फोटो: Wikimedia
आज से 3 दिवसीय मिस्र दौरे पर रहेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज से मिस्र की राजधानी काहिरा के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दी। राजनाथ सिंह ने लिखा, "दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत करने के लिए अपने समकक्ष जनरल मोहम्मद अहमद जकी के साथ चर्चा करने के लिए उत्सुक हूं।" अपने दौरे के दौरान सिंह द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को प्रगाढ़ करने को लेकर वहां के अपने समकक्ष मंत्री के साथ… read-more
Tags: Defence Minister, Rajnath Singh, Visit, Cairo, Egypt
Courtesy: Punjab Kesari
फ़ोटो: Buisness Insider
तुर्की ने भारतीय गेंहू को खराब बताकर लौटाया, उसी गेंहू को हाथों हाथ मिस्र ने खरीदा
तुर्की ने भारत का जो गेहूं खराब बताकर लौटा दिया था, अब गेहूं की उस खेप को मिस्र भेज दिया गया है। रूस और यूक्रेन युद्ध की वजह से मिस्र ब्रेड की कमी से जूझ रहा है। गेहूं के सबसे बड़े आयातकों में से एक मिस्र, भारत सहित अन्य देशों से कम कीमत पर गेहूं खरीदना चाहता है। तुर्की ने जिस गेहूं को गुणवत्ता खराब बताकर लेने से इनकार कर दिया था, उसे मिस्र भेज दिया गया है।
Tags: Wheat, Bread, Export, India, Turkey, Egypt
Courtesy: Zee News
फ़ोटो: Zee News
एक्सपोर्ट बैन के बाद भारत ने मिस्र को भेजा 61,500 टन गेहूं
देश से मई 13 से गेहूं निर्यात करने पर पूरी तरह रोक लगाई गई है, लेकिन बैन के बाद भारत ने मिस्र को 61,500 टन गेंहू भेजा है। दरअसल बैन से पहले ही गेहूं निर्यात को लेकर डील हो चुकी थी और गुजरात के कांडला पोर्ट से मई 17 के दिन ही गेहूं की खेप निकल चुकी थी। बताया जा रहा है कि इस खेप को मिस्र ले जाने वाली कंपनी को निर्यात बैन के बाद कस्टम की मंजूरी मिली थी।
Tags: Wheat export, India, Egypt
Courtesy: Live hindustan
फोटो: BBC
मिस्र में पाई जाती थी चार पैरों वाली व्हेल
मिस्र की एक स्टडी में दावा किया गया है कि, करीब 43 मिलियन साल पहले चार पैरों वाली व्हेल हुआ करती थी। जो मगरमच्छ की तरह जमीन पर चलने में सक्षम थी। इस मछली की लम्बाई 3 मीटर और वजन 600 किलोग्राम था। इसका नाम मिस्र के मृत्यु के देवता एनबिस के नाम पर फियोमिसेटस एनबिस रखा गया था। इसकी खोज 2008 में पैलियोन्टोलॉजिस्ट्स ने मिस्र के फेयूम डिप्रेशन ने की थी।
Tags: Egypt, Cairo, Whales, fossil fuel
Courtesy: Zee News
फोटो: New Statesman
समुद्र में समाया मिला दो हजार साल पुराना शहर: इजिप्ट
यूरोपियन इंस्टीट्यूट फॉर अंडरवाटर आर्कियोलॉजी के रिसर्चर्स की एक टीम ने दो हजार साल से समुद्र में डूबे इजिप्ट के एक शहर की खोज की है। द-गार्जियन में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक Thonis-Heracleion नामक इस शहर को एलेग्जेंडर ने 331 BC में बसाया था। रिसर्चर्स को इस शहर के बारे में वर्ष 2000 में ही पता चल गया था लेकिन उसके बाद इसकी खोज में 20 साल से अधिक का समय लग गया।
Tags: Egypt, Human Interest stories, World
Courtesy: Zee News Hindi
फोटो: Indeed News
मिस्र के पुरातत्वविदों को खुदाई में मिली एक पुरानी बियर फैक्ट्री
मिस्र के पुरातत्वविदों को खुदाई में नील नदी के पश्चिम में प्राचीन कब्रिस्तान एबिडोस में बीयर की एक पुरानी फैक्ट्री मिली है, जो दक्षिणी काहिरा से 450किलोमीटर दूर स्थित है। प्राचीन वस्तुओं की सर्वोच्च परिषद के महासचिव मुस्तफा वजीरी ने कहा कि पुरातत्वविदों को आठ इकाइयों के साथ मिट्टी के लगभग 40बर्तन मिले हैं जो बियर के उत्पादन के लिए काम आते होंगे। वजीरी के अनुसार यह फैक्ट्री किंग नारमेर के क्षेत्र में स्थित है, जिन्हें पहले वंशकाल की शुरुआत में… read-more
Tags: Egypt, oldest Brewery, Archeologists, ancient
Courtesy: Amarujala News
फोटो: Daily Mail
अलेक्जेंड्रिया में एक इमारत गिरने के कारण हुई पांच लोगों की मौत
अलेक्जेंड्रिया शहर में एक अपार्टमेंट इमारत के गिर जाने की वजह से करीब पांच लोगों की मौत हो गई है, जिनमे दो लड़कियां भी शामिल हैं। एक अधिकारी का कहना है कि, ''बचाव कर्मी मोहरम बेक में ढही तीन मंजिला इमारत के मलबे में लोगों की तलाश कर रहे हैं।'' अलेक्जेंड्रिया के गवर्नर मोहम्मद अल-शरीफ बयान दिया है कि, ''प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार घटना के समय दो परिवार के नौ लोग इमारत में मौजूद थे।''
Tags: Egypt, accident, police officers
Courtesy: JAGRAN NEWS