lockdown in delhi

फोटो: The Quint

दिल्ली में मई 24 तक बढ़ा लॉकडाउन

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लॉकडाउन को मई 24 तक बढ़ाने का ऐलान किया है। हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। समय बीतने के साथ नए मामलों में भी कमी आने लगी है औऱ संक्रमण की दर भी घटती हुई देखी जा रही है। बीते दिन देश में  3.10 लाख केस सामने आये हैं। यह आंकड़ा पिछले 25 दिनों में सबसे कम है। इस वक्त देश के 19 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं।

रवि, 16 मई 2021 - 01:45 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Delhi, LockdownExtension, Recovery rate, Coronavirus

Courtesy: Dainik Bhaskar

West Bengal Lockdown

फोटो: The Indian Express

पश्चिम बंगाल में मई 16 से मई 30 तक लगाया गया पूर्ण लॉकडाउन

राज्य में लगातार बढ़ते कोरोना मामलों के चलते पश्चिम बंगाल सरकार ने मई 16 से मई 30 तक कंप्लीट लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है। इस दौरान सभी गैर-जरूरी सेवायें बंद रहेंगी। शादियों में सिर्फ 50 लोगों के शामिल होने की इजाजत दी गई है। लॉकडाउन में मेट्रो और बस सेवाओं को भी बंद किया जाएगा। बता दें, राज्य में कोरोना के कुल 1,31,792 एक्टिव मामले हैं वहीं 12,993 लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गयी है।

शनि, 15 मई 2021 - 03:01 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: LockdownExtension, West Bengal, Lockdown, Coronavirus

Courtesy: Live Hindustan

Maharastra Lockdown

DNA India

महाराष्ट्र में जून 01 तक रहेगा पूर्ण लॉकडाउन

कोरोना से बचाव के मद्देनजर महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में जून 01 तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है। इससे पहले यह मई 15 तक था। लॉकडाउन में सिर्फ जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को ही आवाजाही करने की अनुमति दी गई है। राज्य में बाहर से आने वाले सभी यात्रियों को कोविड नेगेटिव रिपोर्ट दिखाना जरूरी होगा जो 48 घंटे पुरानी न हो। बता दें, कोरोना की दूसरी लहर में महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है।

गुरु, 13 मई 2021 - 02:35 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Maharashtra Government, LockdownExtension, Coronavirus, CM Uddhav Thackeray

Courtesy: IndiaTv

Delhi Lockdown

फोटो: The Indian Express

दिल्ली में मई 17 तक बढ़ा लॉकडाउन, मेट्रो सेवाएं भी बंद

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि राज्य में लॉकडाउन एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है। पहले लॉकडाउन मई 10 को समाप्त होने वाला था पर अब इसे मई 17 सुबह 5 बजे तक बढ़ा दिया गया है। इस लॉकडाउन को और सख्त बनाते हुए केजरीवाल ने दिल्ली मेट्रो का परिचालन बंद करने का फैसला लिया है। बता दें, राज्य में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 35 प्रतिशत से गिरकर 23 फीसदी हो गया है।

रवि, 09 मई 2021 - 03:25 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Delhi Metro Rail Corporation, LockdownExtension, Delhi, cm kejriwal

Courtesy: Ndtv Hindi News

Lockdown Extended Till May 10 In Uttarpradesh

फोटो: DNA India

कोरोना संक्रमण के मद्देनज़र उत्तरप्रदेश में मई 10 तक बढ़ा लॉकडाउन

उत्तरप्रदेश में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए योगी सरकार ने लॉकडाउन मई 10 तक बढ़ा दिया है। इससे पहले मई 06 सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन लगाया गया था। लॉकडाउन के दौरान आवशयक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए सशर्त छूट जारी रहेगी। ये लॉकडाउन मई 10 की सुबह 7 बजे तक लागू रहेगा। लॉकडाउन के दौरान सभी जिला प्रशासन को सैनीटाइजेशन को तेज करने का भी निर्देश दिया गया है।

बुध, 05 मई 2021 - 01:55 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Covid-19, Uttar Pradesh, Lockdown, LockdownExtension

Courtesy: News18 Hindi

West Bengal lockdown

फ़ोटो: DNA India

पश्चिम बंगाल में चुनाव खत्म होते ही सरकार ने लगाई पाबंदियां

राज्य में चुनाव खत्म होते ही सरकार ने कोरोना को देखते हुए लॉकडाउन जैसी पाबंदियों की घोषणा कर दी है। मेडिकल व स्वास्थ्य सेवाओं को लॉकडाउन से दूर रखते हुए सरकार ने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, मॉल, ब्यूटी पार्लर, सिनेमा हॉल, रेस्तरां और बार, जिम और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पाबंदियां लगाने का फैसला लिया है। वहीं, अब सुबह 7-10 बजे व शाम को 3-5 बजे के बीच ही राज्य में बाजार खोलने की अनुमति दी गई है।

शनि, 01 मई 2021 - 11:32 AM / by आकाश तिवारी

Tags: LockdownExtension, West Bengal, Assembly Elections

Courtesy: Outlook hindi

Maharashtra lockdown

फ़ोटो: Indiatoday

महाराष्ट्र में मई 15 तक बढ़ी लॉकडाउन की अवधि

देश में कोरोना संक्रमण की सबसे अधिक मार झेल रहे महाराष्ट्र में अब लॉकडाउन मई 15 तक बढ़ा दिया गया है। इस बात की जानकारी राज्य के मुख्य सचिव सीताराम कुंटे ने दी है। उन्होंने कहा, "पाबंदियां बढ़ाने का फैसला किया गया है क्योंकि राज्य में कोविड- 19 का खतरा बना हुआ है।" बता दें की अति आवश्यक सेवाओं पर रोक नहीं है व राज्य भर में धारा 144 भी लागू कर दी गई है।

शुक्र, 30 अप्रैल 2021 - 12:25 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Maharashtra, LockdownExtension, Uddhav Thackeray

Courtesy: Live hindustan

up government extended lockdown

फोटो: Outlook Hindi

कोरोना मामले में बढ़ोतरी देखते हुए यूपी में बढ़ाया गया लॉकडाउन

कोरोना संक्रमण को काबू करने के लिए उत्तर प्रदेश में वीकेंड लाकॅडाउन बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। अब शुक्रवार रात से मंगलवार सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। पिछले 24 घंटों में कोरोना मामलों की संख्या स्वस्थ होने वालों से अधिक है, जिसके कारण यूपी सरकार ने लॅाकडाउन बढ़ाने का ऐलान किया। लखनऊ में एक दिन में सबसे अधिक 3759 मामले सामने आए हैं जो प्रशासन और सरकार के लिए चिंता बढ़ा रहे है।

गुरु, 29 अप्रैल 2021 - 06:18 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: Lockdown, Yogi Adityanath, LockdownExtension

Courtesy: Outlook Hindi News

Lockdown

फोटो: Walpaper-Hd

मई 3 की सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा दिल्ली में लॉकडाउन

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अप्रैल 26 की जगह मई 3 तक लॉकडाउन जारी रखने का फैसला लिया है। केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में पॉजिटिविटी दर 36-37 फीसदी हो गयी है। लॉकडाउन से आज इसमे कमी देखी गई है और पॉजिटिविटी दर 30 फीसदी पर आ गयी है। केजरीवाल ने ऑक्सीजन की आपूर्ति के बेहतर प्रबंधन के लिए एक पोर्टल भी शुरू किया है।

रवि, 25 अप्रैल 2021 - 05:46 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Delhi lockdown, LockdownExtension, Coronavirus, Covid-19

Courtesy: News24

Hemant soren

फ़ोटो: Indiatoday

कोरोना: झारखंड सरकार ने की स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की घोषणा

राजस्थान, दिल्ली के तरह झारखंड सरकार ने भी लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है लेकिन इस लॉकडाउन को स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह नाम दिया गया है। राज्य की हेमंत सोरेन सरकार के आदेशानुसार यह लॉकडाउन अप्रैल 22 की सुबह 6 बजे से 29 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक रहेगा। वहीं, राज्य के चैंबर ऑफ कामर्स ने भी सेल्‍फ लॉकडाउन के तहत 21 से 25 अप्रैल तक दुकानें औद्योगिक प्रतिष्‍ठान बंद रखने की अपील की है।

बुध, 21 अप्रैल 2021 - 03:02 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Jharkhand, LockdownExtension, Coronavirus

Courtesy: Outlook hindi