कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने बॉर्डर पर ही मनाई होली
केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले 123 दिनों से प्रदर्शन कर रहे किसान होली के रंग में डूबे हुए हैं। गाजीपुर बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसानों ने होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया। दिल्ली की सीमाओं पर होली के रंगों की खुशबू किसानों के बीच भी खूब फैली। कृषि कानूनों के खिलाफ गाजीपुर बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों ने नाच-गाकर और एक-दूसरे को रंग लगाकर होली मनाई। किसान नए कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले वर्ष 2020 के नवंबर 26 से दिल्ली बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।