टोक्यो पैरालंपिक: अवनि लखेड़ा ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड
अवनि लखेड़ा ने टोक्यो पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। अवनि ने महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल के क्लास एसएच1 में ये कारनामा करके दिखाया है। अवनि ने फाइनल में 249.6 अंक बनाकर चीन की झांग कुइपिंग को पीछे छोड़ा। अवनि लखेड़ा इस खेल में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारत की पहली भारतीय महिला खिलाड़ी भी बन गई हैं। टोक्यो पैरालंपिक में भारत का भी यह पहला ही स्वर्ण पदक है।