टोक्यो ओलंपिक: ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में ग्रेट ब्रिटेन से हारी भारतीय महिला हॉकी टीम
टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत और ग्रेट ब्रिटेन की महिला हॉकी टीमों के बीच खेले गए कांस्य पदक मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम मुकाबला 4-3 से हार गई और इसी के साथ भारत के हाथ से कांस्य पदक भी फिसल गया। अपना तीसरा ओलंपिक खेल रही भारतीय महिला हॉकी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल हुई थी।