
फोटो: TV9 Bharatvarsh
उत्तर प्रदेश के झांसी में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 11 लोगो की मौत
उत्तर प्रदेश के झांसी में अक्टूबर 15 को छिरोना माता के दर्शन के लिए जा रहे 32 लोगों में से 11 लोगो की ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से मौत हो गई है। इस हादसे में चार महिलाओं की हालत भी बहुत गंभीर बनी हुई है। यह सभी लोग मध्य प्रदेश से माता को ज्वार की पहली फसल चढ़ाने आ रहे थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस घटना पर शोक व्यक्त किया है।