Noida jp society incident

फ़ोटो: ichowk

नोएडा की गालीबाज महिला को मिली जमानत, गार्ड से बदसलूकी के मामले में हुई थी गिरफ्तार

नोएडा के सेक्टर-126 की जेपी सोसाइटी में गार्ड से बदसलूकी कर उसे गाली देने की आरोपी महिला को स्थानीय कोर्ट ने जमानत दे दी है। दरअसल यह मामला एक वीडियो वायरल होने पर सामने आया था, जिसमें आरोपी महिला भव्या राय सोसाइटी के गार्ड को गालियां देते और उसका कॉलर पकड़कर घसीटती नजर आ रही थी। बता दें कि भव्या पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 153 ए, 323, 504, 505 (2), 506 के तहत मामला दर्ज किया है।

गुरु, 25 अगस्त 2022 - 09:20 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Bhavya Rai, Noida, Security Guard, Bail

Courtesy: Live hindustan

Mahapanchayat

फोटो: Tricity Today

श्रीकांत त्यागी के समर्थन में महापंचायत का आयोजन : नोएडा

नोएडा में श्रीकांत त्यागी के समर्थन में अगस्त 21 को त्यागी समाज महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। त्यागी समाज ने आरोपी के परिवार के पक्ष में एकजुट होकर गौतमबुद्ध नगर के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा के खिलाफ मोर्चा खोला है। जानकारी के मुताबिक पंचायत में शामिल पदाधिकारियों का कहना है कि त्यागी को षडयंत्र के हत फंसाया जा रहा है। पश्चिमी यूपी के अलग अलग जिलों के लोग हिस्सा ले रहे है।

रवि, 21 अगस्त 2022 - 03:00 PM / by रितिका

Tags: Srikant Tyagi, Noida, Noida Omaxe Society, mahapanchayat

Courtesy: AajTak

Twin Tower

फोटो: India World News

नोएडा ट्विन टावर्स विध्वंस: अगस्त 28 को 5 हजार से अधिक निवासियों और 2,500 वाहनों को ले जाया जायेगा बाहर

नोएडा सुपरटेक के अवैध ट्विन टावरों के विध्वंस के दिन 5,000 से अधिक निवासी एमराल्ड कोर्ट और एटीएस ग्राम सोसाइटियों को खाली करवा दिया जायेगा और 2,500 से अधिक वाहनों को 28 अगस्त को वहां से हटा दिया जाएगा। करीब 100 मीटर ऊंचे टावरों को गिराए जाने का सबसे ज्यादा असर इन दोनों सोसायटियों और इसके निवासियों पर पड़ेगा। विध्वंस फर्म एडिफिस इंजीनियरिंग के अधिकारियों के अनुसार, उन्हें नष्ट करने के लिए 3,… read-more

शनि, 20 अगस्त 2022 - 03:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Supertech twin tower, demolition, Express way, Noida

Courtesy: Aajtak News

Srikant tyagi

फ़ोटो: Hindustan times

महिला के साथ बदसलूकी करने वाले श्रीकांत त्यागी की जमानत याचिका खारिज

सूरजपुर कोर्ट की निचली अदालत ने नोएडा के ओमेक्स सोसाइटी में महिला के साथ गाली गलौच करने वाले नेता श्रीकांत त्यागी की जमानत याचिका खारिज कर दी है। बता दें कि त्यागी पर आईपीसी की धारा 419 और 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं, उसके समर्थन में सोसाइटी में घुसे 6 लोगों को कोर्ट द्वारा जमानत दे दी गई है। गौरतलब है कि त्यागी और उसके साथी पर गैंगस्टर एक्ट भी लगाया गया है।

बुध, 17 अगस्त 2022 - 12:00 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Srikant Tyagi, surajpur court, bail reject, Noida

Courtesy: Aajtak

mahesh sharma

फोटो: News18

श्रीकांत त्यागी के परिवार के लिए सहानुभूति जताने लगे महेश शर्मा

नोएडा में गालीबाज श्रीकांत त्यागी के मामले में टिप्पणी करने वाले सांसद महेश शर्मा बैकफुट पर आ गए है। बीजेपी सांसद महेश शर्मा का कहना है कि उन्होंने त्यागी समाज के खिलाफ टिप्पणी नहीं की है। इस मामले में उनके खिलाफ कई भ्रांतियां फैलाई जा रही है। बता दें कि श्रीकांत त्यागी ने ओमैक्स सोसायटी में महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया था। वहीं अब त्यागी समाज श्रीकांत के समर्थन में उतर आया है।

सोम, 15 अगस्त 2022 - 12:00 PM / by रितिका

Tags: Srikant Tyagi, Noida, Omaxe Society, Mahesh Sharma

Courtesy: AajTak News

Noida Twin Tower

फोटो: Jagran

नोएडा की ट्विन टावर पर लगेगा 3700 किलो विस्फोटक, अगस्त 28 से गिराया जाएगा

सुपरटेक ट्विन टावर को गिराने के लिए अब 3700 किलो विस्फोटक की जरुरत होगी। ये विस्फोटक इमारत में 10 हजार सुराख के जरिए डाला जाएगा। इसे गिरानी की प्रक्रिया की शुरुआत अगस्त 28 से होगी। हालांकि पहले इसे अगस्त 21 तक गिराने की समय सीमा तय की गई थी। टॉवर गिराने के लिए पुलिस और सीबीआरआई से भी एनओसी नोएडा प्राधिकरण को मिल गई है। एनओसी मिलने के बाद दोनों टॉवर में विस्फोटक लगाया जाएगा।

शनि, 13 अगस्त 2022 - 01:30 PM / by रितिका

Tags: Noida, Noida Twin Tower, Twin tower, Explosives

Courtesy: ABP Live

Noida Authority

फोटो: ABP

नोएडा में जमीन खरीदना हुआ महंगा, प्राधिकरण ने बढ़ाए 30% दाम

नोएडा में अब जमीन खरीदना महंगा सौदा हो गया है क्योंकि जहां प्राधिकरण ने जमी की कीमत में 30% की बढ़ोतरी कर दी है। बोर्ड की बैठक में अगस्त 11 को ये फैसला हुआ है। अलग अलग श्रेणी के अनुसार 20-30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की गई है। ग्रुप हाउसिंग में प्राधिकरण ने 20% तक रेट बढ़ाया है। बैठक में कोविड 19 के मद्देनजर बिल्डरों को अलॉटमेंट के लिए छह महीने की छूट दी गई है।

शुक्र, 12 अगस्त 2022 - 06:00 PM / by रितिका

Tags: Noida, Noida Authority, Land

Courtesy: news 18

Srikant Tyagi

फोटो: bebakmanch

श्रीकांत त्यागी की मुश्किल अभी नहीं ले रही थमने का नाम, अब प्रयागराज में लगेगा झटका

नोएडा की सोसायटी में महिाल के साथ दुर्व्यवहार करने वाले नेता श्रीकांत त्यागी गिरफ्तार है। अब उसके खिलाफ प्रयागराज में एफआईआर दर्ज करने की तैयारी हो रही है। पुलिस में उसके खिलाफ तहरीर दी गई है। बनिया समाज ने श्रीकांत के खिलाफ समाज को अपमानित करने और गाली देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। बता दें कि इस शिकायत में कहा गया कि महिला को जातिसूचक शब्दों से भी अपमानित किया गया जिससे पूरा समाज भी अपमानित हुआ है।

बुध, 10 अगस्त 2022 - 06:40 PM / by रितिका

Tags: Srikant Tyagi, Noida, Omaxe Society, Prayagraj

Courtesy: news 18

Srikant Tyagi

फोटो: BD News

श्रीकांत की लोकेशन के बारे में हुआ खुलासा, बार बार ऑन हो रहा है फोन

नोएडा सोसायटी में महिला के साथ बदसलूकी करने वाले श्रीकांत त्यागी की अंतिम लोकेशन हरिद्वार और ऋषिकेश पता चली है। पुलिस उसे ढूंढते हुए पहुंची मगर वो फरार हो चुका था। पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द ही उनकी गिरफ्त में होगा। माना जा रहा है कि वो अपने दो अन्य फोन के जरिए अपने वकील व सहयोगियों से संपर्क साध रहा है। श्रीकांत को पकड़ने के लिए ऋषिकेश और हरिद्वार में टीमें लगी हुई है।

सोम, 08 अगस्त 2022 - 06:05 PM / by रितिका

Tags: Noida, Srikant Tyagi, UP Police

Courtesy: AajTak

Srikant Tyagi

फोटो: Aaj ki News

भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी के खिालफ एक और एफआईआर हुई दर्ज

नोएडा में एक महिला को धमकाने और गुंडागर्दी करने वाले भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी की मुश्किलें लगातार बढ़ते जा रहे है। श्रीकांत त्यागी के खिलाफ फिर से एक और एफआईआर दर्ज की गई है। यूपी पुलिस श्रीकांत की दो गाड़ियों को जब्त कर चुकी है। इन गाड़ियों से मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन किया जा रहा था। अगस्त छह को नोएडा एडीसीपी रणविजय ने बताया कि श्रीकांत के करीबियों से पूछताछ हुई है। 

रवि, 07 अगस्त 2022 - 06:00 PM / by रितिका

Tags: BJP, Srikant Tyagi, Noida, UP Police

Courtesy: ABP Live