Amarnath Yatra 2022

फोटो: Latestly

Amarnaath Yatra: जम्मू से रवाना हुआ 7,053 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था

आज सुबह 7,053 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जम्मू से घाटी के लिए रवाना हुआ। पिछले 23 दिनों में 2.37 लाख से अधिक लोग बाबा अमरनाथ की यात्रा कर चुके हैं। श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि जून 30 से यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक कुल 2,37,480 लोग बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। 

शनि, 23 जुलाई 2022 - 01:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Amarnath Yatra, another batch, Pilgrims, jammu

Courtesy: The Quint

Amarnath Yatra 2022

फोटो: Latestly

अमरनाथ यात्रा 2022: घाटी में अब तक 1.28 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने की यात्रा

अब तक 1.28 लाख से अधिक यात्री अमरनाथ की पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। आज सुबह और 6,415 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था जम्मू से घाटी के लिए रवाना हुआ। श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि,"अब तक 1.28 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने यात्रा की है, जो पिछले शुक्रवार (8 जुलाई) को गुफा मंदिर के पास अचानक बाढ़ के कारण दो दिनों के लिए स्थगित कर दी गई थी।"

बुध, 13 जुलाई 2022 - 03:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: amarnath yatra 2022, Pilgrims, Valley, Jammu and Kashmir

Courtesy: News World Web

Amarnath Yatra 2022

फोटो: Enavabharat

अमरनाथ यात्रा 2022: जम्मू आधार शिविर से पवित्र गुफा मंदिर के लिए रवाना हुए 7,000 से अधिक तीर्थयात्री

अमरनाथ यातरा, जो गुफा मंदिर के पास अचानक आई बाढ़ के बाद दो दिन के निलंबन के बाद जुलाई 11 को फिर से शुरू हुई। आज सुबह 7,107 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था जम्मू आधार शिविर से घाटी की ओर रवाना हुआ।शुक्रवार (8 जुलाई) को गुफा मंदिर के पास अचानक आई बाढ़ में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और करीब 37 लोग घायल हो गए जबकि 15,000 को सुरक्षित बचा लिया गया। 

मंगल, 12 जुलाई 2022 - 02:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: amarnaath yatra, batch, Pilgrims, cave

Courtesy: Latestly News

Amarnath Yatra 2022

फोटो: News On Air

तीर्थयात्रियों को अमरनाथ यात्रा के फिर से शुरू होने का इंतजार, बादल फटने के बीच स्थगित

बादल फटने की घटना के बाद प्राधिकरण ने अमरनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया है। स्थगित यात्रा के बीच, कई तीर्थयात्री बालटाल आधार शिविर में इसके शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा का मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गया है और यात्रा को फिर से शुरू करने के लिए मरम्मत का काम चल रहा है। बादल फटने की घटना के बीच, 16 यात्रियों की मौत हो गई।

रवि, 10 जुलाई 2022 - 07:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Jammu and Kashmir, Amarnath, cloud burst, Pilgrims

Courtesy: Janta Se Rishta

Amarnath Yatra 2022

फोटो: Oneindia

अमरनाथ त्रासदी: भारतीय वायुसेना ने बचाव और राहत कार्यों के तहत तैनात किये 8 हेलीकॉप्टर

भारतीय वायु सेना ने जुलाई 9 को जानकारी देते हुए बताया कि उसने अमरनाथ गुफा मंदिर के पास बादल फटने की घटना के बाद बचाव और राहत कार्यों के तहत आठ हेलीकॉप्टर तैनात किए हैं। तीर्थस्थल के पास भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ के कारण अब तक 16 लोग अपनी जान गँवा चुके हैं। वायुसेना ने कहा कि चार एमआई-17वी5 और चार चीतल हेलीकॉप्टर अमरनाथ मंदिर में बचाव और राहत प्रयासों के लिए तैनात किए गए हैं।

रवि, 10 जुलाई 2022 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: amarnath cloudburst, indian airforce, Pilgrims, Helicopter, RESCUE OPERATION

Courtesy: Trending Watch

Kedarnath Yatra

फोटो: Yoycial News

भारी बारिश के चलते अमरनाथ के बाद स्थगित हुई केदारनाथ यात्रा

रुद्रप्रयाग ज़िला प्रशासन ने बताया, अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने के बाद अब खराब मौसम के कारण केदारनाथ यात्रा को भी अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। भारी बारिश के कारण केदारनाथ हाइवे पर रास्तो पर पत्थर गिर रहे हैं, जिससे सफर करना काफी कठिन हो रहा है। ऐसे में हाईवे पर सफर करना यात्रियों की जान के लिए घातक सिद्ध हो सकता है। बारिश का मौसम आते ही हर दिन यात्रियों की संख्या भी कम हो रही है।

शनि, 09 जुलाई 2022 - 05:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Uttarakhand, Pilgrims, Heavy Rain, sonprayag, Kedarnath

Courtesy: Punjab Kesari

Amarnath Yatra 2022

फोटो: Newstrack

Amarnath Yatra: जम्मू से अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुए 7,282 तीर्थयात्री

जम्मू से आज अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए 7,200 से अधिक श्रद्धालुओं का छठा जत्था रवाना हुआ। तीर्थयात्रियों को कड़ी सुरक्षा के बीच बालटाल और पहलगाम आधार शिविरों के रवाना किया गया। हुआ. अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि सीआरपीएफ की निगरानी में 332 वाहनों के काफिले में कुल 7,282 श्रद्धालु भगवती नगर यात्री निवास से रवाना हुए। यात्रियों में 5,866 पुरुष, 1,206 महिलाएं, 22 बच्चे, 179 साधु और नौ साध्वी शामिल हैं। 

सोम, 04 जुलाई 2022 - 12:45 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Pilgrims, Amarnath Yatra, Jammu and Kashmir

Courtesy: Latestly News

Amarnath Yatra 2022

फोटो: India TV News

6,440 तीर्थयात्रियों के साथ जम्मू से रवाना हुआ अमरनाथ यात्रा के लिए दूसरा जत्था

आज जम्मू शहर के भगवती नगर आधार शिविर से 6,440 तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि,"भगवती नगर आधार शिविर से आज सुबह 3.50 बजे और 4.10 बजे दो वाहनों से यात्रियों को रवाना किया गया।" अमरनाथ के लिए रवाना हुए दूसरे जत्थे में पुरुष, महिलाएं, बच्चे, साधु और साध्वी शामिल हैं। मंदिर तक पहुंचने के लिए 24 किमी का सफर करना पड़ता है। जिसके लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं भी उपलब्ध हैं। 

शुक्र, 01 जुलाई 2022 - 12:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Amarnath Yatra, second batch, Pilgrims, jammu

Courtesy: Latestly News