पंजाब पुलिस ने ड्रग्स मामले में कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को किया गिरफ्तार
कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को पंजाब पुलिस ने 2015 के ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया है। उन्हें आज (28 सितंबर) सुबह करीब 6 बजे चंडीगढ़ स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया। जलालाबाद पुलिस ने कांग्रेस नेता को उनके चंडीगढ़ स्थित आवास पर छापेमारी के बाद गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेस विधायक के परिवार के एक सदस्य ने फेसबुक पर लाइव होकर दिखाया कि पंजाब पुलिस की एक टीम खैरा को गिरफ्तार करने के लिए उनके आवास पर पहुंची थी।