Rajya Sabha

फोटो: The Economic Times

राज्यसभा में आए छह नए सदस्य, अप्रैल चार को ली शपथ

राज्यसभा में छह नव निर्वाचित सदस्यों ने अप्रैल चार को शपथ ली है। नए सदस्यों में असम से पबित्रा मार्गेरिटा और रंगवरा नारजारी, केरल के जेबी माथेर हिशाम, संदोश कुमार और ए. रहीम और नागालैंड से एस. फांगनोन कोन्याक का नाम शामिल है। बता दें कि राज्यसभा की 13 सीटों के चुनाव में भाजपा ने तीन पूर्वोत्तर राज्यों जिसमें असम, त्रिपुरा और नागालैंड शामिल है में चार सीटों पर कब्जा जमाया है।

सोम, 04 अप्रैल 2022 - 03:01 PM / by रितिका

Tags: rajya sabha, Rajya Sabha Member, BJP, Oath

Courtesy: News Nation

Bhagwant Mann

फोटो: Twitter

पंजाब में कैबिनेट का शपथ ग्रहण आज, एक समेत इन्हें मिलेगी जगह

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर बताया कि कैबिनेट के लिए मार्च 19 को कु 10 मंत्री शपथ लेंगे। इसमें एक महिला भी शामिल है। शपथ लेने वालों में हरपाल सिंह चीमा, डॉ बलजीत कौर, हरभजन सिंह ETO, डॉ विजय सिंगला, गुरमीर सिंह मीत हायर, हरजोत सिंह बैंस, लाल चंद कटारुचक, कुलदीप सिंह धालीवाल, लालजीत सिंह भुल्लर, ब्रह्म शंकर जिम्पा शामिल हैं। पार्टी ने दूसरी… read-more

शनि, 19 मार्च 2022 - 12:01 PM / by रितिका

Tags: Punjab, Punjab Government, Bhagwant Mann, punjab cabinet, Oath

Courtesy: News 18 Hindi

Anup Chandra Pandey

फोटो: Opindia

अनुप चंद्र पांडे को बनाया गया नया चुनाव आयुक्त

आईएएस अधिकारी अनूप चंद्र पांडे को नया चुनाव आयुक्त बनाया गया है। जून 8 को उनकी नियुक्त की गई। कानून मंत्रालय में विधायी विभाग ने बताया कि अनुप पांडे को उनके पदभार ग्रहण करने के दौरान नियुक्त किया जाएगा। सुनील अरोड़ा ने अप्रैल 12 को मुख्य चुनाव आयुक्त पद से इस्तीफा दिया था, जिसके बाद ये पद खाली हो गया था। सुशील चंद्रा मौजूदा समय में सीआईसी हैं और अन्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार हैं।

बुध, 09 जून 2021 - 04:20 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: Election Commission, appointment, Oath, Anoop Pandey

Courtesy: Dainik Jagran

Two BJP MLAs taking oath in Sanskrit language

फोटो: News Live TV

असम विधानसभा में 2 भाजपा विधायकों ने ली संस्कृत में शपथ

असम में 15वीं विधानसभा के 3 दिवसीय सत्र के पहले दिन 126 विधायकों ने विधायक पद की शपथ ली। इसमें 2 भाजपा विधायकों द्वारा  देवभाषा संस्कृत में शपथ ली गयी। यह शपथ प्रोटेम स्पीकर के रूप में असम गण परिषद के नेता और पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री फणी भूषण चौधरी ने दिलाई है। भाजपा विधायक जयंत मल्ल बरुवा दूसरी बार नलबाड़ी से विधायक बने हैं और डॉ अमिय भुइयां ने बिहपुरी निर्वाचन क्षेत्र से पहली बार निर्वाचित हुए हैं।

शुक्र, 21 मई 2021 - 07:15 PM / by Shruti

Tags: Assam, Assembly Elections 2021, BJP MLA, Oath

Courtesy: Falana Dikhana

Nepal PM Oath

फोटो: Indian Express

नेपाली पीएम ओली द्वारा सभी शब्द ना दोहराने पर दायर हुई दोबारा शपथ लेने की याचिका

नेपाल के सुप्रीम कोर्ट में प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली को फिर से शपथ दिलाने के लिए 4 रिट याचिकांए दायर हुई हैं। इन यचिकाओं में लिखा है कि ओली ने शपथग्रहण समारोह के दौरान बोले गए सभी शब्दों को नहीं दोहरा कर राष्ट्रपति के पद का अपमान किया है। राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने मई 14 को राष्ट्रपति भवन शीतल निवास में ओली को प्रधानमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई थी।

मंगल, 18 मई 2021 - 11:01 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: Nepal, Prime Minister, Nepal KP Sharma Oli, Oath

Courtesy: India TV

kerala CM oath ceremony

फोटो: New Indian Express

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजायन मई 20 को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन जल्द मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान द्वारा उन्हें मई 20 को सेंट्रल स्टेडियम में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। हालांकि अभी मंत्रिमंडल के सदस्यों का फैसला नहीं हुआ है। विजयन ने बताया कि " बात जारी है क्योंकी लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रन्ट की बैठक अगले हफ्ते होनी है, जिसके बाद इसपर फैसला होगा "। शपथ ग्रहण समारोह में 750 लोग शामिल हो सकते हैं। मुख्यमंभी विजयन समेत 21 मंत्री शपथ ले सकते हैं… read-more

गुरु, 13 मई 2021 - 07:15 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: Oath, CM Pinarayi Vijayan, Kerala, Ceremony

Courtesy: punjab Kesari

Mamta Banerjee third time take oath as Chief minister

फोटो: Times Of India

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी ने तीसरी बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

बंगाल विधानसभा चुनाव में जीतने के बाद ममता बनर्जी ने तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। फिलहाल तृणमूल कांग्रेस की ओर से किसी अन्य मंत्री ने अभी शपथ नहीं ली है। इस शपथ ग्रहण समारोह में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ भी मौजूद थे। ममता दीदी ने शपथ लेने के बाद राज्य में कोरोना से लड़ाई को पहली प्राथमिकता बताते हुए हिंसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का ज़िक्र किया है। 

बुध, 05 मई 2021 - 05:25 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: politics, West Bengal, mamta banerjee, Oath

Courtesy: Aajtak News