महाराष्ट्र सरकार ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को दी परमबीर सिंह के खिलाफ दूसरी जांच शुरू करने की मंजूरी
महाराष्ट्र सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोपों के संबंध में मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह के खिलाफ एक और जांच शुरू करने के लिए राज्य भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को अपनी सहमति दे दी है। पुलिस निरीक्षक अनूप डांग की शिकायत पर पूर्व शीर्ष पुलिस अधिकारी के खिलाफ एसीबी द्वारा एक अलग जांच की जा रही है। पुलिस निरीक्षक बीआर घाडगे द्वारा अप्रैल में दी गई शिकायत पर नई जांच शुरू की जा रही है।