Odisha Cabinet

फोटो: Aajtak

ओडिशा में नए मंत्रिमंडल के 13 विधायकों ने ली शपथ

ओडिशा में रविवार को नए मंत्रिमंडल ने शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह राज्य सचिवालय, लोक सेवा भवन में आयोजित किया गया था। विवरण के अनुसार, बीजद विधायक जगन्नाथ सरका, निरंजन पुजारी और आरपी स्वैन उन 13 विधायकों में शामिल थे, जिन्हें समारोह में राज्यपाल गणेशी लाल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। तीन महिला विधायकों - प्रमिला मलिक, उषा देवी और तुकुनी साहू को कैबिनेट में शामिल किया गया है।

रवि, 05 जून 2022 - 02:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Odisha, Cabinet, naveen patnaik, Oath

Courtesy: Aajtak News

IED Recovered In Odisha

फोटो: India TV News

मलकानगिरी में बीएसएफ ने बरामद किया आईईडी: ओडिशा

मलकानगिरी जिले के बेजंगीवाड़ा गांव की तलहटी में शनिवार (जून 4) को एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बरामद किया गया। मलकानगिरी के कलीमेला थाना अंतर्गत ग्राम तेकगुड़ा और दुलगंडी के पास एक चट्टानी दरार से जिलेटिन की छड़ों के चार बैग भी बरामद किए गए। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि "एक विशिष्ट इनपुट के आधार पर, 4 जून को, एपी-ओडी सीमा में बेजंगीवाड़ा आरएफ, बोडिगेट्टा के सामान्य क्षेत्र और एमपीवी -21 में एक ऑपरेशन शुरू किया गया था… read-more

रवि, 05 जून 2022 - 10:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Odisha, Security Forces, Recovered, IED

Courtesy: Janta Se Rishta

Naveen Patinaik

फोटो: Twitter

मां तारातारिणी के नए मंदिर का हुआ उद्घाटन, सीएम नवीन पटनायक हुए शामिल

मां तारातारिणी के नए मंदिर का भव्य उद्घाटन समारोह गंजम जिले में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की मौजूदगी में हुआ है। इस दौरान मंदिर में नवीन पटनायक ने भी विधिवत पूजा अर्चना की। मंदिर कार्यक्रम में शामिल हुए नवीन ने कहा कि मंदिल में उत्कलिका कला, वास्तुकला और मूर्तिकला का शानदार मेल देखने को मिला है। भक्तों और पर्यटकों को अनोखी अनुभूति मिलेगी। ये मंदिर 17वीं शताब्दी का है, जिसके गर्भ गृह में जाने के लिए 999 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं।

बुध, 18 मई 2022 - 05:45 PM / by रितिका

Tags: Odisha government, Odisha, naveen patnaik

Courtesy: NDTV News

cyclone

फोटो: Encyclopedia Britannica

चक्रवात में बदलेगा "असानी", तूफान और बारिश का अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बंगाली की खाड़ी में आए तूफान "असानी" के कारण अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी छह घंटों में ये तूफान गंभीर असर दिखाएगा। असानी उत्तर पूर्व दिशा की ओर मुड़ेगा। ओडिशा तट से दूर बंगाल की खाड़ी के उत्तर पश्चिम की तरफ बढ़ेगा। मौसम विभाग का कहना है कि चक्रवात के कारण ओडिशा के तटों पर मई 10 से तेज हवाएं और बारिश चलेगी।

सोम, 09 मई 2022 - 11:30 AM / by रितिका

Tags: cyclone, Odisha, cyclone asani

Courtesy: AajTak News

Cyclone Asani

फोटो: Navbharat Times

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवात आसनी; ओडिशा, बंगाल, आंध्र में मंगलवार से भारी बारिश की संभावना

आईएमडी ने कहा, पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर 16 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ने के बाद मई 8 को बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में एक गहरा दबाव चक्रवाती तूफान 'आसनी' में बदल गया है। आईएमडी के मुताबिक ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश के विभिन्न इलाकों में चक्रवात के कारण मई 10 को हलकी बारिश होने की सम्भावना है। आईएमडी ने उड़ीसा के तीन जिलों- गजपति, गंजम और पुरी में मई 10 के लिए येलो… read-more

रवि, 08 मई 2022 - 01:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: cyclone asani, Bengal, HEAVY RAINFALL, Odisha

Courtesy: Prime Newz

Cyclone Alert In Odisha

फोटो: India TV News

ओडिशा में चक्रवात की चेतावनी: पूर्वी राज्य सतर्क, 18 जिलों को उपाय करने को कहा

अंडमान सागर में कम दबाव का क्षेत्र बनने से पहले, ओडिशा सरकार ने 18 जिलों के कलेक्टरों को बंगाल की खाड़ी से आने वाले संभावित चक्रवात के लिए तैयार रहने को कहा है। विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) पी के जेना ने संभावित जिला कलेक्टरों को लिखे पत्र में चक्रवात के प्रभाव को कम करने के लिए पहले से तैयारी के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आपदा प्रबंधन के लिए सभी प्रकार के तकनीकी उपकरण को तैयार रखने का आदेश दिया है। 

शुक्र, 06 मई 2022 - 12:50 PM / by सपना सिन्हा

Tags: yclone alert, Odisha, measures

Courtesy: Aajtak News

Rebar mill

फ़ोटो: NDTV

केंद्रीय इस्पात मंत्री ओडिसा में दुनिया की सबसे बड़ी रीबार मिल करेंगे राष्ट्र को समर्पित

केंद्रीय इस्पात मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह अप्रैल 28 को ओडिशा में जिंदल स्टील एंड पावर (जेएसपी) 6 एमटीपीए एकीकृत इस्पात परिसर में 1.4 मेट्रिक टन प्रति वर्ष क्षमता की दुनिया की सबसे बड़ी अल्ट्रा-आधुनिक रीबार मिल राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस रीबार मिल के बारे में नवीन जिंदल ने कहा- 'हम सौभाग्यशाली हैं कि भारत की सबसे बड़ी टीएमटी रीबार मिल को माननीय केंद्रीय इस्पात मंत्री द्वारा राष्ट्र को समर्पित किया जा रहा है।'

गुरु, 28 अप्रैल 2022 - 03:36 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Rebar mill, Steel, Naveen Jindal, Odisha

Courtesy: Jagran

odisha schools

फोटो: Odisha Bytes

ओड़िशा में बढ़ती गर्मी के कारण बंद हुए कॉलेज-यूनिवर्सिटी

ओडिशा सरकार ने गर्मी के प्रकोप को देखते हुए आगामी पांच दिनों के लिए राज्य के स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी को बंद करने का ऐलान किया है। इसकी जानकारी उच्च शिक्षा विभाग ने दी है। आदेश के मुताबिक आगामी मई दो तक सभी शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ाई नहीं होगी। मगर उच्च संस्थानों में अन्य परीक्षा आयोजन, मूल्यांकन, प्रशासनिक आदि कार्य यथावत जारी रहेंगे। महिला बाल विकास विभाग ने भी अप्रैल 30 तक आंगनवाड़ी केंद्रों को बंद करने का ऐलान किया है।

बुध, 27 अप्रैल 2022 - 10:20 AM / by रितिका

Tags: Odisha, Odisha government, Odisha Education

Courtesy: AajTak News

Old Bridge Caves In Odisha

फोटो: India TV News

छात्र बाजार और मालगोडाउन को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग का हिस्सा टूटा; दो की मौत, एक घायल: ओडिशा

ओडिशा के कटक शहर में छात्र बाजार और मालगोडाउन को जोड़ने वाले एक पुराने पुल के संपर्क मार्ग का एक हिस्सा मार्च 9 को अचानक ढह गया, जिससे कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। घटना में एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मौतों पर शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों को तीन-तीन लाख रुपये का मुआवजा देने का एलान किया है। पटनायक ने मामले की जांच के आदेश भी दिए।

गुरु, 10 मार्च 2022 - 09:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Odisha, bridge caves, Injured

Courtesy: Newsy India

Covid Guidelines In Odisha

फोटो: Times Now News

ओडिशा ने फरवरी के लिए जारी किए COVID दिशानिर्देश, स्कूलों में सरस्वती पूजा की अनुमति

COVID-19 मामलों में गिरावट के मद्देनज़र, ओडिशा सरकार ने फरवरी एक से रात के कर्फ्यू में संशोधन करते हुए एक घंटे की ढील देने का आदेश दिया है। एसआरसी ने सरस्वती पूजा और माघ सप्तमी- माघ पूर्णिमा के उत्सव पर प्रतिबंध लगाते हुए सिर्फ स्कूलों में पूजा करने की अनुमति दी है। अधिसूचना के अनुसार, दुकानों, मॉल, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, बाजार, हाट, सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल, मनोरंजन परिसर, थिएटर, ऑडिटोरियम, असेंबली हॉल सुबह 5 से रात 10 बजे तक खुले रहेंगे।

मंगल, 01 फ़रवरी 2022 - 04:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Covid-19, Odisha, Night Curfew

Courtesy: News Nation