prithwi shaw

फोटो: The Statesman

पृथ्वी ने एक ही ओवर में लगाए 6 चौके, बनाया रिकॉर्ड

आईपीएल-14 के 25वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना कोलकाता नाईट राइडर्स से हुआ | मैच में 154 रन के स्कोर का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर पृथ्वी शॉ ने शिवम मावी के पहले ही ओवर में 6 चौके जड़ दिए | पृथ्वी आईपीएल में ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज़ हैं | इससे पहले आईपीएल-2012 में अजिंक्य रहाणे भी एक ही ओवर में 6 चौके लगाने का कारनामा रॉयल चैलेंजर्स… read-more

शुक्र, 30 अप्रैल 2021 - 09:02 AM / by अभिनव शुक्ला

Tags: IPL, Delhi Capitals, KKR, Prithvi Shaw, Ajinkya Rahane, shivam mavi

Courtesy: Jagran

Rishab Pant

फोटो: Outlook India

आरसीबी के हाथों मिली दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से शिकस्त

आखिरी गेंद तक चले आईएपीएल के इस रोमांचकारी मुकाबले में आरसीबी ने 1 रन से जीत हासिल की है। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी बेंगलोर ने लगातार दो ओवर में अपने दोनों ओपनरों कप्तान विराट कोहली (12) और देवदत्त पडिकल (17) को महज 30 रनों पर खो दिया। इसके बाद मैक्सवेल (25) और रजत पाटीदार (31) ने स्कोरबोर्ड को चलाते रहें। इन दोनों के आउट होने के बाद ए बी डिविलियर्स ने धमाकेदार (75) रनों की नाबाद पारी खेली जिसमें उन्होंने आखिरी ओवर में 23 रन बनाए और… read-more

बुध, 28 अप्रैल 2021 - 09:02 AM / by मोहित भारद्वाज

Tags: VIVO IPL, Royal Challengers Bangalore, Delhi Capitals, Rishabh Pant

Courtesy: Brifly Hindi News

R Ashwin

फोटो: News Block

कोविड के हालातों में परिवार का साथ देने के लिए रविचंद्रन अश्विन ने लिया आईपीएल से ब्रेक

दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल 2021 से ब्रेक ले लिया है। भारत में कोविड हालातों को देखते हुए उन्होंने अपने परिवार को सपोर्ट करने के लिए यह फैसला लिया है। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि अगर सबकुछ ठीक रहा तो वह वापिस खेलने आएंगे। बता दें, अप्रैल 25 को हुए मुकाबले में दिल्ली ने हैदराबाद को सुपर ओवर में हराया। यह इस सीजन का पहला सुपर ओवर मैच रहा।

सोम, 26 अप्रैल 2021 - 10:46 AM / by मोहित भारद्वाज

Tags: VIVO IPL, Ravichandran Ashwin, Delhi Capitals, Coronavirus

Courtesy: Live Hindustan

Rishab Pant

फोटो: India Tv

आईपीएल 2021 के पहले सुपर ओवर में दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया

दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2021 का पहला सुपर ओवर मैच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली को पृथ्वी शॉ (53) ने तेज शुरुआत दी और धवन (28) एक एन्ड पर बने रहे। 11वें ओवर में राशिद खान ने धवन को चलता किया, जिसके बाद पृथ्वी शॉ भी अपनी विकेट जल्द ही खो बैठे। मुश्किल पिच पर दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत (37)और स्टीव स्मिथ (34) स्कोर बोर्ड चलाते रहे। 19 वें ओवर में पंत और हेटमेयर की विकेट गिरी और 20 ओवर के बाद… read-more

सोम, 26 अप्रैल 2021 - 09:45 AM / by मोहित भारद्वाज

Tags: VIVO IPL, Delhi Capitals, Sunrisers Hyderabad, super over

Courtesy: BriflyNews

DC vs RR IPL 2021

फोटो: Insides sports

पहली बार कप्तानी संभालने वाले युवा विकेटकीपर बल्लेबाज होंगे आमने-सामने 

आईपीएल 2021 का 7वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच अप्रैल 15 को शाम 7:30 बजे से मुंबई में खेला जाएगा। इस मैच में पहली बार कप्तानी संभालने वाले युवा विकेटकीपर बल्लेबाज दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत और राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन के बीच मुकाबला देखना दिलचस्प रहेगा। इस सीजन में दिल्ली ने अपना पहला मैच चेन्नई को हराकर शुरुआत की थी वहीं पंजाब किंग्स से राजस्थान को हार का सामना करना पड़ा था।

गुरु, 15 अप्रैल 2021 - 09:16 PM / by Shruti

Tags: IPL 2021, Delhi Capitals, Rajasthan Royals, Indian Cricketer

Courtesy: Bhaskar News

Shikhar Dhawan

फोटो: The Cricket Times

शिखर धवन ने कायम किया आईपीएल का नया रिकॉर्ड

आईपीएल 2021 के दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की जीत के हीरो रहे शिखर धवन ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। शिखर धवन आईपीएल  में 600 चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। 176 पारियों में 601 चौके जड़कर धवन पहले और 510 चौके लगाकर दूसरे नम्बर पर सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर है। आईपीएल में सबसे अधिक बार 50 से ज्यादा स्कोर करने के मामले में शिखर धवन विराट कोहली की बराबरी करते हुए दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

रवि, 11 अप्रैल 2021 - 02:27 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: IPL, Shikhar Dhawan, Delhi Capitals, most fours

Courtesy: Abp Live

Rabada And Nortje

फोटो: CricXtasy

IPL: दिल्ली कैपिटल्स को लगा एक और बड़ा झटका

अप्रैल 9 से शुरू होने वाले आईपीएल के 14वें सीजन से पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए बुरी खबर सामने आई है। टीम के दो स्टार गेंदबाज कगिसो रबाडा और एनरिच नॉर्खिया पहले मैच में नही खेल पाएंगे। दरअसल, इन खिलाड़ियों को इंडिया पहुंचने के बाद कोविड19 प्रोटोकॉल के तहत एक हफ्ते तक क्वारंटीन रहना होगा। दिल्ली कैपिटल्स का पहला मैच अप्रैल 10 को चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ होगा। बता दें, चोट के चलते श्रेयस अय्यर पहले ही टीम से बाहर हो चुके हैं। जिस कारण ऋषभ पंत को… read-more

गुरु, 08 अप्रैल 2021 - 10:02 AM / by मोहित भारद्वाज

Tags: IPL, Delhi Capitals, Kagiso Rabada, Covid-19

Courtesy: Abplive

Rishab Pant

फोटो: Zee News

ऋषभ पंत करेंगे दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी

आईपीएल 2021 शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने अपने नए कप्तान का एलान कर दिया है। टीम के पूर्व कप्तान श्रेयस अय्यर के चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद ऋषभ पंत को कप्तानी का जिम्मा सौंपा गया है। ऋषभ पंत को बधाई देते हुए टीम के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने कहा कि यह युवा ऋषभ पंत के लिए बड़ा अवसर है, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया है जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा है जो उनकी कप्तानी में मदद करेगी।

बुध, 31 मार्च 2021 - 03:59 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: rishab pant, IPL, Delhi Capitals

Courtesy: Jagran News

Delhi Capitals

फोटो: DNA India

IPL: दिल्ली कैपिटल्स ने की कोरोना वैक्सीन लगवाने की मांग

आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के सीईओ विनोद बिष्ट ने BCCI को सरकार से अनुरोध करने के लिए कहा है ताकि भारतीय खिलाड़ियों, स्टाफ, ब्रॉडकास्टिंग टीम सभी को कोरोना वैक्सीन लग सके। कोरोना के चलते आईपीएल 2021 बन्द स्टेडियम में खेला जाएगा तो वहीं खिलाड़ियों को बायो बबल में रहना होगा। जिस वजह से खिलाड़ी एक दूसरे से नही मिल पाएंगे। बता दें, IPL 2021 का पहला मैच मई 9 को चेन्नई में मुम्बई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा।

शनि, 20 मार्च 2021 - 08:59 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: BCCI, Corona Vaccine, Delhi Capitals, IPL

Courtesy: News18

Rohit Sharma

फोटो: DNA India

IPL 2020: मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने कही जीत के बाद कई बातें

आईपीएल 2020 का खिताब टीम मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर अपने नाम कर लिया है। इस खिताब को टीम मुंबई इंडियंस ने पांचवी बार अपने नाम कर लिया है। मैच जीतने के बाद टीम MI के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि, '' मैं उन कप्तानों में नहीं हूं जो खिलाड़ियों के पीछे पड़ा रहे। उनमें आत्मविश्वास भरना महत्वपूर्ण है।'' उन्होंने टीम के खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कई बातें कहीं, एवं उन्होंने सहयोगी स्टाफ को भी अपनी जीत का श्रेय दिया। 

बुध, 11 नवंबर 2020 - 01:45 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: IPL 2020, Mumbai Indians, Delhi Capitals, Rohit Sharma

Courtesy: HINDUSTAN SAMACHAR