विश्व बाइसिकल दिवस: बाइसिकल ने हर उम्र के लोगों को बनाया स्वस्थ
संयुक्त राष्ट्र द्वारा 2018 में जून 3 को विश्व बाइसिकिल दिवस घोषित किया था। इस साल दुनिया में चौथा विश्व बाइसिकल दिवस मनाया जा रहा है। सबसे सस्ता और हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहतर परिवहन का माध्यम साइकिल है। विश्व के श्रीधर सवानुर, बिकरम सिंह, देबोराह हेरोल्ड, रामेश्वरी देवी, अमरित सिंह, श्रीनिवास गुकूलनाथ, नवीन जाॅन, डाॅक्टर अमित समर्थ, एसो अल्बेन और अरविंद पंवर जैसे महान साइकिलिस्टों ने संसार में काफी नाम कमाया। इससे प्रेरित होकर लोगों ने साइकिल चलाना शुरु कर दिया, जिससे डायबिटीज से पीड़ित लोग भी स्वस्थ रहते हैं। यही नहीं विशेषज्ञों के अनुसार साइकलिंग सभी उम्र के लोगों की सेहत के लिए फायदा पहुँचाने में सक्षम है। इससे लोगों का स्वास्थय बेहतर होता है। वहीं साइकल ने परिवहन के बेहतर माध्यम में भी अपनी उपयोगिता साबित की है। ये हमें वक्त और ट्रैफिक जाम के झंझटों से बचाने में मदद करती है। दुनिया के ज्यादातर शहरों में साइकिल से लोग काफी अधिक उपयोग करते हैं।