Pineapple

फ़ोटो: Wikipedia

अनानास के सेवन से घटता है मोटापा, दिल की बीमारियों में है फायदेमंद

अनानास शरीर के कई रोगों में दवा से बेहतर काम करके दिखाता है। अगर आप अपना वेट कम करना चाहते हैं तो एक्सरसाइज के साथ अनानास का सेवन आपके इस गोल को जल्दी से जल्दी पूरा कर सकता है। कोलेस्ट्रॉल और हाई बीपी से लेकर दिल की बीमारी तक में ये फल बहुत उपयोगी होता है। अनानास विटामिन सी और कई एंटी-ऑक्सीडेंट्स का भरा होता है और यही कारण है कि शरीर के हर अंग के लिए ये बेस्ट है।

रवि, 22 मई 2022 - 08:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Pine apple, heart, Kidney, antioxident

Courtesy: Hindustan

heart health

फोटो: UAB Medical West

दिल को दुरुस्त रखने के लिए जरुरी हैं ये सात चीजें

दिल की सेहत का ध्यान रखना बेहद जरुरी है, जिसके लिए डाइट में महत्वपूर्ण बदलाव किए जा सकते हैं। सुबह नाश्ते में विटामिन्स, आयरन और डाइट्री फाइबर युक्त साबुत अनाज का सेवन करना चाहिए। एलीसिन तत्व से भरपूर लहसुन में कोलेस्ट्रॉल कम करने की क्षमता होती है, जिससे दिल की सेहत में सुधार होता है। कई तरह के नट्स खाने से जरुरी पोषक तत्व मिलते हैं जिसके नियमित सेवन से दिल की सेहत सुधरती है।

बुध, 04 मई 2022 - 01:20 PM / by रितिका

Tags: Heart care, heart, Heart Health

Courtesy: NDTV News

फोटो: actp news hindi

फोटो: Vedic Indian Supermarket

स्वस्थ रहने के लिए रोज रात को सोने से पहले करें अजवाइन का सेवन

अजवाइन का सेवन दिल की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हाई कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड का लेवल दिल से जुडी समस्याओं के खतरों को बढ़ा देते है। रोज़ाना अजवाइन का सेवन करने से इन्हे कंट्रोल में रखा जा सकता है। रोज़ाना रात को सोने से पहले अजवाइन का सेवन करने से दिल स्वस्थ रहता है। रोज़ रात को सोने से पहले अजवाइन का सेवन करने से नींद अच्छी आती है। 

मंगल, 15 फ़रवरी 2022 - 09:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: ajwain benefits, heart, health-problems

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Raisin Water Benefits

फोटो: Spiice Kart

किशमिश के पानी के ये फायदे आपको हैरान कर देंगे

किशमिश का पानी पीने से शरीर से सभी हानिकारक विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है। यह रक्त को शुद्ध करने में मदद करता है। यह आपके लीवर को आसानी से डिटॉक्सीफाई करता है। अगर आप एसिडिटी की समस्या से परेशान हैं तो किशमिश का पानी पीना आपके लिए एक बेहतरीन उपाय है। यह पेट में एसिड को नियंत्रित करता है। किशमिश के पानी में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। 

गुरु, 04 नवंबर 2021 - 12:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: raisin water benefits, heart, Lever

Courtesy: ZEE News

Benefits Of Beatroot

फोटो: Youtube

दिल की बीमारियों से बचाव करता है चुकंदर

नियमित रूप से चुकंदर का सेवन करने से हीमोग्लोबिन की मात्रा में बढ़ोतरी होती है। चुकंदर में भरपूर मात्रा में विटामिन और मिनरल्स मौजूद होते हैं साथ ही इसमें पोटेशियम और फोलेट की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है। डॉक्टर्स के अनुसार नियमित रूप से चुकंदर का जूस पीने से कार्डियोवैस्कुलर डिजीज जैसी समस्याओं का खतरा कम हो जाता है। चुकंदर में पाया जाने वाला नाइट्रेट खून के बहाव को सपोर्ट करके चेहरे पर उम्र के प्रभाव को कम करता है और ब्रेन को भी स्वस्थ रखता… read-more

गुरु, 01 अप्रैल 2021 - 04:21 PM / by सपना सिन्हा

Tags: beatroot, heart, brain

Courtesy: Aajtak News

Almond With Raisins

फोटो: Amezon.In

स्वस्थ रहने के लिए एक साथ करें बादाम और किशमिश का सेवन

अगर आप बादाम और किशमिश का सेवन एक साथ करते हैं तो इससे शरीर की एनर्जी बूस्ट होती है, जिससे पाचन क्रिया स्वस्थ रहने के साथ-साथ पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। बादाम और किशमिश का सेवन एक साथ करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और दिल से जुड़ी बीमारियों से बचाव होता है। बादाम और किशमिश मांस पेशियों के साथ-साथ हड्डियों को भी मजबूत बनाने में मदद करती हैं।

गुरु, 18 मार्च 2021 - 01:59 PM / by सपना सिन्हा

Tags: almonds, Benifits of eating Raisins, heart

Courtesy: Panjab Kesari

Hug Day

फोटो: DNA

Hug Day: अच्छी सेहत के लिए ज़रूर दें 'जादू की झप्पी'

वैलेंटाइन वीक में फरवरी 12 को 'हग डे' मनाया जाता है। पर क्या आपको पता है कि गले लगाने से ना केवल प्यार बढ़ता है बल्कि सेहत से जुडी कई समस्याएं भी दूर हो जाती हैं। हग करने से बॉडी में कॉर्टिसोल हार्मोन कम रिलीज होता है, जिससे मेंटल स्ट्रेस दूर होता है। गले लगने से मानसिक शांति का एहसास होता है, जिससे डिप्रेशन की समस्या भी दूर होती है। किसी नज़दीकी को गले लगाने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत  होती है, जिससे कई बीमारियों से बचाव होता है।

शुक्र, 12 फ़रवरी 2021 - 01:55 PM / by सपना सिन्हा

Tags: hug day, heart, Blood Pressure

Courtesy: Panjab Kesari

ORANGE

फोटो: thelist

गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए हानिकारक होता है संतरे का सेवन

संतरे में फाइबर मौजूद होता हैं जो पाचन क्रिया को नुकसान पहुंचाता हैं, इसलिए गर्भवती महिलाओं और बच्चों को भूलकर भी संतरे का सेवन नहीं करना चाहिए। संतरा खाने से छोटे बच्चों को पेट दर्द और बेहोशी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। जो महिलाएं ब्रेस्टफीडिंग करवाती हैं या प्रेगनेंसी में सीमित मात्रा में ही संतरे का सेवन करना चाहिए। जिन लोगों को हार्टबर्न की समस्या है उन्हें भी संतरा नहीं खाना चाहिए। संतरे में एसिड की भरपूर मात्रा पायी जाती है जो दिल के लिए… read-more

बुध, 30 दिसम्बर 2020 - 07:03 PM / by सपना सिन्हा

Tags: orange, pregency, heart

Courtesy: HARIBHUMI

sonth

फोटो: FOODAL

कई बीमारियों से राहत दिलाती है सोंठ

रोजाना सोंठ खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रहता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है। शुगर पेशेंट के लिए सोंठ का सेवन लाभदायक होता है। सोंठ में औषधीय तत्व मौजूद होते हैं, जो शुगर लेवल को कंट्रोल में रखते हैं। माइग्रेन की समस्या में सोंठ का सेवन दर्द से आराम दिलाता है। सोंठ में भरपूर मात्रा में विटामिन और आयरन मौजूद होते हैं, जो शरीर में रक्त के बहाव को बेहतर बनाने के साथ दिमाग में ऑक्सीजन पहुंचाने में सहायता… read-more

शुक्र, 25 दिसम्बर 2020 - 07:04 PM / by सपना सिन्हा

Tags: sonth, heart, sugar problem

Courtesy: panjab kesari