TTP

फोटो: Hindustan Times

पाकिस्तान के शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान के साथ की शांति वार्ता

पाकिस्तान के शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) संगठन के साथ शांति वार्ता की। यह इस तरह की पहली बैठक थी, जिसमें सभी सशस्त्र सेनाएं शामिल थीं। बैठक में पश्चिमी सीमा, खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा स्थिति पर विस्तृत जानकारी दी गई। पाकिस्तानी सेना ने कहा कि क्षेत्र में सतत विकास के लिए अफगानिस्तान में शांति के महत्व और सशस्त्र बलों की संचालन संबंधी तैयारियों पर भी चर्चा की गई।

शनि, 23 जुलाई 2022 - 06:33 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Pak, TTP, meeting, Military

Courtesy: Amar ujala

RSS

फोटो: India TV News

आरएसएस देश भर में बढ़ाएगा अपनी शाखाएं ; 2024 तक बनाएगा 1 लाख शाखाएं

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने फैसला किया है कि 2025 में संघ के शताब्दी वर्ष समारोह से पहले देश भर में शाखाओं की संख्या को 2024 तक 1 लाख तक ले जाएगा। तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक में चर्चा की गई । झुंझुनू में जुलाई 7 से 9 तक आरएसएस का आयोजन किया गया। आरएसएस की छात्र शाखा एबीवीपी के राष्ट्रीय आयोजन सचिव सुनील आंबेकर ने इस बैठक की जानकारी देते हुए कहा, ''2025 में आरएसएस अपनी 100वीं वर्षगांठ मनाएगा। 

रवि, 10 जुलाई 2022 - 10:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: rss branches, meeting, target, Akhil Bharatiya Prant

Courtesy: News Nation

Amit Shah

फोटो: ThePrint

अमित शाह ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा पार्टी को है मोदी फोबिया

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जुलाई तीन को कहा कि विपक्षी पार्टियों में ही लोकतंत्र स्थापित नहीं है। कांग्रेस में ही सदस्य गांधी परिवार के डर के कारण अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं कर रहे है। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अमित शाह ने कहा कि अगले 30-40 साल भाजपा के होंगे। भारत इस समय में विश्व गुरू बनेगा। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस निराशा के कारण केंद्र सरकार की योजनाओं का विरोध करती है।

रवि, 03 जुलाई 2022 - 06:30 PM / by रितिका

Tags: Amit Shah, Home Minister Amit Shah, BJP, meeting

Courtesy: TV9Hindi

India maxico

फ़ोटो: ORF

भारत और मेक्सिको की छठे दौर की वार्ता सम्पन्न, कारोबार, निवेश, स्वास्थ्य, विज्ञान संबंधी हुए हस्ताक्षर

भारत और मेक्सिको की छठे दौर की वार्ता सम्पन्न हुई इसमें कारोबार, निवेश, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, शिक्षा सहित द्विपक्षीय संबंधों के सम्पूर्ण आयामों पर चर्चा की और बाह्य अंतरिक्ष के क्षेत्र में विशिष्ट सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किये गए। इसमें भारत का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) सौरभ कुमार ने किया, जबकि मेक्सिको का प्रतिनिधित्व वहां के विदेश उप मंत्री कार्मेन मोरेनो तोस्कानो ने किया।

गुरु, 30 जून 2022 - 05:50 PM / by Pranjal Pandey

Tags: India, Maxico, meeting, Talk, buisness

Courtesy: News18

PM Modi

फोटो: Telegraph India

अबू धाबी पहुंचे पीएम मोदी, यूएई के राष्ट्रपति ने की अगवानी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जून 28 को संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी पहुंचे। यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने उनका स्वागत किया। रिपोर्ट के अनुसार, पीएम मोदी अपनी यात्रा के दौरान यूएई के पूर्व राष्ट्रपति और अबू धाबी शासक शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन पर शोक व्यक्त करेंगे। मई 13 को लम्बी बीमारी के बाद नाहयान का निधन हो गया था। वह 73 वर्ष के थे। 

बुध, 29 जून 2022 - 09:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: PM Narendra Modi, abu dhab, UAE, meeting, president sheikh Mohamed bin zayed

Courtesy: Times Now Hindi

Srilnka

फ़ोटो: iStock

संकट की घड़ी में श्रीलंका को आई जापान की याद, मदद के लिए उप विदेश मंत्री मियाके शिन्गो से की मुलाकात

संकट की घड़ी में चीन से उम्मीदें पूरी ना होने के कारण अब श्रीलंका सरकार को जापान की याद आई है। एक समय श्रीलंका ने जापान को दी गई दो बिलियन डॉलर की दो परियोजनाओं को एकतरफा ढंग से रद्द कर दिया था। जिसको लेकर जापान तब काफी नाराज हुआ था। श्रीलंका के विदेश मंत्री जीएल पीरिस ने जापान के उप विदेश मंत्री मियाके शिन्गो से मुलाकात की है। उन्होंने एक बार फिर जापान के सहयोग बढ़ाने की श्रीलंका सरकार की इच्छा जापानी दल को बताई।

शनि, 18 जून 2022 - 05:45 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Srilanka, Japan, meeting, crisis

Courtesy: Amar ujala

Presidential Election

फोटो: Samay Live

राष्ट्रपति चुनाव 2022: विपक्षी नेताओं ने किया आम उम्मीदवार उतारने का फैसला

ममता बनर्जी ने 17 दलों की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद कहा, विपक्ष ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए एक आम उम्मीदवार को मैदान में उतारने का फैसला किया है। फैसला होने के बाद बीजेपी नेता राजनाथ सिंह ने राष्ट्रपति चुनाव पर मल्लिकार्जुन खड़गे, ममता बनर्जी और अखिलेश यादव से भी बात की। ममता ने कहा, "यहां कई दल  थे। हमने तय किया है कि हम केवल एक आम सहमति वाले उम्मीदवार को चुनेंगे। सभी इस उम्मीदवार को… read-more

गुरु, 16 जून 2022 - 09:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Participated, meeting, Mamata Banerjee, presidential election

Courtesy: Nai Duniya

Yogi

फ़ोटो: TOI

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गेहूं खरीद में सुस्ती को लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गेहूं खरीद में सुस्ती को लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि किसानों के हित संरक्षण को सुनिश्चित करते हुए गेहूं खरीद की प्रक्रिया आगामी 30 जून तक जारी रखा जाए। क्रय अवधि बढ़ाने का आदेश तत्काल प्रभावी करें। आगामी दिनों में मॉनसून/बारिश की संभावना को देखते हुए खरीदे जा रहे गेहूं की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं। उन्होंने कहा, "लापरवाही करने वाले अधिकारियों -कर्मचारियों के खिलाफ… read-more

बुध, 15 जून 2022 - 07:48 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Yogi, Wheat, meeting, UP, MONSOON

Courtesy: Hindustan

Naor Gilon

फ़ोटो: Rebublic World

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इजराइल के राजदूत नाओर गिलोन से की मुलाकात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जून 13 को उनके 5 कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर इजराइल के राजदूत नाओर गिलोन के नेतृत्व में इजराइल के एक सरकारी प्रतिनिधमंडल ने भेंट की। गिलोन ने कहा कि उप्र के साथ हम कई क्षेत्रों में अच्छे सहयोगी की भूमिका में हैं। निकट भविष्य में इजरायल रक्षा, पुलिस आधुनिकीकरण, कृषि आधुनिकीकरण, किसानों को पानी के बेहतर उपयोग, बुंदेलखंड में पेयजल उपलब्धता और रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश का सहयोग करने जा रहा है… read-more

सोम, 13 जून 2022 - 02:10 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Yogi Adityanath, Israel, meeting, UP

Courtesy: Amar ujala

Cm yogi

फ़ोटो: Zee News

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुलाई डीएम एसपी की मीटिंग, कानून व्यवस्था को लेकर करेंगे समीक्षा

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद अलग-अलग इलाकों में हुई हिंसा के बाद से योगी सरकार अलर्ट मोड पर है। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों के डीएम-एसपी की मीटिंग बुलाई है। इस मीटिंग में सीएम योगी कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। शाम 6.30 बजे सीएम आवास पर बड़ी मीटिंग है। सीएम योगी ने पहले ही साफ निर्देश दिया है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

शनि, 11 जून 2022 - 03:37 PM / by Pranjal Pandey

Tags: CM, Yogi Adityanath, meeting, UP

Courtesy: Hindustan