Dharama Sansad

फोटो: Tribune India

प्रयागराज में हुई धर्म संसद में भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने की उठी मांग

प्रयागराज में एक बार फिर धर्म संसद में मुसलमानों के खिलाफ जहर उगला गया है। इसके साथ ही वहां मौजूद साधु-संतों ने सरकार से मांग की है कि देश को हिन्दू राष्ट्र बनाया जाये। संतो ने सरकार से धर्मांतरण के खिलाफ कानून बनाने को कहा और स्वामी यति नरसिंहानंद और जितेंद्र त्यागी उर्फ वसीम रिजवी को जेल से रिहा किए जाने की भी मांग की। महामंडलेश्वर प्रभुदानंद ने इस्लाम को जिहादी बिल्ली बताते हुए हिंदुओ को कबूतर बताया। 

रवि, 30 जनवरी 2022 - 11:30 AM / by अजहर फारूक

Tags: India, Hindu dharam sansad, Prayagraj, waseem rizvi

Courtesy: Aaj Tak

Yati Narsinghanand

फोटो: Live Law

हिन्दू धर्म संसद मामले में गिरफ्तार हुआ यति नरसिंहानंद

हरिद्वार में बीते महीने हुई हिन्दू धर्म संसद में मुसलमानों के खिलाफ दी गई 'हेट स्पीच' मामले में उत्तराखंड पुलिस ने जनवरी 15 को यति नरसिंहानंद को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में यह दूसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले जनवरी 14 को मुसलमान से हिन्दू बने वसीम रिज़वी उर्फ जितेंद्र त्यागी को गिरफ्तार किया गया था। सीजीएम कोर्ट ने जितेंद्र त्यागी की जमानत भी खारिज कर दी है। इस मामले में 10 से ज़्यादा लोगो के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी।

रवि, 16 जनवरी 2022 - 10:01 AM / by अजहर फारूक

Tags: Hindu dharam sansad, Narsinghanand, waseem rizvi, Uttrakhand

Courtesy: Aajtak News

Nasiruddin Shah

फोटो: Zee News

धर्म संसद पर भड़के नसीरुद्दीन शाह, कहा देश मे हो रही है गृह युद्ध की तैयारी

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने छत्तीसगढ़ में हुई धर्म-संसद को लेकर मुसलमानों के बारे में एक बयान दिया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि जो लोग मुसलमानों के नरसंहार का आह्वान कर रहे हैं वो देश में गृहयुद्ध का आह्वान कर रहे हैं। मुसलमानों को दोयम दर्जे का नागरिक बनाया जा रहा है। हम 20 करोड़ लोग लड़ेंगे। यह जगह हम 20 करोड़ लोगों के लिए एक मातृभूमि है। 

गुरु, 30 दिसम्बर 2021 - 01:01 PM / by अजहर फारूक

Tags: Nasiruddin Shah, Hindu dharam sansad, India, Bollywood

Courtesy: Amar Ujala

Kalicharan Maharaj

फोटो: Facebook

फरार हुआ महात्मा गांधी को अपशब्द कहने वाला कालीचरण महाराज

छत्तीसगढ़ में हुई हिन्दू धर्म संसद में महात्मा गांधी को  अपशब्द कहने वाला कालीचरण महाराज फरार हो गया है। उसकी तलाश में रायपुर पुलिस मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के लिए रवाना हो गई है। बतादें कि कालीचरण महाराज ने धर्म संसद में महात्मा गांधी को अपशब्द बोलने के साथ कहा था कि इस्लाम का लक्ष्य राजनीति के माध्यम से राष्ट्र पर कब्जा करना है। हमारी आंखों के सामने उन्होंने 1947 में कब्जा कर लिया था।

गुरु, 30 दिसम्बर 2021 - 09:20 AM / by अजहर फारूक

Tags: Kalicharan Maharaj, Hindu dharam sansad, Chhattisgarh, India

Courtesy: Aaj Tak

Bhupesh Baghal

फोटो: Zee News

धर्म संसद पर भड़के सीएम भूपेश बघेल, कहा आरोपियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

छत्तीसगढ़ में हुई हिंदू धर्म-संसद में महात्मा गांधी को अपशब्द कहे जाने पर सीएम भूपेश बघेल ने इसकी निंदा की है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस ने घटना के तुरंत बाद कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की है। इस मामले के दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कहा कि इस तरह के गुंडे भगवा वस्त्र धारण करके, ऐसी भाषा का प्रयोग करेंगे तो वह संत नहीं कहलाएंगे।

मंगल, 28 दिसम्बर 2021 - 04:20 PM / by अजहर फारूक

Tags: Bhupesh Singh Baghel, Chattisgarh, Hindu dharam sansad, Mahatma Gandhi

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Hindu Dharma Sansad

फोटो: Amar Uajala

हिंदू धर्म संसद में संतो के बिगड़े बोल, महात्मा गांधी को बोले अपशब्द

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दो-दिवसीय हिन्दू धर्म-संसद का आयोजन हुआ था। इस धर्म-संसद में दिसंबर 26 को धर्मगुरु कालीचरण महाराज ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की खूब सराहना की और मंच से ही महात्मा गांधी को खूब अपशब्द भी कहे। इसका एक… read-more

सोम, 27 दिसम्बर 2021 - 02:35 PM / by अजहर फारूक

Tags: India, Hindu dharam sansad, Mahatma Gandhi, Chattisgarh

Courtesy: Aaj Tak news