Rajasthan rainfall

फोटो: Skymet Weather

राजस्थान में मौसम विभाग ने जताई बारिश की आशंका

राजस्थान में मौसम में बदलाव होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों तक राजस्थान में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई है। वर्तमान में राजस्थान में मानसून कमजोर है जिससे इलाके में मौसम काफी शुष्क बना हुआ है। बता दें कि इस बार राजस्थान में रिकॉर्ड तोड़ बारिश की गई है। बारिश के कारण बांधों में पानी भरा हुआ है।

रवि, 11 सितंबर 2022 - 07:00 PM / by रितिका

Tags: Rajasthan, Rajasthan Rain, rainfall, HEAVY RAINFALL

Courtesy: News 18 Hindi

 HEAVY RAINFALL

फोटो: Navbharat Times

भोपाल में बंद किए गए स्कूल, भारी बारिश की चेतावनी


मध्यप्रदेश के भोपाल, जबलपुर और नर्मदापूरम में मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके बाद प्रशासन ने स्कूल बंद करने का निर्देश जारी कर दिया है। इन जगहों पर बने बांधों को भी खोलने का निर्देश जारी हुआ है। वहीं पानी निकलने के समय आसपास के लोगों को एहतियात बरतने को कहा गया है। प्रदेश में आई भारी बारिश के कारण नदियां भी उफान पर है। 

मंगल, 16 अगस्त 2022 - 02:10 PM / by रितिका

Tags: Bhopal, rain, HEAVY RAINFALL, dams

Courtesy: ndtv

Heavy Rainfall

फोटो: One India

महाराष्ट्र मौसम अपडेट: मुंबई में भारी बारिश; नागपुर, वर्धा में जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज और कल के लिए नागपुर, भंडारा और वर्धा सहित विदर्भ के कई हिस्सों में भारी बारिश के चलते येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही बुधवार (10 अगस्त) को भी भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है, जिसके चलते नागपुर, वर्धा और चंद्रपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। महाराष्ट्र के नागपुर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई गांवों और हाइवे पर जलभराव हो गया है। 

सोम, 08 अगस्त 2022 - 03:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: maharashtra weather, HEAVY RAINFALL, Mumbai, orange alert

Courtesy: News 18

 HEAVY RAINFALL

फोटो: Jagran

दिल्ली और कई राज्यों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने जुलाई 26 को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड में बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने कहा की दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहेगा। दिल्ली में हल्की बारिश और आसमान में बादल छाने की संभावना मौसम विभाग ने दी है। गुजरात के कई हिस्सों में तेज बारिश हो सकती हैं। मध्य प्रदेश के भोपाल में भी मध्यम बारिश की चेतावनी विभाग ने दी है।
 

मंगल, 26 जुलाई 2022 - 02:20 PM / by रितिका

Tags: rainfall, HEAVY RAINFALL, Delhi, weather update

Courtesy: AajTak

Cloud Burst

फोटो: News Nation

हिमाचल प्रदेश में फटा बादल, मलबे में फंसी गाड़ियां

हिमाचल के किन्नौर के शलखर गांव में जुलाई 18 को बादल फटने के बाद पहाड़ी के उपर से सैलाब नीचे पहुंचा। बता दें कि समदो चेक पोस्ट से पूह की तरफ़ करीब 7 किमी दूर बादल फटा था। उसके बाद से ही हर तरफ तबाही का मंजर है।सैलाब आने से हर तरफ मलबे में घर और गाड़ियां सब दबी नजर आ रही है मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मंगल, 19 जुलाई 2022 - 01:45 PM / by रितिका

Tags: rainfall, HEAVY RAINFALL, cloud burst, Himachal Pradesh

Courtesy: ABP News

Chhattisgarh

फोटो: Amrit Vichar

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के कारण खोले गए गंगरेल डैम के 14 गेट

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। रायपुर में बने गंगरैल डैम में भी पानी 90 प्रतिशत तक बढ़ गया है। इस कारण डैम के 14 गेटों को खोला गया है। वर्ष 2018 के बाद बांध के गेटों को खोला गया है। स्थानीय प्रशासन ने भी आसपास के इलाकों को खाली करने के आदेश दिए गए है। महानदी के किनारे बसे गावों के लिए ये चेतावनी जारी की गई है।

सोम, 18 जुलाई 2022 - 03:20 PM / by रितिका

Tags: Chhattisgarh, rainfall, HEAVY RAINFALL

Courtesy: ABP Live

Amarnath Yatra 2022

फोटो: Latestly

भारी बारिश के बाद अमरनाथ यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित

अमरनाथ यात्रा आज सुबह खराब मौसम के कारण अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई। पहलगाम और बालटाल दोनों शिविरों से किसी भी तीर्थयात्री को पवित्र गुफा की ओर जाने की अनुमति नहीं है। इससे पहले, जुलाई 5 को भारी बारिश और जुलाई 8 को बादल फटने के बाद यात्रा रोक दी गई थी। प्रशासन के मुताबिक खराब मौसम और यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनज़र दोनों मार्गों पर अमरनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। 

गुरु, 14 जुलाई 2022 - 01:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Amarnath Yatra, temporarily suspended, HEAVY RAINFALL

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Heavy Rainfall

फोटो: Aajtak

IMD द्वारा भारी बारिश की चेतावनी के बाद पुणे में आज बंद रहेंगे स्कूल

महाराष्ट्र में मौसम विभाग (IMD) ने अगले 48 घंटों के लिए पालघर, नासिक, पुणे में भारी बारिश के चलते रेड अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी द्वारा रेड अलर्ट जारी करने के बाद पुणे नगर निगम (PMC) ने आज पुणे के सभी स्कूल बंद करने की घोषणा की है। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने भारी बारिश के मद्देनजर जिला अधिकारियों को आपातकालीन सेवाओं को अलर्ट पर रखने के आदेश जारी किये हैं।

गुरु, 14 जुलाई 2022 - 09:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Schools, closed, IMD, HEAVY RAINFALL, Maharashtra

Courtesy: Latestly News

HEAVY RAINFALL

फोटो: Tirhut Now

हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण आई आफत, लगातार बरस रहा पानी

हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध टूरिस्ट स्पॉट मनाली में बारिश ने तबाही मचा दी है। बारिश के कारण भजोगी नाले में बाढ़ आ गई है। बाढ़ के कारण चंडीगढ़ मनाली हाईवे पर मलबा जमा हो गया है। मनाली प्रशासन ने लोगों से आग्रह किया है कि नदी और नालों के पास ना जाएं। भारी बारिश के कारण प्रशासन ने एहतियात बरतने की चेतावनी दी है। लगातार हो रही बारिश से कई जगहों पर भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है।

बुध, 13 जुलाई 2022 - 07:51 PM / by रितिका

Tags: Manali, rainfall, Himachal Pradesh, HEAVY RAINFALL

Courtesy: TV 9 Hindi

Heavy Rainfall

फोटो: Aajtak

Mumbai Rains: भारी बारिश के कारण अस्त व्यस्त हुआ जनजीवन

मुंबई में हो रही लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। बीएमसी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारी बारिश और डूबने की घटनाओं के मद्देनज़र, मुंबई के सभी समुद्र तट आम जनता के लिए सुबह 6 बजे से सुबह 10 बजे तक ही खुलेंगे। बारिश के कारण मुंबई और आसपास के कई इलाकों में जलभराव हो गया है। इसके अलावा अंधेरी सब-वे को भी पानी भरने के कारण बंद कर दिया गया है। 

शुक्र, 08 जुलाई 2022 - 01:45 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Mumbai, Beaches, HEAVY RAINFALL, BMC

Courtesy: Latestly News