नौसेना कार्यालय में सम्मेलन को संबोधित करेंगे रक्षा मंत्री, रणनीतिक स्तर पर होगी चर्चा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अप्रैल 28 को सैन्य-रणनीतिक स्तर पर महत्वपूर्ण समुद्री मामलों पर चर्चा को लेकर नौसेना कमांडरों के सम्मेलन को संबोधित करने रक्षा कार्यालय परिसर पहुंच गए हैं। भारतीय सेना के प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे और भारतीय वायु सेना के मार्शल विवेक राम चौधरी भी इस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे इस बैठक में कमांडरों द्वारा हिंद महासागर में चीनी नौसेना की बढ़ती गतिविधियों के साथ-साथ हिंद-प्रशांत क्षेत्र में उसकी ताकत पर भी विशेष विचार-विमर्श हो सकता है।