Climate Change Patient

फोटो: The Indian Express

कनाडा में सामने आई क्लाइमेट चेंज की पहली मरीज

कनाडा में क्लाइमेट चेंज यानी जलवायु परिवर्तन से पीड़ित दुनिया की पहली मरीज सामने आई है। मरीज की उम्र 70 वर्ष है, जिसे सांस लेने में तकलीफ के अलावा डायबिटीज और दिल संबंधित गंभीर परेशानियां है। महिला की ऐसी हालत के लिए डॉक्टरों ने जलवायु परिवर्तन को जिम्मेदार ठहराया है। महिला की डायग्नोसिस रिपोर्ट में लिखा गया कि बीमारी कि वजह क्लाइमेट चेंज है। महिला का इलाज ब्रिटिश कोलंबिया में डॉक्टर काएल मेरिट ने किया है।

बुध, 10 नवंबर 2021 - 03:01 PM / by रितिका

Tags: Climate Change, Canada, Human Interest stories

Courtesy: Navbharat Times

anita anand

फोटोः Punjab kesari

कनाडा के रक्षा मंत्री के लिए नियुक्त हुई भारतीय मूल की अनीता आनंद

कनाडा के रक्षामंत्री के पद के लिए भारतीय मूल की 54 वर्ष की अनीता आनंद को नियुक्त किया गया है। अक्टूबर 26 को अनीता आनंद की नियुक्ति से पहले कनाडा के रक्षा मंत्री भारतीय मूल के ही हरजीत सज्जन थे। किन्तु वह कनाडाई सेना में यौन शोषण के मामलों को ठीक प्रकार से नहीं संभाल पा रहे थे। वहीं हरजीत सज्जन को अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी मंत्री नियुक्त किया गया है। नई कैबिनेट में पुरुषों और महिलाओं को बराबर जिम्मेदारी दी है।

बुध, 27 अक्टूबर 2021 - 06:45 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Indian origin, anita anand, defense minister, Canada

Courtesy: NDTV Hindi

Gauri lankesh

फोटो: Aajtak

सितंबर पांच को गौरी लंकेश दिवस के रूप में मनाएगा कनाडा का बर्नेबी शहर

कनाडा के शहर बर्नेबी में सितंबर पांच को गौरी लंकेश दिवस मनाया जाएगा। अगस्त 30 को बर्नेबी शहर के मेयर माइक हर्ले  ने इसकी मंजूरी दी। मेयर ने एक प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें गौरी लंकेश के बारे में साहसी भारतीय पत्रकार होने के साथ अन्य कई सकारात्मक बातें लिखी हुई हैं। बता दें कि सितंबर 5, 2017 को 55 वर्षीय गौरी लंकेश की बेंगलुरु में उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

शुक्र, 03 सितंबर 2021 - 02:40 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Gauri Lankesh, Canada, Tribute, journalist

Courtesy: NDTV news

Afghanistan Women Cricketer

फोटो: World Latest News Headlines

अफगानिस्तान की महिला क्रिकेटर का बयान, आईसीसी ने नहीं की कोई मदद

अफगानिस्तान की महिला क्रिकेटर रोया शमीम ने आईसीसी को लेकर बड़ा बयान दिया है। वो अपनी दो बहनों के साथ कनाडा चली गई है। उन्होंने बताया कि महिला खिलाड़ियों ने आईसीसी से ईमेल कर सुरक्षा के लिए मदद मांगी मगर कोई मदद नहीं मिली। उन्होंने कहा कि मेरा सबकुछ अफगानिस्तान में छूट गया। अपना देश छोड़ना सबसे दुखद है। उन्होंने अन्य खिलाड़ियों को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कई खिलाड़ी अब भी वही हैं और डरे हुए है।

बुध, 01 सितंबर 2021 - 04:45 PM / by रितिका

Tags: Afghanistan, afghanistan cricket, ICC, Canada

Courtesy: News 18 hindi

mauntrial child hospital

फोटो: Raising Children

चमत्कार: डॉक्टरों ने चुंबक से जोड़ी बच्चे की आहार नली

कनाडा में मॉन्ट्रियल बाल रोग अस्पताल के डॉक्टरों ने जीवनदान देते हुए ऐसोफैगल एट्रेशिया नाम की परेशानी से जूझ रहे एक बच्चे हेनरिक डेनीन की आहार नली को ऊपर और नीचे से चुंबक की मदद से जोड़ा है। ऐसोफैगल एट्रेशिया से जूझ रहे बच्चे खाने और पीने में समर्थ नहीं होते हैं। बच्चे की आहार नाल का बड़ा हिस्सा गायब था, जिसे डॉक्टरों ने सर्जरी कर गैप को चुंबक से दूर किया और स्टेंट भी लगाया।

सोम, 05 जुलाई 2021 - 03:14 PM / by रितिका

Tags: Montreal, Canada, surgery, New born

Courtesy: Amarujala News

Canada government has announced new quarantine rule

फ़ोटो: India Today

कनाडा में पूरी तरह से वैक्सीनेट लोगो को क्वारंटाइन से पूरी तरह छूट

कनाडा प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने ट्वीट कर कहा, ‘अगर आप कनाडा में प्रवेश चाहते हैं और पूरी तरह से वैक्सीनेटेड हैं, तो आपको पांच जुलाई से क्वारंटीन में रहने की जरूरत नहीं होगी। लेकिन ऐसा तभी मुमकिन होगा। जब 75 फीसद कनाडाई लोगो को वैक्सीन लग जायेगी। परिवहन मंत्री उमर अलघबरा ने यह भी कहा कि कनाडा और भारत के बीच फ्लाइट बैन 21 जुलाई तक रहेगा, लेकिन पाकिस्तान पर लगाए गए फ्लाइट बैन को हटा दिया जाएगा।

बुध, 23 जून 2021 - 09:20 AM / by अजहर फारूक

Tags: Canada, flight bann, vaccinated, Justin Trudeau

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

RIVER

फोटो: Khas Khabar

कनाडा के डॉसन सिटी की एक नदी में भरा है ढेर सारा सोना

कनाडा के डॉसन सिटी में स्थित क्लोनडाइक नदी की तलहटी में ढेर सारा सोना भरा हुआ है। वर्ष 1896 में जॉर्ज कार्मेक, डॉसन सिटी चार्ली और स्कूकम जिम मेसन ने सोना होने की बात कबूली थी। इसकी जानकारी मिलने के बाद शहर में सोना खोजने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। शहर की आबादी 1898 में रातों रात 1500 से बढ़कर 30,000 हो गई। सोने की खोज कर रहे लोग, कई दशकों से यही काम करते आ रहे हैं।

गुरु, 10 जून 2021 - 07:25 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: Canada, River, gold, DOSEN CITY

Courtesy: Khas Khabar

Climate Change

फोटो: Patrika

2.6 डिग्री तापमान बढ़ने से सालाना भारतीय अर्थव्यवस्था को हो सकता है 27% का नुकसान

भारतीय अर्थव्यवस्था के 2.6 डिग्री तापमान बढ़ने से सालाना 27 फीसदी का नुकसान हो सकता है। स्विस रे के अध्ययन के अनुसार जी-7 देशों को औसतन नुकसान 8.5 फीसदी रहने का अनुमान है । विश्लेषण के अनुसार 2050 तक कनाडा की अर्थव्यवस्था में 6.9 फीसदी, फ्रांस में 10 फीसदी, इटली में 11.4 फीसदी, जापान में 9.1 फीसदी और अमेरिका की अर्थव्यवस्था में करीब 7.2 फीसदी की गिरावट आने की सम्भावना है।

मंगल, 08 जून 2021 - 03:35 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Indian Economy, G-7 Summit, Canada, Italy

Courtesy: Down To Earth

international space station

फोटो: The Conversation

इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन के रोबोटिक आर्म से टकराया मलबा

अंतरराष्‍ट्रीय अंतरिक्ष स्‍टेशन की रॉबोटिक आर्म से अंतरिक्ष में चक्कर लगा रहे मलबे का एक टुकड़ा टकरा गया है। कनाडा की स्‍पेस एजेंसी ने इसकी जानकारी दी। स्पेस एजेंसी के अनुसार मलबा रॉबोटिक आर्म के थर्मल ब्‍लैंकेट से टकराया था। इस रोबोटिक आर्म को कना़डा ने ही बनाया था, इसे मार्च 12, 2001 को पहली बार स्‍पेस स्‍टेशन से जोड़ा गया था। हालांकि रॉबोटिक आर्म पर कोई खास असर नहीं पड़ा है और ये सही तरीके से काम कर रही है।

बुध, 02 जून 2021 - 11:45 AM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Space, International Space Station, Damage, Canada

Courtesy: Jagran

Piko Cat

News18

सोशल मीडिया पर वायरल हुई यह हरे रंग की आंखों वाली बिल्ली

सोशल मीडिया पर पिको नाम की बिल्ली की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में बिल्ली की बेहद बड़ी और खूबसूरत हरे रंग की आंखों को देखा जा सकता है। दरसअल इस बिल्ली की आंखें एक इन्फेक्शन ग्लूकोमा के चलते ऐसी हो गई हैं, जिस कारण इसकी आंखों की रोशनी जा चुकी है। पिको की मालकिन बताती हैं कि बिल्ली हमेशा उनकी बेटी मोनिका के साथ रहती है लेकिन कई बार फर्नीचर से इसे चोट लग जाती… read-more

शुक्र, 28 मई 2021 - 07:01 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: CAT, Canada, animals, Viral Photo

Courtesy: ZeeNews