Bath

फ़ोटो: Healthline

ठंडे पानी से नहाना शारीरिक और मेंटल हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद

ठंडे पानी का इस्तेमाल करना शारीरिक और मेंटल हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद है। रिसर्च के अनुसार, ठंडे पानी से चेहरा धोने से सर्दी और जुकाम जैसी समस्याओं से भी छुटकारा पाया जा सकता है। ठंडे पानी से नहाने वालों की त्वचा पर होने वाली खुजली बंद हो जाती है। वहीं ये आपको सुबह की नींद खोलने में भी मदद करता है। इससे आपको कसरत के बाद मांसपेशियों में दर्द को कम करने में फायदा मिलता है। 

सोम, 04 जुलाई 2022 - 08:01 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Bath, Cold Water, Mentel health, Physical health

Courtesy: Hindustan

Warm Water

फ़ोटो: Zee News

गर्म पानी से नहाने से मसल्स को मिलता है आराम, होते हैं अनेकों फायदे

आपको बता दें कि डेली गर्म पानी से नहाने से आपको रात में अच्छी नींद आएगी। यह शरीर के मसल्स को आराम देकर शरीर के तापमान को आगे बढ़ा देता है। यह शारीरिक के साथ-साथ आपको मानसिक रूप से भी आराम दिलाने में मदद करता है। यह ब्लड शुगर लेवल को भी ठीक रखने में मदद करता है। गर्म पानी से नहाने के नुकसानों से बचने के लिए पानी के तापमान को कम रखें।

शनि, 02 जुलाई 2022 - 08:55 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Warm Water, Muscles, Blood Suger Level

Courtesy: Hindustan

Boil Egg

फ़ोटो: Grateful

उबले अंडे को खाने के हो सकते हैं साइड इफेक्ट्स, मात्रा में खाने की सलाह

उबले अंडे को प्रोटीन का बेहतरीन स्त्रोत माना जाता है। मांसपेशियों की ताकत में सुधार से लेकर संपूर्ण शारीरिक विकास में मदद करने तक प्रोटीन बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है लेकिन इनके कुछ साइड इफेक्ट भी हैं। जरूरत से ज्यादा अंडे खाने वालों को दिल की बीमारियों का खतरा बना रहता है, हालांकि सीमित मात्रा में बॉयल्ड एग खाने वालों को डरने की जरूरत नहीं है। 

शनि, 25 जून 2022 - 07:01 PM / by Pranjal Pandey

Tags: egg, Boil, Health, SIDE EFFECT

Courtesy: Zee News

Junk Food

फ़ोटो: The Gaurdian

जंक फूड से बच्चे हो रहे मोटापे के शिकार, हेल्दी फ़ूड की आदत डालना जरूरी

जंक फूड बच्चों की सबसे ज्यादा पसंदीदा चीज होती है। घर से बाहर निकलते ही बच्चे सबसे पहले पैकेट बंद चिप्स की मांग करते हैं। ये चिप्स आपके बच्चे के स्वास्थ्य पर हानिकारक असर डालती हैं। पैकेट बंद चिप्स से न सिर्फ आपका बच्चा, मोटापे का शिकार हो सकता है बल्कि उसे कई और बीमारियां भी घेर सकती हैं। इसीलिए बच्चों में हेल्दी फूड खाने की आदत डालना बहुत जरूरी है।

गुरु, 23 जून 2022 - 08:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Junk Food, Packet Chips, Health, Weight Gain

Courtesy: News18

Rainy Season

फोटो: Jansatta

बरसात में मौसम में इन तरीकों से रखें अपनी त्वचा का ख्याल

अगर आसमान में बादल छाए हैं तो घर से बाहर निकलने से 20 मिनट पहले अपनी त्वचा पर सनस्क्रीन लगाएं। इस बात का ध्यान रखें कि सनस्क्रीन जैल फार्म में पानी अवरोधक एस।पी।एफ 30 होनी चाहिए। सुबह उठने के बाद सबसे पहले एक गिलास गर्म पानी में नींबू का रस डालकर पियें। अपने खाने पीने का ख़ास ख्याल रखें। खाने में सलाद, दही, लस्सी जैसे पदार्थों को अवश्य शामिल करें। इस मौसम में चाय, कॉफी, कोल्ड ड्रिंक आदि से परहेज करें।

गुरु, 23 जून 2022 - 05:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: rainy season, skin care, lemon water

Courtesy: Newstrack

Lemon Juice For Hair Dandruff

फोटो: Only My Health

डैंड्रफ की समस्या को दूर करने के लिए करें नींबू का इस्तेमाल

टी ट्री ऑयल में भरपूर मात्रा में एंटीसेप्टिक गुण मौजूद होते हैं जो डैंड्रफ के कारण स्कैल्प पर होने वाली खुजली को कम करने में सहायक होते हैं। बादाम के तेल में विटामिन-ई के गुण मौजूद होते हैं। इसके लिए 2 चम्मच गुनगुने बादाम के तेल में 1 चम्मच नींबू का रस व 2-3 बूंद टी ट्री ऑयल मिलाकर पूरे सिर पर लगाकर कुछ देर हल्के हाथों से मालिश करें। 15-30 मिनट बाद अपने बालों को धाे लें।

सोम, 20 जून 2022 - 05:35 PM / by सपना सिन्हा

Tags: DANDRUFF, LEMON, almond oil, TEA TREE OIL

Courtesy: Newstrack

Beautiful skin

फोटो: Beauty And Health Tips

त्वचा में निखार लाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

त्वचा में निखार लाने के लिए नियमित रूप से अपने चेहरे की किसी भी तेल से मसाज करें। ऐसा करने से रक्त का बहाव तेज होता है और त्वचा पर चमक आती हैं। अगर आपकी त्वचा रूखी है तो हफ्ते में 2 बार चेहरे पर बादाम तेल से मसाज करें। त्वचा को चमकदार बनाने के लिए सप्ताह में एक बार बेसन और नींबू का फेसमास्क लगाएं। इसके लिए दो चम्मच बेसन में नींबू का रस मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं। 

शनि, 18 जून 2022 - 05:55 PM / by सपना सिन्हा

Tags: beautiful skin, oil massage, LEMON, gram floure

Courtesy: Newstrack

Alovera Gel For Beautiful Skin

फोटो: Beautiful Hamesha Blog

गोरी त्वचा पाने के लिए एलोवेरा जेल में मिलाकर लगाए ये चीज

त्वचा को गोरा और खूबसूरत बनाने के लिए कुछ ताजा गुलाब की पंखुड़ियों को धोकर एक घंटे के लिए पानी में भिगो दें। अब इन्हे पीसकर इसमें एक चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 10 से 15 मिनट के बाद अपने चेहरे को सादे पानी से धो ले। गुलाब की पंखुड़ियों को कच्चे दूध के साथ पीसकर चेहरे पर लगाने से त्वचा गोरी और खूबसूरत हो जाती है। 

गुरु, 16 जून 2022 - 06:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: alovera gel, rose, beautiful skin, Milk

Courtesy: Newstrack

watermelon peel juice

फोटो: Navbharat Times

तरबूज के छिलके का जूस भी है फायदेमंद, होता है ये लाभ

गर्मियों के मौसम में तरबूज खाया जाता है मगर इसके छिलकों से बना जूस भी स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। मैग्नीशियम होने के कारण ये नींद बेहतर करने में लाभदायक होता है। बढ़ते वजन को रोकने के लिए भी तरबूज के छिलकों का जूस पिना चाहिए। ये मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है। एंटीऑक्सीडेंट से युक्त ये जूस बालों और स्किन के लिए भी हेल्दी होता है। इसे पीने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है।

शनि, 11 जून 2022 - 04:35 PM / by रितिका

Tags: watermelon, health care, Health Tips, antioxidant

Courtesy: Zee News

coconut water

फोटो: Vogue India

गर्मी के मौसम में स्किन ऐसे बनेगी फ्रेश और ग्लोइंग

गर्मियों के मौसम में स्किन का ध्यान रखने के लिए नारियल पानी लाभकारी होता है। अमीनो एसिड से भरपूर नारियल पानी स्किन को ड्राई नहीं होने देता। ये फाइन लाइन, पिग्मेंटेशन को भी दूर करता है, जिससे चेहरा फ्रेश और ग्लोइंग दिखता है। इसके सेवन से ब्लैक हेड्स, पिगमेंटेशन, पिंपल्स, रेडनेस नहीं होती। इसमें हाई इलेक्ट्रोलाइट कंटेंट होता है जो स्किन को साफ करता है। ये सेहत के लिए भी लाभकारी होता है।

गुरु, 09 जून 2022 - 09:02 PM / by रितिका

Tags: coconut water, health care, skin care, skincare

Courtesy: News 18 Hindi