Mumbai

फोटो: Nai Dunia

महाराष्ट्र मौसम: आईएमडी ने मुंबई में जारी किया ऑरेंज अलर्ट

आईएमडी ने कल के लिए पालघर जिले में भारी से बहुत भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई में आज भारी बारिश हुई, जिससे निचले इलाकों में पानी भर गया और शहर और उसके उपनगरों में वाहन यातायात बाधित हो गया। बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट लिमिटेड ने दोपहर में सायन में जलभराव के कारण 12 से अधिक मार्गों पर… read-more

शुक्र, 21 जुलाई 2023 - 07:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Mumbai Rains, IMD, orange red alert, Palghar, waterlogging, Maharashtra

Courtesy: India TV News

Accident

फोटो: India TV News

पालघर में मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर कार-बस की टक्कर में 4 की मौत: महाराष्ट्र

एक दर्दनाक हादसे में महाराष्ट्र के पालघर जिले में मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर एक कार और बस की टक्कर हो गई, जिसमे कम से कम चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, घटना दहानू इलाके में हुई जब कार गुजरात से मुंबई जा रही थी और कार चालक के वाहन से नियंत्रण खो देने के बाद बस में जा घुसी। 

मंगल, 31 जनवरी 2023 - 09:22 AM / by सपना सिन्हा

Tags: car bus collision, mumbai ahmedabad highway, Palghar, Maharashtra

Courtesy: ABP Live

Father son died

फोटो: Mid-Day

महाराष्ट्र के पालघर में दर्दनाक हादसा, गरबा करते हुए युवक की हुई मौत

महाराष्ट्र के पालघर में गरबा कार्यक्रम के दौरान अचानक 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक गरबा खेलते हुए नीचे गिर गया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं बेटे की मौत की खबर सुनकर पिता ने भी अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। अभी दोनों लोगों की मौत के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

मंगल, 04 अक्टूबर 2022 - 03:30 PM / by रितिका

Tags: Palghar, Garba, Death, Maharashtra

Courtesy: Zee News

coronavirus

फोटो: News18

कोरोना को भूत-प्रेत का साया बताने वाला ढोंगी बाबा हुआ गिरफ्तार

महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने एक मकान पर छापा मारने के दौरान ढोंगी बाबा सहित उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है, जो लोगों से कोरोना को भूत-प्रेत का साया बताकर पैसे ऐंठता था। ढोंगी तांत्रिक कोरोना मरीजों को ठीक करने का दावा कर कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों को नेगेटिव करने का दावा करता था। इस अफवाह फ़ैलाने के जुर्म में पुलिस ने तांत्रिक सहित वहां मौजूद बिना मास्क वाले 25 लोगों से 12,500 रुपये का जुर्माना वसूला है।

शनि, 15 मई 2021 - 04:30 PM / by सार्थक अरोड़ा

Tags: Coronavirus, Covid-19, Maharashtra, Palghar

Courtesy: Dailyhunt News

Fire

फोटो: Bnnbharat

मुंबई: पालघर जिले के बोइसर स्थित कंपनी में लगी आग

मुंबई के पालघर जिले के बोइसर में तारापुर स्थित कंपनी में आग लग गई जिसके बाद आसपास अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। जब आग लगी उस समय दफ्तर में बहुत से लोग मौजूद थे। दमकल कर्मचारियों ने अंदर फंसे 30 लोगों को बाहर निकाल लिया और 2 लोग आग की चपेट में आ गए हैं जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शनि, 03 अप्रैल 2021 - 08:04 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Fire, Factory, Palghar, Mumbai, rescue mission

Courtesy: Amar Ujala News

Palghar Mob Lynching Case

फोटोः Punekar News

कोर्ट ने पालघर मोबलीचिंग मामले में 89 लोगो को दी ज़मानत

पालघर मोबलीचिंग केस में गिरफ्तार हुए 89 लोगो को  जनवरी 18 को ठाणे की एक कोर्ट ने ज़मानत दे दी है। कोर्ट ने कहा कि ये लोग घटनास्थल पर केवल मौजूद भर थे। अदालत ने सभी 89 लोगो को ज़मानत के लिए 15 हज़ार रूपए की राशि जमा कराने का निर्देश दिया है। पालघर भीड़ हिंसा मामले में पुलिस ने अब तक कुल 250 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमे से 180 से अधिक लोगो को ज़मानत मिल चुकी है।  

शनि, 16 जनवरी 2021 - 04:38 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Palghar Lynching Case, Bail, Palghar

Courtesy: AMARUJALA NEWS

Ram kadam

फ़ोटो: Getty images

पालघर मामलें के पीड़ितों को न्याय दिलाने निकले राम कदम, उद्धव सरकार ने रोका

महाराष्ट्र के पालघर में हुई साधुओं की हत्या मामलें में भारतीय जनता पार्टी उद्धव सरकार के ऊपर हावी नज़र आ रही है। अब एक बार फिर से भाजपा ने महाराष्ट्र सरकार को घेरने की कोशिश शुरू की है व भाजपा नेता राम कदम पालघर की ओर जन आक्रोश रैली लेकर निकल पड़े है। बताया जा रहा है कि राम कदम को उद्धव सरकार द्वारा रास्ते में ही रोक दिया गया है व उन्हें पालघर जाने की अनुमति नहीं दी गई है। कदम ने ट्वीट कर लिखा है कि किस-किस आवाज दबोचने की कोशिश करोगे?

बुध, 18 नवंबर 2020 - 02:44 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Maharashtra Government, Palghar, Palghar Lynching Case

Courtesy: Aajtak news