रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए अपनाएं ये उपाय
शरीर की कमजोर इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए रोज सुबह उठने और रात में सोने का समय निश्चित होना चाहिए। नाश्ते से लेकर हर खाने का समय भी तय होना चाहिए। योग, प्राणायाम या व्यायाम करने से भी इम्यूनिटी में इजाफा होता है। हेल्दी डाइट जैसे मौसमी फल, सब्जी, सलाद, जूस का सेवन करने से भी इम्यूनिटी बढ़ती है। आयुष पद्धति अपनाकर भी इम्यूनिटी में इजाफा किया जा सकता है। गिलोय से भी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।