diabetes

फोटो: The Conversation

डायबिटीज कंट्रोल करने में सहायक है ये ड्रिंक

हाल ही में हुई एक स्टडी में सामने आया कि खाने से पहले व्हे प्रोटीन का सेवन करनें तो डायबिटीज के मरीजों का ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। मरीजों को खाने से 10 मिनट पहले इसका सेवन करना होगा। व्हे प्रोटीन की मदद से हाइबोग्लाइसीमिया का रिस्क भी कम होता है। इस स्टडी को ओहयो के क्लीवलैंड क्लिनिक की डॉ. डायना इसाक ने किया है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में अभी बड़े स्तर पर ट्रायल की जरुरत है।

गुरु, 16 जून 2022 - 05:15 PM / by रितिका

Tags: Diabetes, diabetic, whey protein, Protein Powder

Courtesy: AajTak News

diabetic

फोटो: YaleNews

डायबिटीज और मोटापे के मरीजों में ब्लड फैट बढ़ना है नुकसानदेह: स्टडी

डायबिटीज टाइप 2 और मोटापे के मरीजों में ब्लड फैट बढ़ने से मरीजों की हालत अधिक गंभीर होने लगती है। ब्लड फैट के कारण मसल्स के सेल्स में तनाव होता है, जिससे उसके कामकाज की प्रक्रिया प्रभावित होती है। ये जानकारी यूके की यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स के वैज्ञानिकों की स्टडी में आई है। इसे "नेचर कम्यूनिकेशंस" पत्रिका में प्रकाशित किया गया है। ये स्टडी आने वाले समय में इन बीमारियों की रोकथाम और इलाज खोजने में मददगार होगी।

मंगल, 05 अप्रैल 2022 - 05:46 PM / by रितिका

Tags: health care, Diabetes, diabetic, obesity

Courtesy: News 18 Hindi

Sadabahar Flower

फोटो: Times Now Navbharat

डायबिटीज की बीमारी में लाभ देती हैं सदाबाहर की पत्तियां

सदाबाहर की छह से सात पत्तियों को रोज सुबह चबाने से शरीर में इंसुलिन की मात्रा बढ़ती है जिससे शुगर की मात्रा को कंट्रोल में रहती है। इस पौधे में एक्ललाइड होता है, जो शुगर कंट्रोल में फायदा पहुंचाता है। पत्तियां ना चबा पाने की स्थिति में इसका जूस के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते है, जिसे टमाटर, करेला के साथ मिक्स किया जा सकता है। हालांकि इन पत्तियों के सेवन से पूर्व अपने डॉक्टर से जरुर सलाह लें।

बुध, 23 मार्च 2022 - 06:05 PM / by रितिका

Tags: blood sugar, diabetic, Diabetes, health care

Courtesy: Zee News

Fruits for diabetic patients

फोटो: Punjab Kesari

डायबिटीज के मरीज कर सकते हैं इन फलों का सेवन

डायबिटीज के मरीजों को ऐसे फलों का सेवन करना चाहिए जिसमें शुगर की मात्रा कम होती है और जिनका सेवन करने से शरीर को एनर्जी मिलती है। डायबिटीज के मरीजों को रसभरी, अमरूद,आड़ू, जामुन और कीवी का सेवन करना चाहिए, इन फलों में चीनी की मात्रा कम और फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। जामुन, शुगर के साथ पाचन क्रिया के लिए बहुत फायदेमंद होता है और कीवी में विटामिन ए और सी जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर को कण्ट्रोल रखते हैं। 

शुक्र, 02 अप्रैल 2021 - 07:36 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: diabetic, Fruits, blood sugar, Patients, health care

Courtesy: Jagran News