Amit Shah

फोटो: Wikimedia

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दीव में लेंगे पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में हिस्सा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दीव में पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में भाग लेंगे। दीव की अपनी एक दिन की यात्रा के दौरान, गृह मंत्री अन्य विकास पहलों का भी अनावरण करेंगे और पूर्व-आईएनएस खुकरी को एक संग्रहालय के रूप में समर्पित करेंगे। इसके अलावा, गृह मंत्री भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पदाधिकारियों और 'कार्यकर्ताओं' (पार्टी कार्यकर्ताओं) से भी मुलाकात करेंगे। आज सुबह लगभग 11 बजे, शाह पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।… read-more

शनि, 11 जून 2022 - 09:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Amit Shah, Diu, meeting, western zonal council

Courtesy: ABP Live

Congress Meeting

फोटो: India TV News

आज एआईसीसी मुख्यालय में होगी कांग्रेस महासचिवों, प्रदेश प्रभारियों की बैठक

आज कांग्रेस ने आल इंडिया कांग्रेस कमेटी की एक बैठक का आयोजन किया है। इस बैठक में एआईसीसी महासचिवों और पीसीसी अध्यक्षों को हिस्सा लेने के लिए कहा गया है। इस बैठक का आयोजन ऐसे समय में किया जा रहा है, जब सोनिया गांधी को नेशनल हेराल्ड-एजेएल सौदे से संबंधित मनी लान्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष हाज़िर होने के लिए कहा जा रहा है।

गुरु, 09 जून 2022 - 09:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Congress, general secretaries, meeting, aicc headquarters

Courtesy: Jagran News

Rajnath Singh

फ़ोटो: TOI

राजनाथ सिंह वियतनाम के रक्षा मंत्री से मिले, द्विपक्षीय रक्षा संबंधों पर हुई चर्चा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हनोई में वियतनाम के राष्ट्रीय रक्षा मंत्री जनरल फाम वान गियांग के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई। राजनाथ सिंह इस समय वियतनाम की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं। इस बैठक में 2030 तक के लिए भारत-वियतनाम रक्षा साझेदारी के संयुक्त विजन स्टेटमेंट पर हस्ताक्षर किए गए। द्विपक्षीय रक्षा संबंधों और क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों को और विस्तारित करने के लिए प्रभावी और व्यावहारिक पहल पर व्यापक चर्चा की गयी।… read-more

बुध, 08 जून 2022 - 06:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Defence Minister, Rajnath Singh, Vietnam, meeting

Courtesy: Amar ujala

Amit Shah

फोटो: News 18

चंडीगढ़ में सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मिलेंगे अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चंडीगढ़ मुख्यालय में मारे गए पंजाबी रैपर-राजनेता सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मिलने वाले हैं। पंजाब के मनसा जिले में उसकी कार में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गृह मंत्री अभी खेलो इंडिया गेम्स का उद्घाटन करने के लिए चंडीगढ़ दौरे पर हैं। यहाँ पर शाह पंजाब के बीजेपी नेताओं के साथ एक बैठक की अध्यक्षता कर उन्हें संबोधित भी करेंगे।

शनि, 04 जून 2022 - 03:00 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Home Minister, Amit Shah, meeting, Sidhu Moose Wala, Family

Courtesy: Navodaya Times

Benny Gantz

फ़ोटो: The Quint

इजरायल के रक्षा मंत्री बेन्नी गैंट्ज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ की बैठक

भारत और इजरायल ने 'विजन स्टेटमेंट' जारी किया है। भारत यात्रा पर आए इजरायल के रक्षा मंत्री बेन्नी गैंट्ज ने गुरुवार को अपने भारतीय समकक्ष राजनाथ सिंह के साथ 'विजन स्टेटमेंट' जारी किया। इस बैठक में दोनों नेताओं ने रक्षा सहयोग और ज्वलंत वेश्विक मुद्दों एवं क्षेत्रीय परिदृश्य पर चर्चा की। इस द्विपक्षीय बैठक के दौरान वैश्वक एवं क्षेत्रीय हालात के साथ-साथ रक्षा सहयोग और मजबूत बनाने पर चर्चा हुई।

गुरु, 02 जून 2022 - 05:45 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Defence Minister, Rajnath Singh, Israel, meeting

Courtesy: Jagran

Corona Virous

फोटो: Aajtak

महाराष्ट्र में कोरोना मामलों में उछाल के बीच महाराष्ट्र के सीएम ने बुलाई कोविड -19 टास्क फोर्स की बैठक

महाराष्ट्र में कोरोना मामलों में बढ़ोत्तरी के मद्देनज़र मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज कोविड -19 टास्क फोर्स की बैठक बुलाई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि बुधवार को, महाराष्ट्र में 1,081 ताजा कोविड -19 मामले दर्ज किए गए, जो 24 फरवरी के बाद सबसे अधिक दैनिक वृद्धि है। इस दौरान एक भी मौत दर्ज नहीं की गयी। राज्य में अभी 4,032 मरीज अपना इलाज करवा रहे हैं।

गुरु, 02 जून 2022 - 04:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Uddhav Thackeray, meeting, Covid-19, task force

Courtesy: ABP Live

Defence Minister

फ़ोटो: The Times Of Israel

इस्रायली रक्षा मंत्री बेनी गैंट्ज अगले हफ्ते आएंगे भारत, राजनयिक संबंधों की मजबूती पर करेंगे चर्चा

इस्राइल के रक्षा मंत्री बेनी गैंट्ज अगले हफ्ते भारत यात्रा पर आएंगे। गैंट्ज भारत और इस्राइल के बीच तीन दशकों के राजनयिक संबंधों की मजबूती पर चर्चा करेंगे। वह अपने भारतीय समकक्ष राजनाथ सिंह के साथ मिलेंगे और दस्तावेज पर हस्ताक्षर करेंगे। भारत के लिए इजराइल एक ऐसे मित्र देश के रूप में उभरा है, जिसने हमारी सुरक्षा चुनौतियों का हल ढूंढने में हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

गुरु, 26 मई 2022 - 06:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Israel, India, Defence Minister, meeting

Courtesy: News18

Joe Biden

फ़ोटो: Abp Live

Quad Summit के बाद बैठक में पीएम मोदी से बोले बाइडन कहा- भारत अमेरिका को निकटतम साझेदार बनाने के लिए कृतसंकल्प

क्वाड समिट के बाद भारत-अमेरिका की द्विपक्षीय मीटिंग हुई। इस मौके पर अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन से पीएम मोदी की मुलाकात हुई। बाइडेन से मुलाकात में PM मोदी ने कहा कि भारत-अमेरिका के बीच भरोसे की साझेदारी है। रक्षा सहित कई क्षेत्र में साझा हित है, पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि मैं भारत-अमेरिका साझेदारी को पृथ्वी की सबसे निकटतम साझेदारियों में से एक बनाने के लिए प्रतिबद्ध हूं.’ 

मंगल, 24 मई 2022 - 06:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: QUAD, Summit, meeting, modi, Joe BIden

Courtesy: Navbharat Times

Joe Biden

फ़ोटो: Mint

जो बाइडन की चीन को चेतावनी कहा- ताइवान पर हमला किया तो करेंगे सैन्य हस्तक्षेप

जापान की राजधानी टोक्यो में क्वाड समिट से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने जापान के प्रधानमंत्री  फुमियो किशिदा के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान बाइडन ने साफ कर दिया है कि ताइवान को चीनी आक्रमण से बचाने में अमेरिका मदद करेगा। बाइडन ने चेतावनी दी और कहा कि चीन खतरे से खेल रहा है। हम ताइवान में शांति और स्थिरता का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अमेरिका जापान और अन्य देशों के साथ दृढ़ता से खड़ा है।

सोम, 23 मई 2022 - 09:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Joe BIden, Japan, Taiwan, meeting, China

Courtesy: News18

S Jaishankar

फोटो: DD News

जयशंकर आज लेंगे ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा

चीन मई 19 को वीडियो लिंक के द्वारा ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा, जिसमें विदेश मंत्री एस जयशंकर पांच सदस्यीय ब्लॉक के अपने समकक्षों के साथ भाग लेंगे। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा, जयशंकर के अलावा, दक्षिण अफ्रीका के अंतर्राष्ट्रीय संबंध और सहयोग मंत्री नलेदी पंडोर, ब्राजील के विदेश मंत्री कार्लोस फ्रांका और रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव बैठक में भाग लेंगे। इसकी अध्यक्षता चीन के स्टेट काउंसलर और विदेश… read-more

गुरु, 19 मई 2022 - 09:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Brics foreign ministers, meeting, scheduled, S Jaishankar

Courtesy: Amar Ujala News