मुंबई इंडियंस से बाहर हुए अर्जुन तेंदुलकर, सिमरजीत सिंह को मिला मौका
पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने इस टूर्नामेंट के लिए टीम से बाहर कर दिया है। उनकी जगह टीम में सिमरजीत सिंह को शामिल किया गया है। उन्होंने टीम के साथ ट्रेनिग भी शुरु कर दी है। दरअसल अर्जुन चोटिल है इस वजह से उनकी जगह दिल्ली के खिलाड़ी सिमरजीत को मौका मिला है। इस संबंध में मुंबई इंडियंस ने ट्वीट कर जानकारी साझा की है।