Snow Fall

फोटो: ETV Bharat

उत्तराखंड के चमोली में मौसम की पहली बर्फबारी के कारण बर्फ से ढके बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब

उत्तराखंड में लगातार बारिश जारी रहने के कारण, सितंबर 11 को चमोली जिले के ऊंचे इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। सोमवार की सुबह चमोली जिले में बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब और रुद्रनाथ की पहाड़ियां बर्फ से ढक गईं। आईएमडी ने अपने बुलेटिन में कहा कि उत्तराखंड में सोमवार को और फिर बुधवार से शुक्रवार तक बारिश होने की उम्मीद है। पिछले सप्ताह लगातार बारिश के कारण अमोरी गांव में… read-more

मंगल, 12 सितंबर 2023 - 09:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Uttarakhand, Chamoli, first snowfall

Courtesy: ABP Live

Badrinath

फोटो: Rastradhwani

चार धाम 2023: चमोली में पहाड़ी से भारी मलबा आने के कारण रुकी बदरीनाथ यात्रा

उत्तराखंड में बद्रीनाथ यात्रा आज खराब मौसम के कारण रोक दी गई है। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग चमोली जिले के हेलंग गांव के पास पहाड़ी से भारी मलवा गिरने से अवरुद्ध हो गया है। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि केदारनाथ जाने वाले तीर्थयात्रियों का पंजीकरण भी अगली सूचना तक निलंबित कर दिया गया है। मौसम को देखते हुए रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने केदारनाथ आने वाले तीर्थयात्रियों से अपनी सुरक्षा… read-more

शुक्र, 05 मई 2023 - 11:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Badrinath Yatra, halted, Debris, hill, Chamoli

Courtesy: ABP Live

Hemkund Sahib

फोटो: Latestly

श्री हेमकुंड साहिब में हो रही बर्फबारी के कारण चारो तरफ खूबसूरत नजारा

हेमकुंड साहिब में हो रही बर्फबारी के बीच नज़ारे बहुत ही खूबसूरत हो गए हैं। इतनी कड़ाके ठंड में भी उत्साह से भरपूर श्रद्धालु की पवित्र सरोवर में डुबकी लगा रहे हैं। बर्फबारी होने से हेमकुंड साहिब में तापमान में भारी गिरावट आ गई है। बता दें कि, सिर्फ दो दिनों में हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने वाले हैं। हेमकुंड साहिब के कपाट अक्टूबर 10 को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

रवि, 09 अक्टूबर 2022 - 01:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Heavy Snowfall, Hemkund Sahib, Chamoli

Courtesy: Enavabharat

Hemkund Sahib

फोटो: One India

उत्तराखंड के हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे में भारी बर्फबारी

हेमकुंड साहिब में जून 19 की शाम से हो रही बर्फबारी के कारण प्रशासन द्वारा तीर्थयात्रियों को गोविंदघाट और घांघरिया में ही रोक दिया गया है। भारी बर्फबारी के कारण हेमकुंड साहिब में 2 फीट तक बर्फ जमा हो गयी है। बर्फबारी के कारण पर्यटकों को फूलों की घाटी जाने से भी मना किया गया है। चमोली पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने बताया, हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हो रही है। मौसम साफ होते ही तीर्थयात्रियों को… read-more

सोम, 20 जून 2022 - 11:45 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Hemkund Sahib, halted, Heavy Snowfall, Chamoli

Courtesy: Enavabharat

Chamoli Gallery Brust

फोटो: The Financial Express

उत्तराखंड सरकार विशेष एक्ट के तहत आपदा में लापता हुए लोगों को करेगी मृत घोषित

उत्तराखंड सरकार ने फरवरी 22 को अधिसूचना जारी कर आपदा के बाद लापता हुए 130 से अधिक लोगों को बर्थ ऐंड डेथ्स ऐक्ट, 1969 के पंजीकरण के प्रावधानों को लागू कर सात साल के पहले मृत घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार यह फैसला प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने के लिए शुरू किया गया है। चमोली में फरवरी 7 को आए विनाशकारी बाढ़ में मृतकों के परिजनों के लिए राज्य सरकार ने 4 लाख रुपये और केंद्र द्वारा 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की… read-more

मंगल, 23 फ़रवरी 2021 - 05:13 PM / by Shruti

Tags: Uttarakhand Floods, Uttarakhand Government, Chamoli, Birth and Death Act

Glacier

फ़ोटो: Indian Express

वाडिया हिमालय भू विज्ञान संस्थान का अंदेशा, ग्लेशियर फटने से नहीं आई बाढ़

उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर फटने से आई त्रासदी को लेकर अब वैज्ञानिकों ने चौंकाने वाले दावे किए हैं। त्रासदी के कारणों की जांच कर रहे वैज्ञानिकों को आशंका है कि यह त्रासदी ग्लेशियर फटने से नहीं आई है। वाडिया हिमालय भू विज्ञान संस्थान के वैज्ञानिकों ने आशंका जताई है कि इसका कारण बर्फ की विशाल चट्टान के बरसों तक जमे रहने और पिघलने के कारण उसका कमजोर पड़ना है। जिसके बाद वहां कमजोर जोन का निर्माण हुआ होगा, जिससे अचानक सैलाब आ गया।

बुध, 10 फ़रवरी 2021 - 08:57 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Chamoli, Uttarakhand, glacier meltdown, Scientist

Courtesy: Live Hindustan

Antonio Guterres

फोटो National Herald

उत्तराखंड त्रासदी पर बोले संयुक्त राष्ट्र महासचिव, हर संभव मदद के लिए तैयार हम

संयुक्त राष्ट्र ने एक बयान जारी कर उत्तराखंड में हिमस्खलन की चपेट में आने से आई भारी बाढ़ के मद्देनजर भारत को मदद देने की पेशकश की है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने कहा कि "रविवार को भारत के उत्तराखंड राज्य में ग्लेशियर फटने और बाद में बाढ़ आने के कारण जान माल की हानि और दर्जनों लोगों के लापता होने का उन्हें गहरा दुख है।" इस हादसे में अभी तक 10 लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि कई लोग अभी भी लापता हैं।

सोम, 08 फ़रवरी 2021 - 02:07 PM / by Suman Shekhar

Tags: United Nations, Uttrakhand, Chamoli

Courtesy: Ndtv Hindi News