पेड़ के साथ बदसलूकी करने पर पेड़ ने लिया बदला, वीडियो हुआ वायरल
ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे एक शख्स किसी पेड़ को बार-बार पैरों से मार रहा है। मानो जैसे इसकी पेड़ से दुश्मनी हो। वह पेड़ को तब तक मारता रहा, जब तक पेड़ गिर नहीं गया। असल मज़ा तब आया, जब पेड़ टूटकर उसी शख्स के ऊपर गिर जाता है। शख्स की बुरी हालत देखकर हर किसी को यकीन हो गया कि बुरे कर्मों का फल तुरंत मिल जाता है।