Sukhpal Khaira

फोटो: Latestly

2015 ड्रग्स मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए पंजाब कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा

पंजाब के फाजिल्का जिले की एक अदालत ने 2015 के ड्रग्स मामले में कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को शनिवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अधिकारियों ने बताया कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुखपाल खैरा को सितंबर 30 को दो दिन की पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद जलालाबाद की अदालत में पेश किया गया। भोलाथ विधायक सुखपाल खैरा को गुरुवार को उनके चंडीगढ़ स्थित आवास से गिरफ्तार… read-more

रवि, 01 अक्टूबर 2023 - 01:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: congress mla sukhpal khaira, arrested, drugs case, 14 day judicial custody

Courtesy: Amar Ujala News

Punjab

फोटो: India TV News

पंजाब पुलिस ने ड्रग्स मामले में कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को किया गिरफ्तार

कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को पंजाब पुलिस ने 2015 के ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया है। उन्हें आज (28 सितंबर) सुबह करीब 6 बजे चंडीगढ़ स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया। जलालाबाद पुलिस ने कांग्रेस नेता को उनके चंडीगढ़ स्थित आवास पर छापेमारी के बाद गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेस विधायक के परिवार के एक सदस्य ने फेसबुक पर लाइव होकर दिखाया कि पंजाब पुलिस की एक टीम खैरा को… read-more

गुरु, 28 सितंबर 2023 - 12:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: congress mla sukhpal singh khaira, arrested, Punjab Police, drugs case

Courtesy: Live Hindustan

Bharti Singh

फोटो: India TV News

भारती सिंह-हर्ष लिंबाचिया ड्रग्स केस: कोर्ट ने खारिज की NCB की जमानत रद्द करने की याचिका

मुंबई की एक विशेष एनडीपीएस एक्ट कोर्ट ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया की ड्रग मामले में जमानत रद्द करने की मांग की गई थी। नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट के तहत मामलों के विशेष न्यायाधीश वी वी पाटिल ने योग्यता की कमी के लिए पिछले सप्ताह याचिका खारिज कर दी, लेकिन विस्तृत आदेश जून 6 को उपलब्ध हो गया।

बुध, 07 जून 2023 - 09:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: bharti singh, haarsh limbachiyaa, drugs case, court rejects, NCB, Bail

Courtesy: Live Hindustan

Arman Kohli

फोटो: Latestly

बॉम्बे हाईकोर्ट ने ड्रग्स मामले में दी अरमान कोहली को 1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत

बॉम्बे हाईकोर्ट ने अभिनेता अरमान कोहली को 1 लाख रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी। उन्हें नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने ड्रग्स के एक मामले में गिरफ्तार किया था और पिछले 1 साल से जेल में बंद थे। अरमान कोहली को अगस्त 29, 2021 को NCB ने 1.2 ग्राम कोकीन रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था। अदालत ने कहा, प्राप्त सामग्री की जांच करने के बाद ऐसा लगता है कि कोहली 'नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी… read-more

मंगल, 20 सितंबर 2022 - 07:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Bombay High Court, grants bail, armaan kohli, drugs case

Courtesy: India TV Hindi

Siddhant Kapoor
ज़मानत पर रिहा हुए बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर

ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हुए बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। सिद्धांत को जून 13 को एक रेव पार्टी के दौरान ड्रग्स लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार किये गए आरोपियों के ब्लड सैम्पल्स में से ड्रग्स के ट्रेसेस पाए गए थे, जिनमे सिद्धांत का नाम भी शामिल था। सिद्धांत के अलावा 4 अन्य आरोपियों को जमानत के बाद बुलाने पर पुलिस के… read-more

मंगल, 14 जून 2022 - 06:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Bollywood, Siddhanth Kapoor, released on bail, drugs case

Courtesy: Latestly News

bikram singh majithia

फोटो: India Today

ड्रग्स मामले में एक्टिव हुई पंजाब सरकार, शिरोमणि अकाली दल के नेता के खिलाफ करवाई एफआईआर

पंजाब की चरणजीत सिंह चन्नी सरकार ने ड्रग्स मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने अकाली दल के नेता पर NDPS एक्ट की धारा 25, 27ए और 29 के तहत एफआईआर दर्ज की है। ड्रग्स मामले में कार्रवाई करने के लिए पंजाब कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू लंबे समय से पार्टी पर दबाव बना रहे थे। 

मंगल, 21 दिसम्बर 2021 - 01:20 PM / by रितिका

Tags: Punjab Government, Punjab, Shiromani Akali Dal, drugs case

Courtesy: ABP Live

Aryan Khan

फोटो: The Indian Express

आर्यन खान को राहत, बॉम्बे हाई कोर्ट से मिली जमानत

किंग खान के बेटे आर्यन खान को अक्टूबर 28 को बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है। हालांकि अक्टूबर 29 को कोर्ट के आदेश की कॉपी मिलने के बाद आर्यन खान को जेल से रिहा किया जाएगा। आर्यन खान के साथ अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को भी जमानत मिल गई है। आर्यन खान को एनसीबी द्वारा ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया गया था। बता दें कि पिछले 25 दिनों से आर्यन खान जेल में हैं। 

गुरु, 28 अक्टूबर 2021 - 08:00 PM / by अमन शुक्ला

Tags: aryan khan, NCB, drugs case, Bail, Bombay High Court

Courtesy: Zee News Hindi

Aryan khan

फोटो: India Today

आर्यन खान को नही मिली जमानत, आज होगी फिर से सुनवाई

ड्रग्स केस में फंसे आर्यन खान की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। आर्यन खान को अक्टूबर 27 को हुई सुनवाई में भी बॉम्बे हाइकोर्ट से राहत नही मिली है। अब अक्टूबर 28 को जमानत याचिका पर सुनवाई की जाएगी। आर्यन खान के वकील मुकुल रोहतगी ने कहा कि आर्यन को गलत तरीके से गिरफ्तार किया गया है। इस केस की जांच उन्हें जमानत मिलने के बाद भी की जा सकती है।

गुरु, 28 अक्टूबर 2021 - 09:50 AM / by अजहर फारूक

Tags: aryan khan, drugs case, Bombay High Court, Shahrukh Khan

Courtesy: Dainik Bhaskar

Shahrukh Khan

फोटो: DNA India

शाहरुख खान ने 17 दिनों बाद की बेटे आर्यन से मुलाकात

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ड्रग केस में फंसे अपने बेटे आर्यन खान से पहली बार मिलने के लिए अक्टूबर 21 की सुबह आर्थर जेल पहुंचे। यहां दोनों के बीच 15 मिनट की मुलाकात हुई। इससे पहले दोनों के बीच वीडियो कॉल के जरिए बात होती रही है। शाहरुख ऑर्थर रोड पहुंचने पर मीडिया के सवालों के जवाब दिए बिना विजिटर लाइन से सीधा जेल में गए। आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट सहित अन्य आरोपियों को बैरक नंबर एक में रखा गया है।

गुरु, 21 अक्टूबर 2021 - 02:50 PM / by रितिका

Tags: Shahrukh Khan, Drugs, drugs case, aryan khan

Courtesy: ABP News

Aryan Khan

फोटो: Gulf News

आर्यन खान ड्रग्स केस में सामने आया उभरती हुई अभिनेत्री का नाम

आर्यन खान ड्रग्स केस में अब एक नई उभरती हुई अभिनेत्री का नाम सामने आया है। आर्यन खान ने अभिनेत्री से बात की थी, जिसकी चैट एनसीबी को मिली हैं। इस चैट में दोनों के बीच नशे के संबंध में बात हुई है। एनसीबी ने ये चैट अदालत को भी सौंपी है। हालांकि अभी तक इस अभिनेत्री के नाम का खुलासा नहीं हुआ है। बता दें कि आर्यन खान की जमानत याचिका पर अक्टूबर 20 को सुनवाई होनी है। 

बुध, 20 अक्टूबर 2021 - 12:00 PM / by रितिका

Tags: aryan khan, drugs case, drug peddlers, NCB

Courtesy: Aajtak news