sonia gandhi

फोटो: NDTV

नेशनल हेराल्ड मामले में आज सोनिया गांधी की होगी पेशी

प्रवर्तन निदेशालय जुलाई 21 को सोनिया गांधी से नेशनल हेराल्ड मामले में पूछताछ करेगा। सोनिया गांधी प्रवर्तन निदेशालय जाएंगी। वहीं कांग्रेस ने फैसला किया है कि इसके विरोध में देशभर में बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा, जिसके लिए कांग्रेस के तमाम बड़े नेता तैयार हो गए है। वहीं पुलिस भी प्रदर्शन के मद्देनजर अलर्ट पर है। कांग्रेस दिल्ली, राजस्थान, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में प्रदर्शन करेगी। सोनिया गांधी के साथ जुलाई 21 को सभी सांसद ईडी दफ्तर… read-more

गुरु, 21 जुलाई 2022 - 09:35 AM / by रितिका

Tags: Sonia Gandhi, Enforcement Directorate, protest, Congress

Courtesy: AajTak News

Samyukt Kisan Morcha Meeting Today

फोटो: Bebak Manch

गाजियाबाद : एमएसपी को लेकर आंदोलन की तैयारी में एसकेएम आज करेगी बैठक

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के मुद्दे पर चर्चा के लिए आज गाजियाबाद में बैठक करेगा। इस बैठक में किसान संगठन से जुड़े सदस्य शामिल होंगे। एमएसपी के अलावा एसकेएम कई अन्य मुद्दों पर मंथन करेगा। बता दें कि तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन, जो एक साल से अधिक समय तक चला, कानून वापस लेने के बाद स्थगित कर दिया गया और केंद्र सरकार द्वारा किसानों के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया गया।

रवि, 03 जुलाई 2022 - 09:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Skm meeting, Ghaziabad, Samyukt Kisan Morcha, protest

Courtesy: India TV

Liqour

फ़ोटो: Hindustan Times

दिल्ली में शराब की दुकान खोलने का विरोध कर रही महिलाओं और दुकान के कर्मचारियों के बीच झड़प

दक्षिण दिल्ली के तिगड़ी इलाके में शराब की दुकान खोलने का विरोध कर रही महिलाओं और दुकान के कर्मचारियों के बीच झड़प होने के बाद दस महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। बता दें ठेके पर मौजूद महिला बाउंसरों से महिलाओं की झड़प के बाद मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात पर काबू करने का प्रयास किया, लेकिन उत्तेजित महिलाओं ने एक हवलदार के साथ भी न केवल हाथापाई की, बल्कि उसकी वर्दी फाड़ दी।

रवि, 26 जून 2022 - 07:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: south delhi, Women, Liquor, protest, arrest

Courtesy: Amar ujala

Agnipath

फ़ोटो: Hindustan

वाराणसी में अग्निपथ के विरोध में हुए उपद्रव के दौरान 12 लाख का नुकसान, जेल में बंद उपद्रवियों से होगी क्षतिपूर्ति

उत्तर प्रदेश के वाराणासी ने में अग्निपथ योजना के विरोध में रोडवेज और निजी सहित 36 वाहनों को प्रदर्शनकारियों ने क्षतिग्रस्त किया। जिला प्रशासन के अनुसार 12 लाख 97 हजार रुपये की आर्थिक क्षति हुई। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार इन उपद्रवियों पर बड़ा एक्शन लेने जा रही है। जेल में बंद पांच जिलों के 27 उपद्रवियों से क्षतिपूर्ति की वसूली की जाएगी। यह सभी वाराणसी, गाजीपुर, मऊ, जौनपुर, आजमगढ़ के हैं।  

सोम, 20 जून 2022 - 03:58 PM / by Pranjal Pandey

Tags: agnipath, Varanasi, UP, Yogi, protest

Courtesy: Amar ujala

Train

फ़ोटो: DNA India

अग्नीपथ योजना के विरोध में देश के कई राज्यों में कुल 200 ट्रेन सेवाएं प्रभावित, 35 ट्रेन रद्द

अग्नीपथ योजना के विरोध में देश के कई राज्यों में प्रदर्शन हो रहे हैं। इस विरोध प्रदर्शन के कारण कुल 200 ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। वहीं 35 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा। प्रदर्शन का सबसे अधिक प्रभाव पूर्व मध्य रेलवे पर पड़ा है जिसके अंतर्गत बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कई हिस्से आते हैं। इन राज्यों में व्यापक स्तर पर प्रदर्शन देखा गया है। जबकि 200 अन्य ट्रेनें अपने समय से कई घंटे की देरी से चल रही हैं।

शनि, 18 जून 2022 - 04:11 PM / by Pranjal Pandey

Tags: agnipath, train, Cancel, late, protest

Courtesy: Amar ujala

agneepath scheme

फोटो: Jagran Images

अग्निपथ के विरोध में आज बिहार बंद का आह्वान

अग्निपथ स्कीम के विरोध में आज बिहार बंद का आवाहन किया गया है। इस बंद का आह्वान लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी की ओर से किया गया है। बिहार बंद के आह्वान का मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी और जीतनराम मांझी के दल 'हम' ने भी अपना समर्थन दिया है। इस बीच अफवाहों को रोकने के लिए और सुरक्षा के मद्देनज़र बिहार के अधिकतर जिलों में मोबाइल इंटरनेट बंद कर दिया गया है। 

शनि, 18 जून 2022 - 09:35 AM / by सपना सिन्हा

Tags: agneepath scheme, protest, bihar bandh

Courtesy: Live Hindustan

aansu gas

फोटो: News 18

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में पुलिस ने दागे आसूं गैस के गोले

पश्चिम बंगाल में जून 11 को प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई है। इस दौरान असामाजिक तत्वों ने पथराव किया जिसे काबू में करने के लिए पुलिस ने आसूं गैस के गोले दागे। इससे पूर्व भाजपा की निलंबित पार्षद नुपूर शर्मा के विवादित बयान के विरोध में भी प्रदर्शन किया गया था। बता दें कि प्रदर्शनों को देखते हुए राज्य में जून 15 तक लोगों के इकट्ठा होने पर भी पाबंदी लगाई गई है।

शनि, 11 जून 2022 - 02:45 PM / by रितिका

Tags: West Bengal, Protests, protest, Nupur Sharma

Courtesy: NDTV News

Temple

फ़ोटो: India Today

जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में मंदिर में हुई तोड़फोड़, बड़े स्तर पर हो रहा विरोध प्रदर्शन

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के एक मंदिर में कथित तौर पर तोड़फोड़ करने की बात सामने आई है, जिसके बाद जम्मू में बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कुछ बदमाश लगातार मूर्तियों को तोड़ रहे हैं। हम प्रशासन से इसके लिए जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार करने का आग्रह करते हैं। पुलिस ने कहा, “डोडा जिले के मंदिर में कथित तोड़फोड़ की कुछ तस्वीरें सामने आईं है हम गहन जांच कर रहे है।

सोम, 06 जून 2022 - 08:52 PM / by Pranjal Pandey

Tags: J&K, मंदिर, protest, Vandalized

Courtesy: Zee News

AAP Protest

फोटो: The New Indian Express

आम आदमी पार्टी ने कश्मीर फाइल्स को ठहराया टारगेट किलिंग के लिए जिम्मेदार

जम्मू कश्मीर में हो रही टारगेट किलिंग के विरोध में दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने जून पांच को विरोध प्रदर्शन किया है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे है। पार्टी कार्यकर्ताओं में इन घटनाओं का जबरदस्त विरोध है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि केंद्र सरकार वहां हो रही हत्याओं को रोकने और हालात बेहतर करने के लिए किसी तरह के कदम नहीं उठा रही है। 

रवि, 05 जून 2022 - 03:30 PM / by रितिका

Tags: AAP, aap party, protest, jantar mantar, Target Killing

Courtesy: ABP News

Installation of Shivaji's statue leads to protest

फोटो: Erra News India

शिवाजी की प्रतिमा की स्थापना को लेकर तेलंगाना में विरोध, पथराव

तेलंगाना के निजामाबाद जिले के बोधन शहर में मार्च 20 को छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा की स्थापना को लेकर दो समूहों के एक दूसरे पर पथराव करने के बाद निषेधाज्ञा लागू कर दी गई। भीड़ को हटाने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गये। पुलिस ने कहा, पथराव में एक कांस्टेबल घायल हो गया। उनके मुताबिक मूर्ति को एक गुट ने रखा था, जिसका दूसरे गुट ने विरोध किया था, इसके चलते विरोध प्रदर्शन और पथराव हुआ। 

सोम, 21 मार्च 2022 - 12:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Shivaji's statue, Installation, protest, Telangana

Courtesy: Jagran News