यूएन बैठक में भारत ने दी जानकारी, भारत के लिए अपने नागरिकों की सुरक्षा प्राथमिकता
UNSC की बैठक में संयुक्त राष्ट्र के भारत के स्थाई प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव को चिंता का विषय बताते हुए कहा की भारत के लिए अपने नागरिकों की सुरक्षा प्राथमिकता है। दोनों के देशों के बीच बनते हालातों को देखते हुए संभावना है कि वहां लोगों की सुरक्षा को खतरा हो सकता है। भारत ने अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने की अपील की है।