टोक्यो ओलंपिक: भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन को 3-0 से हराया
टोक्यो ओलंपिक में अपने तीसरे मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन को 3-0 से हरा दिया। भारत की ओर से पहले क्वार्टर में शुरुआती दो गोल रुपिंदर पाल ने दागे जबकि सिमरनजीत ने आखिरी क्वार्टर में तीसरा गोल किया। स्पेन की टीम आठ पेनल्टी कॉर्नर हासिल करने के बाद भी उन्हें गोल में नहीं बदल सकी। जीत के साथ भारत की ओलंपिक में मेडल की उम्मीद भी जिंदा है। इससे पहले भारत को ऑस्ट्रेलिया ने 7-1 से हराया था।