Jammu And Kashmir

फोटो: Enavabharat

भारी बारिश से अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन, कई जिलों में स्कूल बंद: जम्मू-कश्मीर

जम्मू कश्मीर में जून 22 को हुई भारी बारिश के कारण अचानक बाढ़ और भूस्खलन हो गया। अधिकारियों ने डोडा, किश्तवाड़ और रामबन सहित कई जिलों में स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया है। भूस्ख्नलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध रहा और दूसरे दिन सैकड़ों वाहन फंसे रहे। अधिकारियों के मुताबिक कश्मीर में झेलम ने अनंतनाग जिले के संगम में खतरे के निशान को पार कर लिया है और अन्य नदियों में भी जलस्तर बढ़ रहा है। 

गुरु, 23 जून 2022 - 12:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Jammu and Kashmir, weather update, Heavy Rain, Floods, Landslides

Courtesy: News India 24

assam floods

फोटो: NDTV

बाढ़ के कारण 26 लोगों की हुई मौत, 5 लाख से अधिक लोग प्रभावित

असम में बाढ़ के कारण काफी परेशानियां हो रही हैं। असम में 17 जिलों में बाढ़ के कारण 5.8 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। असम में अबतक कुल 26 लोगों की मौत हो चुकी है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की मानें तो बाढ़ से 5,80,100 से अधिक लोग प्रभावित हैं। बता दें कि मई 24 को दीमा हसाओ जिले में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी दौरा किया था।

बुध, 25 मई 2022 - 02:00 PM / by रितिका

Tags: Floods, Assam floods, assam flood

Courtesy: ABP Live

Assam flood

फ़ोटो: Hindustan times

असम में 6.6 लाख लोग हो रहे हैं बाढ़ से प्रभावित, 9 की हो चुकी है मौत

असम में प्रीमानसून बारिश के कारण आयी बाढ़ के कारण राज्य के 6.6 लाख लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।  बाढ़ के कारण 9 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, बाढ़ के कारण बराक घाटी, त्रिपुरा, मिजोरम और मणिपुर के महत्वपूर्ण हिस्सों के लिए सड़क और रेल संपर्क भी टूट गया है। हालांकि सरकार द्वारा राज्य भर में कई राहत कार्य किए जा रहे है और केंद्र ने भी राज्य सरकार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

गुरु, 19 मई 2022 - 10:40 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Assam, Floods, Central Government

Courtesy: NDTV Hindi

landslide and flood assam

फोटो: Times Now

असम में भूस्खलन के बाद बाढ़ की चेतावनी, तीन की मौत

असम के राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक असम के दीमा हसाओ जिले में भूस्खलन आने के बाद बाढ़ की चेतावनी दी गई है। इस भूस्खलन में तीन लोगों की मौत हो गई है। भूस्खलन के कारण इलाके के 80 घरों पर प्रभाव पड़ा है। प्राधिकरण ने 25 हजार लोगों के प्रभावित होने की आशंका जताई है। जिले में राहत शिविर भी स्थापित किए गए हैं, जहां लोग बड़ी संख्या में शरण ले रहे हैं।

रवि, 15 मई 2022 - 05:20 PM / by रितिका

Tags: Landslide in Assam, landslide, Floods

Courtesy: NDTV News

Flood America

फोटो: USA Today

अमेरिका में आबादी बढ़ने से बढ़ेगा बाढ़ का खतरा: स्टडी

अमेरिका में अगर आबादी बढ़ी तो यहां बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ये जानकारी नेचर क्लाइमेट चेंज पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन से सामने आई है। शोधकर्ताओं ने इस संबंध मे चेतावनी भी जारी की है। इसके साथ ही जलवायु परिवर्तन के प्रभाव पर भी इसका असर हो सकता है। अध्ययन में अमेरिका में बाढ़ के जोखिम का अनुमान लगाने के लिए राष्ट्रव्यापी संपत्ति डेटा, समुदायों की जानकारी और बाढ़ अनुमानों का उपयोग किया है।

मंगल, 01 फ़रवरी 2022 - 06:25 PM / by रितिका

Tags: America, Floods, Climate Change

Courtesy: ABP Live

Andhra Pradesh Flood

फोटो: The Indian Express

मौसम विभाग की चेतावनी, फिर हो सकती है आंध्र प्रदेश में भारी बारिश

आंध्र प्रदेश में अभी भी भारी बारिश होने की आशंका है। भारतीय मौसम विभाग ने नवंबर 26 को जानकारी दी कि आगामी दिसंबर दो तक दक्षिण तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। अगले कुछ दिनों तक रायलसीमा, आंध्र का दक्षिण तट, चित्तूर, नेल्लोर में भारी बारिश हो सकती है। राज्य में कई निचले गावों में बारिश के कारण पानी भर गया है। राज्य सरकार ने बारिश के कारण हाई अलर्ट घोषित किया है।

शनि, 27 नवंबर 2021 - 01:20 PM / by रितिका

Tags: Andhra Pradesh, Floods, heavy rains (2619

Courtesy: TV9 Hindi

Heavy Rainfall

फोटो: The Guardian

तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में जारी है भारी बारिश का कहर, 8 लोगों की गयी जान

दक्षिण भारत में बारिश के बीच तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के बड़े हिस्से जलमग्न हो गए हैं। बारिश से संबंधित घटनाओं में दर्जनों लोगों की मौत हो गई है जबकि हजारों लोगों को राहत केंद्रों में पहुंचाया गया है। भारतीय मौसम विभाग ने भी आने वाले दिनों में कई राज्यों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा शुक्रवार रात साझा किए गए एक अपडेट के अनुसार, अभूतपूर्व वर्षा से लगभग 8 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। 

शनि, 27 नवंबर 2021 - 01:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Tamil Nadu, Andhra Pradesh, Floods

Courtesy: Amar Ujala News

Floods

फोटो: India Today

उत्तराखंड में हो रही बारिश से यूपी के आठ ज़िलों में आई बाढ़

उत्तराखंड में हो रही आफत की बारिश अब उत्तर प्रदेश के लिए भी खतरा बनती जा रही है। इस बारिश से गंगा का जल स्तर बढ़ने लगा है जिससे पश्चिम उत्तर प्रदेश के आठ ज़िले बुरी तरह बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। इन आठ ज़िलों में मुरादाबाद, मेरठ, मुज़फ्फरनगर, बिजनोर, पीलीभीत, बाराबंकी, गोंडा और रामपुर शामिल हैं। इन ज़िलों में प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट पर है। इन ज़िलों को अलावा कुछ और ज़िले भी बाढ़ प्रभावित हैं।

शुक्र, 22 अक्टूबर 2021 - 01:15 PM / by अजहर फारूक

Tags: Floods, Uttrakhand, Uttar Pradesh, rainfall

Courtesy: Dainik Bhaskar

Yogi Adityanath

फोटो: Indian Express

सीएम योगी ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, वितरित की राहत सामग्री

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने सितंबर 4 को सिद्धार्थनगर जिले में बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने राज्य के कई जिलों में बाढ़ प्रभावित लोगों को बाढ़ सामग्री भी वितरित की। योगी ने बहराइच जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करते हुए प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की थी। सीएम योगी ने कहा, 'बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री बांटने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। 

शनि, 04 सितंबर 2021 - 05:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Uttar Pradesh, CM Yogi Adityanath, Floods

Courtesy: Newstrack

India TV News

फोटो: Tennessee Flood

टेनेसी में भारी बाढ़ के बाद 21 की मौत, 50 के लापता होने की सूचना

टेनेसी के कुछ हिस्सों में भारी बाढ़ के बाद कम से कम 21 लोगों की जान चली गई है, जबकि 50 अन्य लापता हो गए हैं। अधिकारियों ने जानकारी देते हुआ बताया कि टेनेसी के कई इलाकों में अगस्त 21 दोपहर से लेकर शाम तक 17 इंच से भी अधिक बारिश हुई, जिसकी वजह से हालात बहुत ज़्यादा ख़राब हो गए। वेवर्ली के मेयर वालेस फ्रैजियर के अनुसार, राज्य में बाढ़ से मरने वालों में बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं।

सोम, 23 अगस्त 2021 - 12:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Tennessee, Floods, America

Courtesy: Aajtak News