Coronavirus

फोटो: Hindustan

दिल्ली में 2419 नए कोविड 19 के मामले, संक्रमण दर हुई 13%

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 2419 नए मामले दर्ज किए गए है। अगस्त पांच को दिल्ली में कोरोना वायरस के 2419 नए मामले दर्ज हुए है। बीते 24 घंटों के दौरान इस बीमारी से यहां अक महिला की मौत हुई है। माना जा रहा है कि टेस्टिंग भी तेजी से चल रीह है। एक चेबर पर दिन में 15000 लोगों को टीका देती है। दिल्ली में मामले लगातार जेजी से बढ़ रहे है।

शनि, 06 अगस्त 2022 - 08:00 PM / by रितिका

Tags: hospital, Delhi, Coronavirus

Courtesy: Zee News

Ajam Khan

फोटो: OneIndia

सपा नेता और पूर्व मंत्री आजम खान को मेदांता अस्पताल में किया गया भर्ती

सपा नेता और पूर्व मंत्री आजम खान को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। निमोनिया और सांस लेने में तकलीफ के बाद आजम खान को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब मेदांता की क्रिटिकल केयर टीम आजम खान के इलाज में जुटी है। आजम खान की हालत स्थिर बताई जा रही है। डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि उनको बीते देर रात अस्पताल में सांस लेने की तकलीफ के चलते इंटेंसिव केयर यूनिट में एडमिट किया गया है।

गुरु, 04 अगस्त 2022 - 04:09 PM / by Pranjal Pandey

Tags: SP, Ajam Khan, hospital, critical

Courtesy: Amar ujala

Hospital

फोटो: Moneycontrol

जबलपुर के एक निजी हॉस्पिटल में लगी आग, दस लोगों की मृत्यु

जबलपुर के एक निजी हॉस्पिटल में दोपहर को आग लग गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। ऑफिस के स्टाफ समेत दस लोगों की मौत हो गई। कुछ लोग गंभीर भी बताए जा रहे हैं। कुछ गंभीर झुलसे मरीजों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किया गया है। हालांकि तत्काल वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अफसरों ने भी मोर्चा संभाल लिया। जबलपुर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने दस लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है।

सोम, 01 अगस्त 2022 - 05:46 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Jabalpur, hospital, Staff, Death

Courtesy: Amar ujala

Yasin Malik

फोटो: Hindustan Times

तिहाड़ जेल में भूख हड़ताल पर बैठे यासीन मलिक की तबियत बिगड़ी, पहुंचा आरएमएल अस्पताल

दिल्ली की तिहाड़ जेल में भूख हड़ताल कर रहे कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक को तबीयत बिगड़ने के बाद आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलिक के रक्तचाप (बीपी) में उतार-चढ़ाव आ रहा है, जिसके कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि मलिक ने अस्पताल के डॉक्टरों को एक पत्र लिखकर कहा है कि वह इलाज कराना नहीं चाहता है।

बुध, 27 जुलाई 2022 - 03:24 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Delhi, Tihad, Yasin Malik, hospital

Courtesy: Amar ujala

CM MK Stalin

फोटो: India TV News

COVID-19 उपचार के लिए कावेरी अस्पताल में भर्ती हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को आज को कावेरी अस्पताल में कोरोना वायरस से संबंधित इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। सीएम ने जुलाई 12 को कोविड-19 ​​​​संक्रमण के लिए सकारात्मक परीक्षण किया था। कावेरी अस्पताल के एक बुलेटिन में, "तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री, थिरु एमके स्टालिन को कोविड से संबंधित लक्षणों की जांच और अवलोकन के लिए कावेरी अस्पताल, अलवरपेट, चेन्नई में भर्ती कराया गया है।"… read-more

गुरु, 14 जुलाई 2022 - 05:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Tamilnadu, CM MK Stalin, Admitted, hospital, Covid-19

Courtesy: Patrika News

Vikram

फोटो: Zee News

विक्रम के बेटे ने किया हार्ट अटैक के दावों का खंडन; विक्रम को जल्द छुट्टी दी जाएगी

तमिल अभिनेता विक्रम, को सीने में दर्द के कारण चेन्नई में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने जुलाई 9 को बताया, वर्तमान में विक्रम स्थिर स्थिति में है और उनके जल्द ही हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने की उम्मीद है। विक्रम के बेटे ध्रुव विक्रम ने भी सोशल मीडिया पर इन दावों का खंडन करते हुए लिखा,"हमें उम्मीद है कि यह बयान स्पष्टता और विश्वास प्रदान करता है कि झूठी अफवाहों पर विराम लग जाएगा… read-more

शनि, 09 जुलाई 2022 - 05:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Vikram, dhruva, Heart attack, hospital

Courtesy: Amar Ujala News

Monkeypox

फोटो: The Financial Express

बंगाल में मिला मंकीपॉक्स का पहला संदिग्ध मामला, रैश से पीड़ित युवक अस्पताल में भर्ती

कोलकाता में मंकीपॉक्स का संभावित पहला मामला सामने आया है। हाल ही में यूरोप का दौरा करने वाले एक युवक में वायरल बीमारी के समान चकत्ते और समान लक्षण नज़र आये। रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा युवक की पहचान की कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। पुणे में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी से अंतिम परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की पहचान बताई जाएगी।

शनि, 09 जुलाई 2022 - 04:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Monkeypox, symptoms, Admitted, hospital, Kolkata

Courtesy: Navbharat Times

Amarnath Yatra 2022

फोटो: News Today Network

डीआरडीओ की मदद से अमरनाथ तीर्थयात्रियों के लिए 2 अस्पताल स्थापित करेगा केंद्र

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जून 30 को घोषणा करते हुए कहा कि वो रक्षा अनुसन्धान एवं विकास संगठन की मदद से अमरनाथ तीर्थयात्रियों के लिए 50 बिस्तरों वाले दो अस्पताल स्थापित करेगा। मंत्रालय द्वारा DRDO के जरिए बालटाल और चंदनवाड़ी में इंडोर सुविधा को बढ़ाने के लिए इसकी व्यवस्था की जाएगी। DRDO ने बालटाल और चंदनवाड़ी में मंत्रालय द्वारा दी गई धनराशि के इस्तेमाल से 50 बिस्तरों वाले अस्पताल की… read-more

शुक्र, 01 जुलाई 2022 - 11:10 AM / by सपना सिन्हा

Tags: union ministry, Launched, amaranth pilgrim, Center, hospital

Courtesy: News Nation

Lata Mangeshkar Health Critical

फोटो: Koimoi

फिर ख़राब हुई लता मंगेशकर की हालत, डॉक्टर्स की बढ़ी चिंता

बॉलीवुड गायिका लता मंगेशकर की तबियत एक बार फिर ख़राब हो गयी है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। जनवरी 8 को निमोनिया होने पर लता को कैंडी अस्पताल में अस्पताल भर्ती करवाया गया था। कुछ दिन पहले हालत में सुधार होने पर लता को वेंटिलेटर से हटा कर आईसीयू में शिफ्ट कर दिया था। लेकिन एक बार फिर उनकी तबियत बिगड़ने पर फैंस की चिंताएं बढ़ गयी हैं। पूरी फिल्म इंडस्ट्री उनकी तबियत ठीक होने की कामना कर रही… read-more

शनि, 05 फ़रवरी 2022 - 02:55 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Lata Mangeshkar, Ventilators, hospital

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Sachin Tendulkar

फोटो: Theguardian

कोरोना संक्रमण के कारण सचिन तेंदुलकर हुए अस्पताल में भर्ती

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को कोविड-19 वायरस के चलते अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। उन्होंने खुद ट्वीट कर जानकारी दी। मार्च 27 को वह कोरोना पॉजिटिव हुए थे और खुद को होम आइसोलेट कर लिया था। अप्रैल 2 को उन्होंने ट्वीट कर बताया कि डॉक्टरों की सलाह पर पूरी एहतियात बरतने के लिए हॉस्पिटल में भर्ती हुए हैं। उम्मीद की जा रही है कि वो जल्द ही घर लौट आएंगे। इसके साथ ही उन्होने सभी देशवासियों और भारतीय टीम के खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप जीत की 10वीं… read-more

शुक्र, 02 अप्रैल 2021 - 05:34 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Sachin Tendulkar, Indian Cricketer, Covid-19, covid positive, Admitted, hospital, Tweet

Courtesy: India Tv