फरार हुआ महात्मा गांधी को अपशब्द कहने वाला कालीचरण महाराज
छत्तीसगढ़ में हुई हिन्दू धर्म संसद में महात्मा गांधी को अपशब्द कहने वाला कालीचरण महाराज फरार हो गया है। उसकी तलाश में रायपुर पुलिस मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के लिए रवाना हो गई है। बतादें कि कालीचरण महाराज ने धर्म संसद में महात्मा गांधी को अपशब्द बोलने के साथ कहा था कि इस्लाम का लक्ष्य राजनीति के माध्यम से राष्ट्र पर कब्जा करना है। हमारी आंखों के सामने उन्होंने 1947 में कब्जा कर लिया था।