Tulsi Plant

फोटो: Teahub

वातावरण को शुद्ध करते हैं के ये पेड़-पौधे

स्वस्थ रहने के लिए शुद्ध वातावरण बेहद जरूरी है। कुछ ऐसे खास पेड़ पौधे हैं जो वातावरण को शुद्ध रखने के साथ सेहत को भी स्वस्थ रखते हैं। तुलसी का पौधा दिन के साथ-साथ रात को भी ऑक्सीजन का उत्सर्जन करता है, इसलिए घरों में तुलसी का पौधा ज़रूर लगाएं। नीम के पत्तों में कई मेडिकल खूबियां होती है, यह लगभग 22 घंटे आक्सीजन और पीपल और बरगद के पेड़ 24 घंटे तक ऑक्सीजन देते है।

शनि, 22 मई 2021 - 09:22 AM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Tulsi, neem leaves, environment, oxygen

Courtesy: Jagran News

oxygyn concentrator

फोटो: Twitter

दिल्ली सरकार ने शुरू की ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक की शुरुआत

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने हर जिले में 200 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का बैंक बनवाया है। इसके तहत दो घंटों के अंदर संक्रमित मरीज़ों के घर तक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर पहुंचाया जाएगा। 1031 नंबर पर कॉल करके कोई भी होम आइसोलेशन के लिए संपर्क कर सकता है। जिन्हें भी ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दिया जाएगा, उनके साथ लगातार डॉक्टर संपर्क में रहेंगे। इसके साथ ही मरीज़ के ठीक होने के बाद ऑक्सीजन कंसंट्रेटर को वापस करन होगा।  

शनि, 15 मई 2021 - 05:45 PM / by सार्थक अरोड़ा

Tags: Coronavirus, oxygen, oxygen cylinders, CM Arvind Kejriwal

Courtesy: Aajtak News

oxygyn taxi

फोटो: Times Of India

इस वेवसाईट पर मिलेंगे आक्सीजन सिलेंडर और प्लाज्मा डोनर

दिल्ली के एक आईएस अधिकारी अभिषेक सिंह ने प्लाज्मा वैन को लांच किया है। अगर कोई व्यक्ति कोरोना संक्रमित हो तो उसे अब प्लाज्मा या फिर आक्सीजन नहीं ढूँढना पड़ेगा। इस वेबसाईट के जरिए आपको प्लाज्मा डोनर और आक्सीजन सिंलेडर आसानी से मिल जायेंगे।। आपको केवल इस वेबसाईट में दी गई जानकारी को भरना होगा। (http://unitedbyblood.com) पर जानकारी डालते है ये वेबसाइट आपके एरिया को खुद सेलेक्ट करके आपके इलाके में प्लाज्मा डोनर का नाम और उसका पता भी बता देगी।

शनि, 15 मई 2021 - 11:10 AM / by सार्थक अरोड़ा

Tags: Coronavirus, Plasma Donation, oxygen cylinders, oxygen, IAS Officer

Courtesy: Jagarn News

Oxygen

फोटो: ABC News

इंजीनियर उमेश रहेजा ने खोजा कार की बैटरी से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर चलाने का तरीका

गुरुग्राम के एक इंजीनियर उमेश रहेजा का मानना है कि कार की बैटरी से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर को घंटों चलाया जा सकता है। उमेश के इस आविष्कार से एम्बुलेंस वालों के मनमाने दामों पर रोक लगाई जा सकेगी। उन्होंने बताया कि वह हिमाचल के रहने वाले हैं और जब बिजली नहीं होती तो इसी तकनीक का इस्तेमाल करके लैपटॉप और अन्य बिजली उपकरण चलाते हैं। उमेश को उम्मीद है कि उनके इस आविष्कार से लोगों की जान बच पाएगी।

गुरु, 13 मई 2021 - 10:05 AM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Oxygen Shortage, oxygen, new technology, Coronavirus

Courtesy: Aajtak News

डियांस दूधवाला

Aajtak

पेड़ लगाओ, ऑक्सीजन बनाओ का संदेश दे रहा है ये चार साल का बच्चा

गुजरात के सूरत में एक चार साल का बच्चा, डियांस दूधवाला सड़क पर खड़ा होकर ऑक्सीजन के महत्व को समझा रहा है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि बच्चे ने अपनी पीठ पर एक ऑक्सीजन किट पहनी हुई है। बच्चे के समर्थन में उसके माता-पिता भी साथ खड़े हैं। पेड़ नहीं होने से ऑक्सीजन नहीं बन पाएगा, इसी महत्व को समझाने के लिए डियांस लोगों को पेड़ न काट कर पर्यावरण को बचाने की सीख दे रहा है। 

रवि, 09 मई 2021 - 05:59 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: oxygen, Gujrat News, Surat, Environment news

Courtesy: Aajtak News

oxygen concentrator

फोटो: News18

दिल्ली के खान मार्केट में पुलिस का छापा, खान चाचा रेस्टोरेंट का मालिक हुआ अंडरग्राउंड

दिल्ली के खान मार्केट में पुलिस ने खान चाचा रेस्टोरेंट पर छापा मारा, जिसमें करीब 425 के ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बरामद हुए हैं। पुलिस ने रेस्टोरेंट को पूरी तरह से सील कर दिया है। रेस्टोरेंट का मालिक नवनीत कालरा पूरे परिवार के साथ अंडरग्राउंड हो गया है। बताया जा रहा है कि, कालाबाजारी के तार लंदन से जुड़े हैं, ऐसी परिस्थिति में ये केस दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर किया जा सकता है।

शनि, 08 मई 2021 - 01:20 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: oxygen, oxygen cylinders, Delhi, Khan Market

Courtesy: Lallantop

Vinod Khosla

फोटो: Quartz

ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए अमेरिकी कारोबारी विनोद खोसला भारत को दान करेंगे 1 करोड़ डॉलर

भारत में कोरोना महामारी के मद्देनजर भारतीय मूल के अमेरिकी अरबपति और सन माइक्रोसिस्टम्स के सह-संस्थापक विनोद खोसला भारत को 1 करोड़ डॉलर दान करेंगे जिससे ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाएगी। 'गिव इंडिया' पहल के तहत खोसला परिवार ने यह राशि दान करने का फैसला लिया है। बता दें, भारत में कोरोना के हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। रोजाना तीन लाख से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं।

सोम, 03 मई 2021 - 11:00 AM / by मोहित भारद्वाज

Tags: vinod khosla, oxygen, Oxygen Shortage, give india

Courtesy: Ndtv

Oximeter

फोटो: Cleveland

जानिए कितने ऑक्सीजन लेवल पर डॉक्टर के पास जाना है जरूरी

शरीर में ऑक्सीजन सैचुरेशन लेवल हमे बताता है कि हमारे खून में कितना ऑक्सीजन है। हीमोग्लोबिन के जरिये ऑक्सीजन पूरे शरीर के अंगों तक जाती है। ऑक्सीमीटर में अगर ऑक्सीजन लेवल 94 से नीचे दिखता है तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। नियमित व्यायाम करने और भरपूर मात्रा में आयरन, कॉपर, विटामिन ए, सी, बी2, बी3, बी5, बी6, बी9, विटामिन 12 और जिंक युक्त आहार लेने से शरीर में होने वाली ऑक्सीजन की कमी को रोका जा सकता है। 

सोम, 03 मई 2021 - 10:35 AM / by मोहित भारद्वाज

Tags: oxygen, Oxygen Level, oximeter, Health Tips

Courtesy: NDTV

Oxygen On Wheels

फोटो: Tv9 Bharatvarsh

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने शुरू की ‘ऑक्सीजन ऑन व्हील’ पहल

महिन्द्रा एन्ड महिन्द्रा ने देश में ऑक्सीजन की किल्लत दूर करने के लिए ‘ऑक्सीजन ऑन व्हील’ नाम की एक पहल की है। महिन्द्रा समूह की ‘महिन्द्रा लॉजिस्टिक’ इकाई इस पहल को चलाएगी। महिन्द्रा समूह के प्रमुख आनन्द महिन्द्रा ने ट्वीट करके यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, "यहां समस्या ऑक्सीजन का कम उत्पादन नहीं बल्कि अस्पताल और घरों तक उसका ट्रांसपोर्टेशन है। हमारी पहल इसी अंतर को खत्म करने की कोशिश है"।

रवि, 02 मई 2021 - 01:47 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Mahindra&Mahindra Ltd., Anand Mahindra, oxygen, Oxygen Supply

Courtesy: Aaj Tak

iit kanpur prepare app to check oxygen

फोटो: WEB DUNIA

ऑक्सीजन देखने के लिए आईआईटी कानपुर ने बनाया माॅनिटरिंग एप

उत्तर प्रदेश में ऑक्सीजन की  दिक्कत और कालाबाजारी पर रोक के लगाने लिए ऑक्सीजन माॅनिटरिंग एप बनाया गया है। इसको आईआईटी कानपुर ने तैयार किया है। जानकारी के अनुसार इस एप पोर्टल को शुरु कर दिया गया है और ये 16 अस्पतालों में इस्तेमाल किया जा रहा है। इस एप से सरकार द्वारा अस्पतालों में ऑक्सीजन के स्टाॅक औऱ खपत पर नजर रखी जा सकेगी, जिससे ऑक्सीजन की कमी होने पर मरीजों को दिक्कत नहीं होगी।

गुरु, 29 अप्रैल 2021 - 06:48 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: App, oxygen, IIT kanpur

Courtesy: Web Dunia