Sholay

फोटो: Hindustan Times

स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देता RRR का शोले गाना हुआ रिलीज

अभिनेता जूनियर एनटीआर, आलिया भट्ट और राम चरण पर फिल्माया "RRR" का शोले सॉन्ग रिलीज हो गया है, जिसे 'सेलिब्रेशन एंथम' कहा गया है। स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देता ये गाना विशाल मिश्रा, बेनी दयाल, हरिका नारायण और Sahithi Chaganti ने गाया है। संगीतकार एमएम करीम के इस गाने में दोनों अभिनेताओं के डांस मूव्स और इंटेंस एक्सप्रेशन और आलिया की मौजूदगी गाने में अलग ही जान… read-more

बुध, 16 मार्च 2022 - 07:00 PM / by रितिका

Tags: RRR, RRR SONG RELEASE, RRR Song, Alia Bhatt, JUNIOR NTR, Ram Charan

Courtesy: AajTak News

Brahmastra First Look

फोटो: Jagran Images

जारी हुआ फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ से अभिनेत्री आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक

आलिया भट्ट आज मार्च 15 को अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उनकी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ से उनका फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। आलिया भट्ट के प्रसंशक जन्मदिन के साथ फिल्म ब्रम्हास्त्र के लिए भी बेस्ट विशेस दे रहे हैं। आलिया भट्ट ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ब्रम्हास्त्र के फर्स्ट लुक वाले टीजर को रिलीज किया है। इस वीडियो में आलिया भट्ट के साथ रणवीर कपूर की भी हलकी सी झलक देखने को… read-more

मंगल, 15 मार्च 2022 - 01:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Alia Bhatt, Brahmastra, first look

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Alia Bhatt

फोटो: Makalu Khabar

'हार्ट ऑफ स्टोन' से हॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं आलिया भट्ट

बॉलीवुड में नाम कमाने के बाद एक्टर आलिया भट्ट अब वंडर वुमन स्टार गैल गैडोट के अपोजिट 'हार्ट ऑफ स्टोन' से हॉलीवुड जर्नी की शुरुआत करने जा रही है। इस फिल्म को नेटफिल्क्स पर प्रदर्शित किया जाएगा। 'हार्ट ऑफ स्टोन' एक स्पाई थ्रिलर है जिसे टॉम हारपर निर्देशित करेंगे। फिल्म में 50 शेड्स ऑफ ग्रे के स्टार जेमी डोर्नन भी मुख्य भूमिका में दिखेंगे। इस जानकारी को नेटफिल्क्स ने… read-more

मंगल, 08 मार्च 2022 - 07:40 PM / by रितिका

Tags: Alia Bhatt, Bollywood, Hollywood, Debut

Courtesy: Money Control

alia bhatt

फोटो: BizAsia

गंगूबाई काठियावाडी ने वीकेंड पर मचाई धूम, किया करोड़ों का कलेक्शन

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट स्टारर फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर फर्स्ट वीकेंड में 39.12 करोड़ रुपये की कमाई की है। एक्सपर्ट्स मान रहे है कि आगे भी फिल्म जबरदस्त कमाई करेगी। भारत के अलावा यूके में फिल्म में 2.46 करोड़, ऑस्ट्रेलिया में 2.04करोड़, नॉर्थ अमेरिका में 7.50 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। फिल्म महिला ओरिएंटेड श्रेणी में 39.12 करोड़ रुपये के साथ शानदार ओपनिंग का रिकॉर्ड बना चुकी है।

सोम, 28 फ़रवरी 2022 - 08:30 PM / by रितिका

Tags: Alia Bhatt, Gangubai Kathiawadi, Bollywood

Courtesy: AajTak News

Gangubai Kathiawadi

फोटो: Koimoi

आलिया भट्ट स्टारर गंगूबाई काठियावाड़ी ने महिला-केंद्रित फिल्म में की सबसे बड़ी ओपनिंग

आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' महिला केंद्रित फिल्म की श्रेणी में सबसे बेहतरीन ओपनिंग की है। फिल्म ने 50% क्षमता के साथ खुले सिनेमाघरों की सीमित ऑडियंस के बावजूद 10.5 करोड़ रुपये की ओपनिंग की है। माना जा रहा है कि फिल्म आगे भी अच्छा प्रदर्शन करेगी। फिल्म में आलिया भट्ट का पर्फॉर्मेंस अब तक का सर्वश्रेष्ठ पर्फॉर्मेंस माना जा रहा है। इस फिल्म की दिग्गज अभिनेताओं के अलावा फैंस भी जमकर तारीफ कर रहे है।

रवि, 27 फ़रवरी 2022 - 10:15 AM / by रितिका

Tags: Alia Bhatt, Bollywood, Gangubai Kathiawadi

Courtesy: Zee News

Gangubai Kathiyawad

फोटो: Pinkvilla

फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी "विवाद": बच्चों ने कहा मां को सोशल वर्कर से प्रॉस्टिट्यूट बना दिया

संजय लीला भंसाली निर्देशित और आलिया भट्ट स्टारर ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। फिल्म के खिलाफ गंगूबाई के परिवार ने मामला दर्ज किया है। परिवार के वकील नरेंद्र ने कहा, गंगूबाई एक सोशल वर्कर थी, लेकिन फिल्म में उन्हें वेश्या और लेडी डॉन के रूप में दिखा रहे हैं। नरेंद्र ने आगे कहा, संजय लीला भंसाली और ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ के लेखक हुसैन जैदी को नोटिस भेजा है, लेकिन इसका कोई जवाब नहीं मिला।

बुध, 16 फ़रवरी 2022 - 10:30 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Bollywood, Controversy, Alia Bhatt, Sanjay Leela Bhansali

Courtesy: Aaj Tak

Alia Bhatt

फोटो: Times Now

हाई रिस्क में है आलिया भट्ट, बीएमसी का नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के खिलाफ पैंडेमिक एक्ट के तहत कार्रवाई हो सकती है। बीएमसी के मुताबिक आलिया हाई रिस्क संपर्क वाले व्यक्तियों में आती हैं, ऐसे में उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद भी उन्हें 14 दिनों तक क्वारंटीन में रहना था मगर वो फिल्म ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन के लिए दिल्ली गई। ऐसे में नियम तोड़ने को लेकर उनके खिलाफ बीएमसी कार्रवाई कर सकती है। हालांकि बीएमसी अभी इसकी जांच कर रही है।

गुरु, 16 दिसम्बर 2021 - 03:45 PM / by रितिका

Tags: Alia Bhatt, Brahmastra, promotion

Courtesy: India TV

Brahmastra

फोटो: Hindustan Times

"ब्रम्हास्त्र" का मोशन पोस्टर जारी होगा कल

अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और साउथ स्टार नागार्जुन स्टारर फिल्म "ब्रह्मास्त्र" का मोशन पोस्टर दिसंबर 15 को जारी होगा। इसकी जानकारी खुद धर्मा प्रोडक्शन के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर दी गई है। फैंस फिल्म के हर अपडेट के लिए बेसब्री से इंतजार करते है। इस फिल्म को करण जौहर ने प्रड्यूस किया है। ये फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है। … read-more

मंगल, 14 दिसम्बर 2021 - 08:45 PM / by रितिका

Tags: Alia Bhatt, Ranbir Kapoor, karan Johar, Brahmastra

Courtesy: News 18 Hindi

Gangubai Kathiawadi

फोटो: Oyeyeah

आगे बढ़ी आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की रिलीज डेट

आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावड़ी' की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। इस फिल्म को अगले वर्ष फ़रवरी 18 को रिलीज किया जाएगा। इससे पहले इसे जनवरी छह को रिलीज करने का फैसला किया था। लेकिन फ़रवरी सात को एसएस राजमौली द्वारा निर्देशित आरआरआर को रिलीज किया जाएगा। इससे बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों की टक्कर की संभावना थी। इसे देखते हुए गंगूबाई काठियावाड़ी के मेकर्स ने रिलीज डेट आगे बढ़ाने का फैसला किया। 

सोम, 15 नवंबर 2021 - 07:40 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Alia Bhatt, RRR, Sanjay Leela Bhansali, Entertainment

Courtesy: News 18 Hindi

RRR

फोटो: DNA India

आगे बढ़ी साउथ की मोस्ट अवेटेड फ़िल्म "आरआरआर" की रिलीज़ डेट

साउथ की मोस्ट अवेटेड फ़िल्म "आरआरआर" की रिलीज़ डेट अगले साल तक के लिए टाल दी गई है। इसे अक्टूबर 13 को रिलीज़ किया जाना था। दरअसल कोविड की दूसरी लहर के बाद खुले सिनेमाघरों में अक्षय कुमार की बेलबॉटम कुछ खास कमाल नही दिखा सकी। इसी डर से इसकी तारीख भी आगे बढ़ानी पड़ी है। इस फ़िल्म में साउथ एक्टर्स के अलावा अजय देवगन और आलिया भट्ट भी नज़र आने वाली हैं। इसे एस एस राजामौली ने डायरेक्ट किया है।

रवि, 22 अगस्त 2021 - 01:40 PM / by अजहर फारूक

Tags: RRR, Ajay Devgn, Alia Bhatt, SS RAJAMOULI

Courtesy: Amar Ujala