Black pepper and almonds

फोटो: Times Bull

ब्लड प्रेशर को काबू में करने के लिए खाने चाहिए बादाम और काली मिर्च

बादाम और काली मिर्च का साथ में सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है। इसके सेवन से शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल बाहर निकलता है। ये हार्ट अटैक के खतरे को कम करने में मददगार होता है। इसके अलावा इसका सेवन करने से सर्दी खांसी की समस्या से भी छूटकारा मिलता है। इसे खाने से अधिक बलगम बनने की प्रक्रिया भी रूकती है। ये दिमाग तेज करने के साथ तनाव भी दूर करता है।

शुक्र, 02 सितंबर 2022 - 08:45 PM / by रितिका

Tags: Blood Pressure, high blood pressure, Black Pepper, almonds

Courtesy: Zee News

high bp and fruits

फोटो: Hindustan Times

हाई बीपी के मरीजों को करना चाहिए खास फलों का सेवन

हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को डाइट में फलों का सेवन करना चाहिए जिससे उनका बीपी कंट्रोल में रहता है। बीपी कंट्रोल में करने के लिए केला खाना चाहिए। इसके सेवन से स्ट्रोक का खतरा भी कम होता है। विटामिन सी से भरपूर कीवी एंटी ऑक्सिडेंट्स और मिनरल्स युक्त होती है, जो पाचन तंत्र को मजबूत करती है। ये इम्युनिटी को भी बढ़ाती है। बीटा कैरोटीन और फाइबर युक्त आम भी ब्लड प्रेशर से राहत देने में मददगार है।

सोम, 20 जून 2022 - 04:55 PM / by रितिका

Tags: high bp, Blood Pressure, high blood pressure, Fruits

Courtesy: Zee News

Bramhi

फोटो: Style craze

तेज याददाश्त और तनाव से राहत पाने के लिए करें ब्राह्मी का सेवन

अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो ब्राम्ही के रस में शहद मिलाकर पियें। याददाश्त तेज करने के लिए ब्राह्मी के चूर्ण में काली मिर्च, बादाम गिरी मिलाकर सुबह शाम खाएं। नींद ना आने की समस्या को दूर करने के लिए ब्राम्ही के चूर्ण को गाय के दूध के साथ मिलाकर पियें। गंजेपन और बाल झड़ने की समस्या को दूर करने के लिए एक महीने तक ब्राम्ही के चूर्ण का सेवन करें। 

गुरु, 16 जून 2022 - 05:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: brahmi, high blood pressure, bladness, Sleep

Courtesy: Newstrack

mulberry

फोटो: Encyclopedia Britannica

हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए खाएं शहतूत, कई हैं इसके फायदे

शहतूत स्वास्थ्य गुणों से भरपूर होता है। इसमें आयरन, कैल्शियम, डाइटरी फाइबर, पोटेशियम, कार्बोहाइड्रेट, फॉस्फोरस होता है। ये पाचन तंत्र और हड्डियों को मजबूती देता है। हाई बीपी के मरीजों को भी इसका सेवन करना चाहिए। ये ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है। इसे खाने से आंखों की रोशनी में इजाफा होता है। ये त्वचा संबंधित कई बीमारियों को दूर करता है। इसे खाने से भूख कम लगती है और वजन भी नियंत्रित रहता है।

गुरु, 02 जून 2022 - 10:50 AM / by रितिका

Tags: Blood Pressure, high blood pressure, mulberry

Courtesy: Zee News

kiwi and strawberry

फोटो: The Gold Lining Girl

हाई बीपी के मरीज खाएं ये फल

हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए लाइफस्टाइल में सुधार करना बेहद जरूरी है ताकि वो हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक की परेशानी से बच सकें। मैग्नीशियम और पोटेशियम युक्त किवी खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। तरबूज में अमीनो एसिड, पोटेशियम, विटामिन सी, विटामिन ए, लाइकोपीन जैसे गुण होते हैं जो ब्लड प्रेशर सामान्य रखता है। स्ट्रॉबेरी, केला, शकरकंद जैसे फलों को भी डाइट में शामिल किया जा सकता है।

रवि, 01 मई 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: high blood pressure, Blood Pressure, Fruits

Courtesy: NDTV News

Side Effects Of Almonds

फोटो: Amezone

इन बीमारियों में भूल कर भी ना करें बादाम का सेवन

अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो भूलकर भी बादाम का सेवन ना करें। हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी में रोज़ाना दवाओं का सेवन करना पड़ता है। ऐसे में बादाम खाने से सेहत को नुकसान पहुँच सकता है। पथरी की समस्या होने पर बादाम का सेवन नहीं करना चाहिए। बादाम में ऑक्सलेट की भरपूर मात्रा पायी जाती है जो पथरी की समस्या को बढ़ा सकती है। पाचन सम्बन्धी समस्या होने पर भी बादाम का सेवन करने से बचना चाहिए। 

गुरु, 03 फ़रवरी 2022 - 08:15 PM / by सपना सिन्हा

Tags: almonds, high blood pressure, side effects

Courtesy: Newstrack

Mango Tea

फोटो: Times Food

गर्मियों में सेहत के लिए फायदेमंद होती है आम की चाय

मैंगो आइस टी बनाने के लिए दो आम को छीलकर 3 कप पानी में दो टी बैग डाल कर अच्छे से मिक्सी में ब्लेंड करें। अब इसमें नींबू का रस और बर्फ के टुकड़े डालकर मिलाएं। अब इसे ठंडा करके पियें। रिसर्च के अनुसार आम की चाय ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के साथ-साथ रक्त के बहाव में भी सुधार लाती है। आम की चाय पीने से कब्ज़, एसिडिटी, हार्टबर्न, पेट दर्द जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। नियमित रूप से आम की चाय पीने से ब्लड प्रेशर कण्ट्रोल में रहता है।

मंगल, 06 अप्रैल 2021 - 10:48 AM / by सपना सिन्हा

Tags: summer, mango tea, high blood pressure

Courtesy: Panjab Kesari