uttarakhand

फोटोः Times of India

उत्तराखंड में खेती के लिए 6100 नए कलस्टर पर सहमति

उत्तराखंड में सितंबर 10 को केंद्र सरकार ने कलस्टर आधारित कृषि के विकास के लिए राज्य में 6100 नए क्षेत्र चिह्नित करने और उसको विकसित करने पर सहमति दी है। प्रदेश के कृषि एवं उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि अभी पूरे राज्य में 3900 कलस्टर पर कार्य चल रहा है। साथ ही सितंबर 10 को मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू की अध्यक्षता में हुई बैठक में सीएम कृषि विकास योजना के तहत पांच विभिन्न प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई।

शनि, 11 सितंबर 2021 - 03:20 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Uttarakhand, Agriculture, Farmers, Central Government

Red lady Finger

फोटो: Krishi Jagran

800 रुपये किलो बिक रही है ये खास तरह की भिंडी

मध्यप्रदेश के एक किसान ने खास तरह की भिंडी का उत्पादन किया है। जो 800 रुपये किलो तक बिक रही हैं। इसका रंग भी हरा नही बल्कि लाल है। लोग दूर-दूर से इस किसान से लाल भिंडी उगाने का तरीका पूछने आ रहे हैं। पहले इस भिंडी का उत्पादन सिर्फ यूरोपियन देशों में ही होता था। इसका स्वाद भी हरी भिंडी से अलग है, और ये हृदय रोग, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल जैसे बीमारियों में फायदेमंद है।

मंगल, 07 सितंबर 2021 - 11:40 AM / by अजहर फारूक

Tags: Lady finger, Red lady finger, Farmers, Madhya Pradesh

Courtesy: Zee News

Drip Irrigation

फोटो: Wikimedia

उत्तर प्रदेश किसानों की मदद के लिए स्थापित करेगा ड्रिप सिंचाई उपकरण

उत्तर प्रदेश गन्ना विकास विभाग ने यह फैसला लिया है कि पानी बचाने और किसानों की सहायता के लिए 30,000 हेक्टेयर गन्ना उगाने वाली भूमि में ड्रिप सिंचाई उपकरण स्थापित किये जायेगे। इसे उपसतह ड्रिप सिंचाई तकनीक के इस्तेमाल से पूरा किया जाएगा। इससे उत्पादन में बढ़ोत्तरी के साथ पानी की कम खपत होगी। इसका इस्तेमाल करके किसान गन्ना उत्पादन में सिंचाई के लिए आवश्यक पानी की मात्रा को कम कर सकेंगे, जिससे 2,500 से अधिक किसानों को लाभ होगा।

सोम, 06 सितंबर 2021 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: drip irrigation, Farmers, Uttar Pradesh

Courtesy: Newstrack

Farmers

फोटो: Navbharat Times

सितंबर 5 को यूपी के मुजफ्फरनगर में होगी किसानों की महापंचायत

यूपी में किसान आंदोलन की आग और तेज हो गई है। सितंबर 5 को किसान महापंचायत का आगाज़ यूपी के मुजफ्फरनगर से होने वाला है। इस महापंचायत में देशभर के 300 से अधिक किसान संगठन शामिल होंगे। इसके लिए किसानों ने 500 लंगर, 100 चिकित्सा केंद्र साथ ही सुरक्षा के लिए 5000 से अधिक वॉलंटियर बनाये गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर महापंचायत के लिए मुज़फ्फरनगर में कई जिलों की पुलिस बुलाई गई है।

रवि, 05 सितंबर 2021 - 08:56 AM / by अजहर फारूक

Tags: Farmers, UP Police, Uttar Pradesh, Muzaffarnagar

Courtesy: Aajtak News

Priyanka Gandhi

फोटोः The Economic Times

गन्ना किसानों को लेकर प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

एलपीजी, पेट्रोल व डीजल की कीमत बढ़ने के कारण कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने गुरुवार को मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भाजपा सरकार हर महीने एलपीजी के दाम में इजाफा कर रही है। इसके साथ ही पेट्रोल व डीजल के दाम तीन-चार महीनों में 60 से 70 बार बढ़ चुके हैं, लेकिन किसानों के लिए गन्ने की कीमत में तीन सालों में भी नहीं वृद्धि नहीं की गई है।

गुरु, 02 सितंबर 2021 - 03:10 PM / by Surbhi Shaw

Tags: priyanka gandhi, Congress, BJP, PM Modi, Farmers

Courtesy: abp news

6.47 carat diamond

फोटो: Tribune India

मध्यप्रदेश में ज़मीन की खुदाई के दौरान किसान को मिला 6.47 कैरेट का हीरा

मध्यप्रदेश के पन्ना ज़िले में किसान को खुदाई करते वक़्त 6.47 कैरेट का हीरा हाथ लगा है। बीते 2 साल में इस किसान को 6 हीरे मिल चुके हैं। जिले के प्रभारी हीरा अधिकारी ने बताया कि इस हीरे को आगामी नीलामी में बिक्री के लिए रखा जाएगा और कीमत सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार तय की जाएगी। इसके बाद हीरा मिलने वाले किसान ने कहा कि इससे मिलने वाली राशि को वो अपने चार साथियों के साथ बांटेगा।

रवि, 29 अगस्त 2021 - 04:20 PM / by अजहर फारूक

Tags: Diamond, Madhya Pradesh, Farmers, Auction

Courtesy: NDTV news

Lathicharge on Kisan

फोटो: Jagran

हरियाणा में बीजेपी की मीटिंग का विरोध कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज

हरियाणा के करनाल में अगस्त 28 को बीजेपी और जेजेपी की गठबंधन मीटिंग का विरोध कर रहे किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। ये लाठीचार्ज करनाल से 15 किलोमीटर पहले हुई। इस लाठीचार्ज में चार प्रदर्शनकारी और 10 पुलिस के जवान घायल हो गए हैं। इसके बाद संयुक्त किसान मोर्चा ने चक्का जाम कर दिया और किसानों पर लाठीचार्ज करने के आदेश देने वाले एसडीएम को हटाने की मांग करने लगे।

रवि, 29 अगस्त 2021 - 01:40 PM / by अजहर फारूक

Tags: Haryana, Farmers, Police, BJP

Courtesy: Aaj Tak News

Bell Bottom

फोटो: NDTV

अक्षय कुमार की फ़िल्म बेलबॉटम के खिलाफ किसानों ने किया प्रदर्शन

किसान आंदोलन की आग बॉलीवुड तक आ पहुंची है। हाल ही में रिलीज़ हुई अक्षय कुमार की फ़िल्म बेलबॉटम के खिलाफ अगस्त 22 को किसानों ने चंडीगढ़ में सिनेमाघर के बाहर प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि, सरकार के तीन कृषि कानूनों पर अक्षय कुमार ने अब तक पंजाब का कोई पक्ष नहीं लिया है। अक्षय कुमार की कोई भी फ़िल्म हम पंजाब में दिखाने नही देंगे। किसानों ने फ़िल्म देखकर लौट रहे लोगो को काली पट्टियां भी दिखाई।

मंगल, 24 अगस्त 2021 - 03:20 PM / by अजहर फारूक

Tags: Akshay Kumar, vani kapoor, Bell Bottom, Farmers

Courtesy: NDTV

polluted water

फोटो: Aaj Tak

नीले पानी से किसानों को सता रहा फसल खराब होने का डर

महाराष्ट्र का कल्याण जिला नीले पानी और नीली सड़कों से परेशान है। इस नीले पानी के कारण किसानों को खेतों में खड़ी धान की फसल के बर्बाद होने का डर सता रहा है। ये रसायनिक पानी गोषीया मार्केट से बड़ी मात्रा में सड़क पर छोड़ा जा रहा है। इस पानी से खेतों को नुकसान होगा। किसान प्रदूषण नियंत्रण मंडल से कार्रवाई का इंतजार कर रहे है। कल्याण जिला के विधायक प्रमोद राजू रतन पाटिल ने… read-more

बुध, 11 अगस्त 2021 - 02:30 PM / by रितिका

Tags: Maharashtra, Raju Patil, Farmers, crops

Courtesy: Aaj Tak News

PM Kisan Samman Nidhi Scheme

फोटो: Sukhbeer Brar

किसानों को आज मिलेगी पीएम किसान सम्‍मान निधि योजना की नौवीं किश्त

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत अगस्त नौ को किसानों के खाते में दो हजार रुपये की नौवीं किश्त डाली जाएगी। अगस्त नौ को दोपहर 12:30 बजे किसानों के खाते में पैसे डाले जाएंगे। इस योजना के तहत किसानों को साल में तीन बार दो हजार रुपये दिए जाते हैं। अब तक किसानों को इसकी आठ किश्तों का लाभ मिल चुका है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना की आठवीं किश्त मई 14 को जारी की गई थी। 

सोम, 09 अगस्त 2021 - 11:00 AM / by अमन शुक्ला

Tags: PM Kisan Samman Nidhi, PM Narendra Modi, Farmers, Agriculture

Courtesy: Zee News Hindi