Wagon R

फोटो: Autovista

भारत में सबसे अधिक बिकने वाली कार है मारुति वैगनआर

भारत में वर्ष 2021 में मारुति सुजुकी वैगनआर की बिक्री सबसे अधिक हुई है। इस दौरान कार की 1,83,851 यूनिट बिकी है। भारत में आमतौर पर लोग कीमत से सबसे अधिक प्रभावित होते है। इस समय पर्सनल कारें लग्जरी न होकर जरुरत बन गई है। वहीं रूस में Lada Vesta सबसे अधिक बिकी है, जिसकी 1,31,698 यूनिट बिकी है। ब्राजील में Fiat की Strada पहली पसंद रही है। जबकि यूरोप में फॉक्सवैगन गोल्फ की 91,621 यूनिट बिकी है।

मंगल, 01 फ़रवरी 2022 - 04:01 PM / by रितिका

Tags: Automobile, Cars, Bestseller

Courtesy: AajTak

Caren

फोटो: carandbike

Kia India की 6 एयरबैग वाली कार की बुकिंग हुई शुरु

Kia India जल्द ही भारत में 6 एयरबैग वाली एमवीपी किआ कारेन्स लॉन्च करेगी। इसकी बुकिंग जनवरी 14 से 25 हजार रुपये की राशि पर शुरु की है। ये सात सीटर कार की कीमत अबतक सामने नहीं आई है। मगर ये कार Hyundai Alcazar और Mahindra XUV700 को कड़ी टक्कर देगी। इस कार में तीन इंजन ऑप्शन है, जिसमें पेट्रोल और डीजल वेरिएंट भी शामिल है। इसमें तीन ट्रांसमिशन ऑप्शन भी उपलब्ध है।

शनि, 15 जनवरी 2022 - 01:50 PM / by रितिका

Tags: Kia Motors India, KIA Motors, airbag, Automobile

Courtesy: AajTak

Royal Enfield

फोटो: CarMyCar

रॉयल एनफील्ड कंपनी की "वेलकम 2022" योजना के तहत बाइक खरीदना हुआ आसान

मोटरसाइकिल कंपनी रॉयल एनफील्ड ने "वेलकम 2022" की योजना के तहत एलएंडटी फाइनेंस कंपनी के साथ हाथ मिलाया है। इसके बाद मोटरसाइकिल खरीदने के इच्छुक ग्राहकों को आसानी से दोपहिया लोन की पेशकश की जा सकेगी। ग्राहकों को न्यूनतम 7.99% की दर से लोन उपलब्ध हो सकेगा। कंपनी की इस योजना के तहत ग्राहक लोन लेकर चार वर्षों में कुल कीमत का 90% भुगतान कर सकेंगे। इस योजना का लाभ लेने के लिए ग्राहक एलएंडटी की read-more

बुध, 12 जनवरी 2022 - 07:30 PM / by रितिका

Tags: Royal Enfield, Bike, Automobile

Courtesy: Carand Bike

nitin gadkari

फोटो : Zee News

सुरक्षा के लिए भारतीय कारों में बढ़ सकती है एयरबैग की संख्या, मंत्रालय कर रहा विचार

सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भारतीय वाहनों को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से सभी चार पहिया वाहनों में छह एयरबैग को अनिवार्य करने की योजना पर काम कर रहे है। जानकारी के मुताबिक पिछली सीटों पर एयरबैग लगाने का खर्च अधिकतम 10 हजार रुपये है। वहीं गाड़ियों में एयरबैग की सुविधा होने से उनकी कीमत में लगभग 30 हजार रुपये की बढ़ोतरी हो सकती है। इससे पहले वो दो एयरबैग को अनिवार्य कर चुके है।

गुरु, 06 जनवरी 2022 - 07:30 PM / by रितिका

Tags: Automobile, Automobiles, Vehicle, airbag

Courtesy: TV 9 Hindi

Electa Electric Scooter

फोटो: My Smart Price

भारत में लॉन्च हुआ इलेक्टा इलेक्ट्रिक स्कूटर

ब्रिटिश ब्रांड One Moto ने अपना इलेक्टा इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 1,99,000 रुपए रखी गई है। एक बार फुल  चार्ज होने पर यह 150 किलोमीटर तक चल सकता है, इसकी अधिकतम स्पीड 100 किमी प्रति घंटा है। इस स्कूटर के मोटर, कंट्रोलर और बैटरी पर तीन साल की वारंटी दी गई है। इस शानदार स्कूटर को छह रंगों के विकल्प के साथ बाजार में उतारा गया है। 

मंगल, 28 दिसम्बर 2021 - 09:00 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Electa, Electric Scooter, Automobile

Courtesy: Carandbike

शख्स ने अपनी ही Tesla कार को 30 किलो डायनामाइट से उड़ाया

फिनलैंड निवासी Tuomas Katainen ने 2013 टेस्ला मॉडल सेडान को 30 किलो बारूद से उड़ा दिया। कार में कई समस्याएं होने के बाद कंपनी ने उन्हें बताया कि उनकी सेडान कार बिना बैटरी को बदले ठीक नहीं होगी। कंपनी की सर्विस से शख्स इतना परेशान हो गया कि उसने कार को फूँक दिया। कार मालिक ने कार में विस्फोट करने से पहले टेस्ला के सीईओ एलोन मस्क के एक डमी को भी कार में रखा था। 

मंगल, 21 दिसम्बर 2021 - 04:00 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: tesla company, Automobile, Dynamite, sedan

Courtesy: India TV

TVS

फोटो: The Indian Express

इलेक्ट्रिक बाइक के लिए BMW से करार कर सकती है TVS

दिग्गज बाइक निर्माता कंपनी TVS जल्द ही इलेक्ट्रिक सेगमेंट में एंट्री कर सकती है। CNBC-TV18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक इसके लिए TVS जर्मन कंपनी BMW के साथ करार कर सकती है। दोनों कंपनियां ज्वाइंट वेंचर के रूप में इलेक्ट्रिक व्हीकल के प्लेटफॉर्म डेवलप करने का ऐलान कर सकती हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले ही TVS ने इलेक्ट्रिक व्हीकल कारोबार में 1000 करोड़ रुपए के निवेश का ऐलान किया था। 

रवि, 19 दिसम्बर 2021 - 09:00 PM / by अमन शुक्ला

Tags: TVS, BMW, Electric Bike, Automobile

Courtesy: News 18 Hindi

Benelli TRK 251

फोटो: Autos MaxAbout

भारत में लॉन्च हुई दमदार लुक वाली Benelli TRK 251 बाइक

Benelli TRK 251 बाइक को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 2.51 लाख रुपए रखी गई है। यह Benelli की सबसे किफायती एडवेंचर बाइक है। इसमें 250 सीसी का फोर-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया है। इसका लुक भी बेहद आकर्षक है। इसमें 18 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। इसे तीन रंगों के विकल्प में उपलब्ध कराया गया है। फिलहाल कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी हैं और डिलीवरी भी जल्द शुरू की जाएगी। 

गुरु, 16 दिसम्बर 2021 - 07:45 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Benelli, Beenelli TRK 251, new launch, Automobile

Courtesy: Zee News Hindi

Elon Mask

फोटो: Interaksyon

Time मैगजीन ने एलन मस्क को चुना 'टाइम्स पर्सन ऑफ द ईयर'

टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क को 2021 के लिए टाइम पत्रिका के "पर्सन ऑफ द ईयर" के रूप में नामित किया गया है। इस वर्ष उनकी इलेक्ट्रिक कार कंपनी दुनिया की सबसे मूल्यवान कार निर्माता बन गई। एलन मस्क, इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी "टेस्ला" और मंगल ग्रह पर इंसानी बस्ती बसाने के उद्देश्य के साथ काम कर रही कंपनी "स्पेसएक्स" के फाउंडर और सीईओ हैं। इसके अलावा वह "द बोरिंग कंपनी" के भी संस्थापक भी हैं;
 

मंगल, 14 दिसम्बर 2021 - 08:00 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Tesla Model 3, SpaceX, Automobile, TIME magazine

Courtesy: Dainik Bhaskar

BMW SUV

फ़ोटो: TV9 Bharatvarsh

बीएमडब्ल्यू की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी iX भारत में लॉन्च

BMW ने अपनी पहली BMW IX ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी को भारत में 1.15 करोड़ रुपये कीमत पर ऑफिशियली लॉन्च कर दिया है। BMW IX के साथ भारत में प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में एंट्री करने वाली है। इसकी डिलिवरी भारत में अगले साल अप्रैल से शुरु होने वाली है। माना जा रहा है कि BMW IX का भारत में मौजूद मर्सिडीज-बेंज इक्यूसी, ऑडी ई-ट्रॉन एसयूवी और स्पोर्टबैक और जगुआर आई-पेस को कम्पीट करेगी।

मंगल, 14 दिसम्बर 2021 - 01:30 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: BMW, Electric Car, Automobile

Courtesy: Aaj Tak