SKM To Observe Vishwasghat Diwas

फोटो: Times Now News

एसकेएम आज पूरे भारत में मनाएगा 'विश्वासघात दिवस', बड़े पैमाने पर प्रदर्शन की योजना

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) जनवरी 31 को पूरे भारत में 'विश्वासघात दिवस' के रूप में मनाएगा, जिसमें जिला और ब्लॉक स्तर पर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन होंगे। एसकेएम ने एक बयान जारी कर कहा कि देश के कम से कम 500 जिलों में सभी किसान संघ इस विरोध प्रदर्शन का पालन करेंगे और केंद्र सरकार को एक ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। किसानों ने दावा किया कि केंद्र सरकार ने उन्हें धोखा दिया है।

सोम, 31 जनवरी 2022 - 12:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: vishwasghat diwas, SKM, protest

Courtesy: Today News Hindi

Protest in Belgium

फोटो: DW

सख्त कोरोना नियमों के खिलाफ बेल्जियम में लोगों ने किया प्रदर्शन

बेल्जियम में कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सख्त प्रतिबंध लागू किए थे। इन सख्त कोरोना नियमों से परेशान लोगों ने नवंबर 21 को बेल्जियम को मध्य ब्रेसल्स में जमकर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में करीब 35000 लोग शामिल हुए थे। देखते ही देखते यह प्रदर्शन हिंसक हो गया और इससे पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। बेल्जियम में अनिवार्य टीकाकरण के लिए भी सख्त नीति अपनाई जा रही है। 

सोम, 22 नवंबर 2021 - 07:30 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Belgium, protest, Coronavirus, World

Courtesy: PTI

Supreme Court

फोटो: News 18

सुप्रीम कोर्ट ने किसान महापंचायत को जमकर लगाई फटकार

कृषि कानून के विरोध में जंतर-मंतर पर धरने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में अक्टूबर एक को सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने किसान महापंचायत को फटकार लगाते हुए कहा कि आप लोगों की वजह से सड़कें जाम हो गई हैं। आपने पूरे शहर को बंधक बनाया और अब शहर के अंदर घुसना चाहते हैं। इसके जवाब में याचिकाकर्ता ने पुलिस पर सड़कें जाम करने का आरोप लगाया। अब इस मामले की अगली सुनवाई अक्टूबर चार को होगी।

शुक्र, 01 अक्टूबर 2021 - 06:00 PM / by अजहर फारूक

Tags: Supreme Court, Kisan Mahapanchayat, protest, National

Courtesy: Zee News

Delhi

फोटोः ZEE5

जलभराव की समस्या से त्रस्त लोगों ने शुरू किया धरना प्रदर्शन: दिल्ली

राजधानी दिल्ली के मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास वहां के स्थानीय निवासी सितंबर 20 को धरने पर बैठ गए हैं। यहां जलभराव की समस्या के कारण लोग टीकरी बॉर्डर की ओर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरना दे रहे हैं। जिसके कारणवश लगभग 15 किलोमीटर तक दिल्ली-हरियाणा राष्ट्रीय राजमार्ग यानि रोहतक रोड पर लंबा जाम लगा हुआ है। इस धरने का नेतृत्व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री वर्मा के भाई एवं पूर्व महापौर आजाद सिंह कर रहे हैं।  

सोम, 20 सितंबर 2021 - 03:00 PM / by Surbhi Shaw

Tags: delhi residents, waterlogging, politics, protest

Opposition Protest

फोटोः Amar Ujala

केंद्र सरकार के खिलाफ 19 विपक्षी दलों का प्रदर्शन शुरू

पूरे देश में 19 विपक्षी दलों ने सितंबर 20 से सितंबर 30 तक केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इसका प्रदर्शन का निर्णय सोनिया गांधी की अध्यक्षता में अगस्त 20 को हुए वर्चुअल बैठक के दौरान लिया गया था। यह प्रदर्शन विपक्ष की एकजुटता का संदेश देने के लिए काफी अहम है। इन 19 विपक्षी पार्टियों के नेताओं द्वारा केंद्र सरकार के सामने 11 मांगे भी रखी गई थी।  

सोम, 20 सितंबर 2021 - 12:15 PM / by Surbhi Shaw

Tags: opposition parties, protest, politics, National

Protest against Court Verdict in Switzerland

फोटो: Business Insider India

जज के अमानवीय फैसले के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग: स्विट्ज़रलैंड

स्विट्ज़रलैंड में एक 17 साल की नाबालिग से 11 मिनट तक हुए रेप को कम अवधि का बताकर जज ने दोषी की सजा 51 महीने से घटाकर 36 महीने की कर दी। जज के इस फैसले से लोगों में काफी आक्रोश है। जगह-जगह लोग सड़कों पर उतरकर जज के फैसले का विरोध कर रहे हैं। स्विट्ज़रलैंड के बड़े राजनेताओं ने भी जज के इस अमानवीय फैसले पर नाराजगी जताई है। 

बुध, 11 अगस्त 2021 - 09:30 AM / by अमन शुक्ला

Tags: Switzerland Court, protest, Rape Case, World

Courtesy: Aaj Tak News

Jammu And Kashmir

फोटो: India Tv News

जम्मू-कश्मीर के नेता ने की अंतरधार्मिक विवाहों पर 'धर्मांतरण विरोधी कानून' की मांग

सिख लड़कियों के कथित "जबरन धर्मांतरण और अंतरधार्मिक विवाह" के विरोध में कई सिख नेता जून 28 को जम्मू-कश्मीर पहुंचे थे। सिख समुदाय ने दावा किया था कि जून 26 को श्रीनगर में एक 18 वर्षीय लड़की की जबरन मुस्लिम व्यक्ति से शादी कर दी गई। बाद में अदालत के बाहर विरोध प्रदर्शन में मदद करने के बाद लड़की को परिवार के सदस्यों को लौटा दिया गया। इस बीच, शिअद नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने "धर्मांतरण विरोधी कानून" की मांग की।

मंगल, 29 जून 2021 - 02:45 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Jammu and Kashmir, protest, SIKH GIRL

Courtesy: Zee News

Shootout

फोटो: Aaj Tak

अमेरिका: इंडियानापोलिस एयरपोर्ट के पास फायरिंग में हुई 8 लोगों की मौत

अमेरिका के इंडियानापोलिस शहर में अप्रैल 15 की रात एयरपोर्ट के पास फेडेक्स वेयरहाउस में फायरिंग हुई। इस फायरिंग में कई लोग घायल हुए हैं और 8 लोगों की मौत हुई है। घायलों की संख्या अभी पता नहीं चल पाई है। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़कों पर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। अभी तक हमलावर की पहचान और हमले के मकसद की जानकारी नहीं मिल पायी हैं।  अमेरिका में 17 दिन में फायरिंग की यह दूसरी घटना हैं।

शुक्र, 16 अप्रैल 2021 - 07:09 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: America, Shooter, Shootout, Dead, Injured, protest

Courtesy: Dainik Bhaskar

Farmers

फोटो: National Herald

किसान प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली में सब्जियों और दूध की आपूर्ति पर लगाई रोक

दिल्ली की सीमा पर पिछले चार महीनों से कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हरियाणा और पंजाब के किसानों ने मार्च 26 को भारत बंद का ऐलान किया है। जिसके चलते रेल यातायात ठप हो गया है। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता दर्शन पाल ने वीडियो संदेश में कहा था कि किसान प्रदर्शनकारियों द्वारा दिल्ली में सब्जी और दूध की आपूर्ति रोकी जाएगी। हालांकि कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स भारत बंद में शामिल नही है जिस वजह से बाजार खुले रहेंगे।

शुक्र, 26 मार्च 2021 - 05:02 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Kisan Andolan, Bharat Bandh, protest, Nationwide Protest

Courtesy: Ndtv Hindi News

Farmer_protests_Bharat_Band_on_26_march

फोटो: hindi.indianarrative

किसानों ने किया मार्च 26 को भारत बंद का आह्वान

आंदोलनरत किसान संगठनों ने 26 मार्च को भारत बंद का ऐलान किया है। आंदोलन के 4 महीने पूरे होने पर देशव्यापी बंद शांतिपूर्ण तरीके से सुबह 6:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक रहेगा। गाजीपुर बॉर्डर पर हाइवे को बंद रखा जाएगा व दुकानें और दूसरे व्यापारिक प्रतिष्ठान 12 घंटे तक बंद रहेंगे। देशभर में सभी पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी बंद रहेंगे। 28 मार्च को धरना-प्रदर्शन स्थलों पर ही होलिका दहन के रूप में तीनों कृषि कानूनों की प्रतियों को जलाया जाएगा एवं ध्यान रखा… read-more

गुरु, 25 मार्च 2021 - 02:00 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Kisan Andolan, protest, Bharat Bandh, Ghazipur Border, 26 march

Courtesy: News Nation Tv