Flag off electric buses

फोटो: Drivespark

बिहार में 12 इलेक्ट्रिक लो-फ्लोर बसों को मिली हरी झंडी

बिहार सरकार ने पर्यावरण के अनुकूल माहौल बनाए रखने के लिए राज्य में 12 इलेक्ट्रिक लो-फ्लोर बसों का संचालन शुरू किया है। इसके साथ ही 70 अन्य लग्जरी और अर्ध-लक्जरी बसें भी संचालित की गई हैं। इन 12 इलेक्ट्रिक बसों में 4 बसों को पटना से राजगीर और पटना से मुज़फ़्फ़रपुर के बीच संचालित किया जाएगा वहीं बाकी 8 बसों का परिचालन पटना के विभिन्न मार्गों पर होगा। सीएम नितीश कुमार ने कहा की ये बसें पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ ही शून्य कार्बन उत्सर्जन में… read-more

बुध, 03 मार्च 2021 - 07:02 PM / by Shruti

Tags: Bihar, CM Nitish Kumar, Electric Vehicles, Electric buses

Courtesy: Drivespark News

Case Filed

फोटो: The Week

पंचायत चुनाव में गड़बड़ी को लेकर नीतीश कुमार सहित 14 पर केस दर्ज़

मुजफ्फरपुर (बिहार) के सिविल कोर्ट में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और मुजफ्फरपुर जिला मजिस्ट्रेट सहित 14 लोगों के खिलाफ चाकी सोहागपुर में मतदाता के रूप में अन्य पंचायत के लोगों के नाम सूचीबद्ध करने के मामले में केस दर्ज़ हुआ है। एएनआई समाचार एजेंसी के मुताबिक सिविल कोर्ट मुजफ्फरपुर के वकील जयचंद्र प्रसाद साहनी ने बताया कि पंचायत चुनाव जीतने के लिए दूसरे पंचायत के मतदाताओं को चाकी सोहागपुर में जोड़कर नाम देने के लिए दर्ज कराया गया है, जिसकी… read-more

बुध, 24 फ़रवरी 2021 - 03:50 PM / by Shruti

Tags: CM Nitish Kumar, Election, Case Filed, Bihar

Courtesy: Outlook Hindi News

Damaged Car

फोटो: India TV

बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा का पेपर हुआ लीक, गुस्साए छात्रों ने किया हंगामा

पटना के एएन कॉलेज मे फरवरी 20 को जमकर हंगामा हुआ। बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में सोशल साइंस का पेपर लीक होने के बाद सरकार के कार्यो से गुस्साए छात्रों  ने जमकर तोड़फोड़ की और कई गाड़ियों के शीशे तक तोड़ डाले। हालांकि, सोशल मीडिया पर  खबर वायरल होने पर नीतीश सरकार के आदेश पर बोर्ड ने पेपर कैंसल कर कानूनी कार्रवाई करते हुए जमुई SBI के तीन बैंक कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया है। बैंक कर्मचारी द्वारा व्हाट्सऐप पर पेपर अपने जानकार को भेजा गया था… read-more

शनि, 20 फ़रवरी 2021 - 02:26 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: bihar board, CM Nitish Kumar, Board Examination, Patna

Courtesy: India Tv

Nitish kumar

फ़ोटो: Indian Express

बिहार- सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया तो नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

बिहार की नीतीश सरकार ने एक नया फरमान जारी किया है। इस फरमान के अनुसार अगर आप सरकार के खिलाफ किसी प्रदर्शन में आपराधिक घटना को अंजाम देते पाए जाते है तो आपको राज्य में सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी। दरअसल इस फैसले के अनुसार आपको सरकारी नौकरी में पुलिस सत्यापन की जरूरत होगी जिसमें आप पर कोई आपराधिक मामला नहीं होना चाहिए। सूबे के डीजीपी एके सिंघल ने इसकी जानकारी देते हुए कहा- "सरकारी ठेका, सरकारी नौकरी, हथियार का लाइसेंस और पासपोर्ट के लिए पुलिस… read-more

बुध, 03 फ़रवरी 2021 - 12:03 PM / by आकाश तिवारी

Tags: CM Nitish Kumar, Bihar Government, Government Employees

Courtesy: Aajtak News

Upendra kushwaha

फ़ोटो: Indian express

आरएलएसपी का जदयू में हो सकता है विलय, सीएम नीतीश से मिलें उपेंद्र कुशवाहा

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने जनवरी 31 के दिन मुख्यमंत्री व जदयू प्रमुख नीतीश कुमार से उनके आवास पर मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि कुशवाहा अपनी पार्टी का विलय जनता दल यूनाइटेड में कर सकते हैं। वहीं, जानकारी यह भी है कि यह वार्ता 40 मिनट तक चली है और वार्ता में चर्चा भी विलय को लेकर हुई है। इसके साथ ही इस मुलाकात में जदयू प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह भी मौजूद थे।

सोम, 01 फ़रवरी 2021 - 09:02 AM / by आकाश तिवारी

Tags: RLSP, Upendra Kushwaha, CM Nitish Kumar, JDU, Bihar

Courtesy: Aajtak

social media

फोटो: BBC NEWS

सोशल मीडिया पर नितीश सरकार के खिलाफ लिखने पर होगी कानूनी कार्रवाई

बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने सोशल मीडिया के प्रति अपने तेवर सख्त करते हुए राज्य के मंत्री, सांसद, विधायक, अधिकारी और कर्मचारी पर आपत्तिजनक व तथ्यहीन पोस्ट करने पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) के एडीजी एन एच खान ने राज्य के सभी विभागों के प्रधान सचिव और अधिकारियों को ऐसे मामलों पर शिकायत दर्ज करने को कहा है। खान ने कहा है कि इसे सोशल मीडिया का दुरुपयोग मानते हुए जांच की जाएगी और आईटी एक्ट के तहत पोस्ट डालने वाले के… read-more

शुक्र, 22 जनवरी 2021 - 12:03 PM / by अमर नाथ झा

Tags: Bihar, Social Media, CM Nitish Kumar, IT act

Courtesy: LIVE HINDUSTAN

Chirag paswan

फ़ोटो: Getty images

बिहार में बढ़ रहे अपराध को लेकर चिराग ने दी सीएम नीतीश को दी सुधार करने की हिदायत

लोक जनशक्ति पार्टी प्रमुख चिराग पासवान ने बिहार में अपराध के बढ़ रहे ग्राफ को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कहा है कि मुख्यमंत्री जल्द से जल्द अपराध पर लगाम लगाए। चिराग ने यह भी कहा है कि वे छह महीने तक कुछ नहीं बोलेंगे लेकिन अगर छह महीने के अंदर भी नीतीश अपराध पर लगाम नहीं लगाते है तो वे हमलावर बोल इख्तियार करेंगे। इससे पहले राजद नेता तेजस्वी यादव भी नीतीश पर निशाना साध चुके है और उन्हें थका हुआ सीएम कह चुके है।

बुध, 20 जनवरी 2021 - 02:12 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Chirag Paswan, tejasvi yadav, CM Nitish Kumar

Courtesy: Aajtak news

Nitish kumar

फ़ोटो: Getty images

बिहार: रूपेश हत्याकांड से जुड़े सवालों पर भड़के नीतीश कुमार, बताया हतोत्साहिक

बहुचर्चित रूपेश हत्याकांड से जुड़े सवालों के पूछे जाने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पत्रकारों पर भड़क गयें। बता दें की बिहार सरकार पर हत्याकांड में उचित कार्यवाही न करवाने के आरोप लग रहे हैं। नीतीश ने ऐसे सवालों को पुलिस के लिए हतोत्साहिक बताते हुए बोला की पत्रकारों को ऐसे प्रश्न नहीं पूछने चाहिए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने लालू के शासनकाल की तुलना जंगलराज से करते हुए कहा, "2005 के पहले कैसे हालात थे? जितनी हिंसा, अपराध होते थे, आज होते… read-more

शुक्र, 15 जनवरी 2021 - 02:23 PM / by आकाश तिवारी

Tags: CM Nitish Kumar, rupesh hatyakand, Bihar Government

Courtesy: Aajtak

Tejasvi yadav

फ़ोटो: Getty images

नीतीश पर हमलावर तेजस्वी यादव, कहा- सरकार ने गुंडों के सामने घुटने टेक दिए हैं

राष्ट्रीय जनता दल के दिग्गज नेता व बिहार राज्यसदन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी ने ट्वीट कर लिखा-"बिहार में कानून व्यवस्था की इतनी बदहाल स्थिति है कि अपराधियों द्वारा आम जनों को कीड़े-मकोड़े की तरह मारा जा रहा है। सरकार गुंडों के सामने आत्मसमर्पण कर चुकी है।" वहीं, तेजस्वी यादव ने नीतीश को अनुकम्पाई मुख्यमंत्री भी कहा है।

मंगल, 05 जनवरी 2021 - 12:13 PM / by आकाश तिवारी

Tags: tejasvi yadav, CM Nitish Kumar, Bihar

Courtesy: Aajtak

Nitish kumar

फ़ोटो: Getty images

दलबदल की खबरों को नीतीश ने दिया विराम, कहा- हमारे सामने किसी प्रकार का कोई संकट नहीं

हाल ही में खबरें आ रही थी कि जदयू में बड़ा दलबदल होने वाला है और विधायकों के राजद में शामिल होने के चलते राज्य की एनडीए सरकार गिर भी सकती है। मुख्यमंत्री व जदयू प्रमुख नीतीश कुमार ने दलबदल की सभी खबरों पर विराम लगा दिया है। राजद को झूठा बताते हुए उन्होंने कहा कि 2021 में हमारे सामने किसी प्रकार का कोई सियासी संकट नहीं है। बता दें कि राजद नेता श्याम रजक ने दावा किया था कि जदयू के 17 विधायक राजद में शामिल होने वाले हैं।

शनि, 02 जनवरी 2021 - 10:37 AM / by आकाश तिवारी

Tags: CM Nitish Kumar, RJD, Shyam Rajak, JDU

Courtesy: Aajtak news