Iftar party

फ़ोटो: Indian express

इफ्तार पार्टी में पहुंचे समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अप्रैल 16 की शाम लखनऊ की एक इफ्तार पार्टी में शिरकत की है। दरअसल आजम खान से संबंधित यह खबर सामने आ रही थी कि अखिलेश यादव से मुस्लिम समाजवादी कार्यकर्ता नाराज चल रहे हैं। इसी बीच आजम खान के समर्थन में सपा के बड़े नेता सलमान जावेद राइन ने इस्तीफा भी दे दिया था। ऐसे में इफ्तार पार्टी में अखिलेश का पहुंचना ये दर्शाता है कि पार्टी में उथल पुथल थोड़ी कम हुई है।

रवि, 17 अप्रैल 2022 - 03:01 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Akhilesh Yadav, Samajwadi Party, iftar party, Lucknow

Courtesy: Aajtak

eid

फोटो: PiPa News

लखनऊ में चांद दिखने के बाद अप्रैल तीन से रोजे शुरू

इस वर्ष रमजान का महीना अप्रैल तीन से शुरू हो गया है। रमजान की शुरुआत होने की जानकारी एक दिन पूर्व यानी अप्रैल दो को मिली, जब लखनऊ में छोटी सी दूरबीन की सहायता से लखनऊ ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद ने चांद देखा और रमजान के महीने की शुरुआत की घोषणा की। राशिद ने सभी को रमजान की मुबारकबाद दी। बता दें कि रमजान का महीना बहुत पवित्र माना जाता है।

रवि, 03 अप्रैल 2022 - 08:56 AM / by रितिका

Tags: EID, Lucknow, ramdaan, Ramzaan

Courtesy: News 18 Hindi

lucknow university

फोटो: Lucknow University

लखनऊ यूनिवर्सिटी में अप्रैल 2 से शुरु होगी प्रवेश प्रक्रिया

लखनऊ यूनिवर्सिटी में नए अकादमिक सेशन 2022-23 के लिए एडमिशन प्रक्रिया अप्रैल दो से शुरु होगी। स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रक्रिया का अंत मई 31 को किया जाएगा। यूनिवर्सिटी की वेबसाइट lkouniv.ac.in के जरिए उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। एडमिशन संबंधित सभी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन होगा। उम्मीदवारों को जनरल और ओबीली को 800 रुपये और एससी व… read-more

शुक्र, 25 मार्च 2022 - 02:01 PM / by रितिका

Tags: Lucknow, Lucknow University, College Admissions, Admission

Courtesy: Zee News

Election

फोटो: Jagran

यूपी में पांचवे चरण की वोटिंग आज, 61 सीटों पर होगा मतदान

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पांचवे चरण के लिए मतदान फरवरी 27 को किया जाएगा। इस फेज में 12 जिलों की 61 सीटों पर मतदान होगा। इस फेज में कौशांबी की सिराथू सीट से उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, अमेठी के राजा डॉ. संजय सिंह, प्रतापगढ़ के रघुराज प्रताप सिंह चुनाव मैदान में है। इस चरण में कुल 692 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 2.24 करोड़ मतदाता करेंगे। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा।

रवि, 27 फ़रवरी 2022 - 09:25 AM / by रितिका

Tags: Lucknow, up elections 2022, up elections

Courtesy: News18Hindi

Election Manifesto

फोटो: Hindustan Times

भाजपा आज जारी करेगी यूपी चुनाव के लिए घोषणा पत्र

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी फरवरी छह को प्रदेश मुख्यालय में अपना घोषणा पत्र जारी करेगी, जिसे 'लोक कल्याण संकल्प पत्र' नाम दिया गया है। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। भाजपा इन चुनावों में उत्तर प्रदेश में राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन के मुद्दों के साथ उतरी है। पार्टी ने संकल्प पत्र जनता से राय लेने के बाद बनाया है।

रवि, 06 फ़रवरी 2022 - 09:30 AM / by रितिका

Tags: Uttar Pradesh, Lucknow, BJP, Election Manifesto

Courtesy: TV 9 Bharatvarsh

Lucknow

फोटो: Indian Holiday

दिसंबर 7 से लखनऊ में लागू हुई धारा 144, ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखकर लिया फैसला

देश मे कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते मामले, क्रिसमस, न्यू ईयर और प्रवेश परीक्षा को देखते हुए दिसंबर 7 को पूरे लखनऊ में धारा 144 लागू कर दी गई है। यह आदेश जेसीपी लॉ एंड ऑर्डर पीयूष मोर्डिया ने जारी किया है। इसके अनुसार विधानसभा के आसपास धरने पर प्रतिबंध, होटल, सिनेमाघर, जिम 50% क्षमता के साथ खुलेंगे। मास्क लगाना अब अनिवार्य होगा। कोरोना की गाइडलाइन का पालन और धर्म स्थलों पर 50 लोग ही इकट्ठा हो सकेंगे।

बुध, 08 दिसम्बर 2021 - 09:20 AM / by अजहर फारूक

Tags: Lucknow, section 144, omicron, Gym

Courtesy: Dainik Bhaskar

Rakesh tikait and Yogendra Yadav

फोटो: Times of India

किसान महापंचायत में गरजे राकेश टिकैत और योगेंद्र यादव

लखनऊ में नवंबर 22 को किसान महापंचायत में राकेश टिकैत और योगेंद्र यादव जमकर गरजे। राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार MSP की गारंटी और अन्य मुद्दों पर बात कर ले, वरना हम जाने वाले नही हैं। उन्होंने अजय मिश्र को भी जेल में डालने की मांग की। इसके साथ योगेंद्र यादव ने पीएम को अहंकारी बताया और कहा कि बंगाल में उन्हें छोटा इंजेक्शन मिला, अब यूपी में चुनाव में उन्हें बड़ा इंजेक्शन देना पड़ेगा।

मंगल, 23 नवंबर 2021 - 08:56 AM / by अजहर फारूक

Tags: Kisan Mahapanchayat, Lucknow, rakesh tikait, Yogendra yadav

Courtesy: Dainik Bhaskar

Sapna Choudhary

फोटो: India Today

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ़्तारी वारंट

मशहूर डांसर सपना चौधरी के खिलाफ लखनऊ की एक कोर्ट ने गिरफ़्तारी वारंट जारी किया है। सपना चौधरी के खिलाफ एक व्यक्ति ने पैसे लेने के बावजूद कार्यक्रम ना करने को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। अक्टूबर 13, 2018 को लखनऊ के आशियाना में सपना चौधरी का कार्यक्रम था, दर्शकों ने इसके टिकट भी खरीद लिए थे। इसके बाद सपना चौधरी कार्यक्रम में नहीं पहुंची थीं और दर्शकों के टिकट के पैसे भी वापस नहीं किए गए थे। 

गुरु, 18 नवंबर 2021 - 07:00 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Sapna Chaudhary, Lucknow, Arrest Warrant, Entertainment

Courtesy: News 18 Hindi

zika virus

फोटो: The News Minute

लखनऊ में मिले जीका वायरस के दो मामले

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जीका वायरस के दो मामले सामने आने के बाद से हड़कंप मच गया है। दोनों ही मामले अलग अलग इलाकों के है। दोनों ही मरीजों की जांच बुखार आने के बाद कराई गई थी। स्वास्थ्य विभाग ने नवंबर 11 की देर रात ही मरीजों के घर के आसपास भी ट्रेसिंग कराई जिसमें किसी को बुखार की शिकायत नहीं है। ऐहतियात के तौर पर अभी तीन बेड का आईसोलेशन जीका वार्ड बनाया गया है।

शुक्र, 12 नवंबर 2021 - 01:10 PM / by रितिका

Tags: Lucknow, Zika Virus, zika virus in up

Courtesy: Amar Ujala NEWS

IPL

फोटो: Republic World

आईपीएल में लखनऊ और अहमदाबाद टीमों को मिली एंट्री

आईपीएल में दो नई टीमों की एंट्री हो चुकी है। इन दो नई टीमों के नाम लखनऊ और अहमदाबाद शहर के ऊपर रखे जाएंगे। लखनऊ की टीम को RPSG ग्रुप ने 7090 करोड़ और अहमदाबाद की टीम को CVC कैपिटल्स ग्रुप ने 5600 करोड़ रुपये की बड़ी रकम में खरीदा है। इन दो टीमो के साथ आईपीएल में अब अगले सीज़न के लिए 10 टीमें आपस मे भिड़ेंगी। इससे पहले साल 2011 के आईपीएल में 10 टीमें खेली थी।

मंगल, 26 अक्टूबर 2021 - 09:45 AM / by अजहर फारूक

Tags: IPL, Lucknow, Ahmedabad, Auction

Courtesy: Zee News