Rajnath Singh

फोटो: News Nation

राजनाथ सिंह ने कहा भारत का हिस्सा है पोओके

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जुलाई 24 को कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को भारत का अभिन्न हिस्सा बताया है। उन्होंने कहा कि हिंदू देवी सरस्वती के मंदिर के अवशेष भी यहां है। मां शारदा को भारत में पूजा जाता है। जम्मू कश्मीर के दौरे पर गए राजनाथ ने कहा कि पीओके भारत का हिस्सा है और हिस्सा रहेगा। उन्होंने कहा भारत मुंहतोड़ जवाब देने वाला देश है।

सोम, 25 जुलाई 2022 - 01:40 PM / by रितिका

Tags: Rajnath Singh, Defence Minister, kashmir, POK pakistan

Courtesy: news 18

Rajnath Singh

फोटो: India TV News

कारगिल विजय दिवस: स्मृति समारोह में शामिल होने के लिए आज जम्मू-कश्मीर जाएंगे राजनाथ सिंह

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कारगिल विजय दिवस पर जम्मू में स्मरणोत्सव समारोह में भाग लेने के लिए आज जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे। राजनाथ सिंह ने शनिवार को ट्वीट किया, "कल, 24 जुलाई, मैं 'कारगिल विजय दिवस' के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जम्मू जाऊंगा। इसके लिए तत्पर हूं।" राजनाथ सिंह का आज आरएसएस महासचिव दत्तात्रेय होसबले कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, जहां वह जम्मू… read-more

रवि, 24 जुलाई 2022 - 09:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Kargil Vijay Diwas, Rajnath Singh, Jammu and Kashmir, Visit

Courtesy: Amar Ujala News

Rajnath Singh

फोटो: Samay Live

पीएम मोदी, अमित शाह, अन्य वरिष्ठ नेताओं ने दी राजनाथ सिंह को जन्मदिन की बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए कहा कि वह रक्षा क्षेत्र में भारत को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के लिए उत्कृष्ट प्रयास कर रहे हैं। पीएम मोदी ने सामुदायिक सेवा, कृषि और ग्राम विकास के लिए उनके जुनून की भी सराहना की। गृह मंत्री अमित शाह ने रक्षा मंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा… read-more

रवि, 10 जुलाई 2022 - 01:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: PM Modi, Amit Shah, birthday greetings, Rajnath Singh

Courtesy: India News

Rajnath Singh

फोटो: Twitter

दो दिवसीय दौरे पर आज जम्मू-कश्मीर पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे, इस दौरान वह केंद्र शासित प्रदेश में समग्र सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रक्षा मंत्री विभिन्न अग्रिम इलाकों का भी दौरा करेंगे और देश की रक्षा में तैनात सेना की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। सेना के वरिष्ठ कमांडर उन्हें भीतरी इलाकों और नियंत्रण रेखा (एलओसी) में समग्र सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी देंगे।

गुरु, 16 जून 2022 - 12:45 PM / by सपना सिन्हा

Tags: defense minister, Rajnath Singh, Visit, Jammu and Kashmir

Courtesy: Jagran News

Rajnath Singh

फोटो: News On Air

राजनाथ सिंह ने शुरू की नई रक्षा भर्ती योजना

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जून 14 को 'अग्निपथ' नामक एक नया रक्षा भर्ती मॉडल लॉन्च किया। आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीईए) और केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सशस्त्र बलों के लिए नई प्रस्ताव योजना को मंजूरी देने के बाद नया मॉडल शुरू किया। नई योजना का मुख्य आकर्षण यह है कि युवा सैनिकों को चार साल की सेवा के बाद रिहा किया जाएगा। नई योजना से युवाओं को देश की सेवा करने में मदद मिलेगी।

मंगल, 14 जून 2022 - 05:45 PM / by सपना सिन्हा

Tags: agnipath bharti yojana, Defence Minister, Rajnath Singh, announces

Courtesy: Samay Live

International Yoga Day

फोटो: Wikimedia

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: 75 ऐतिहासिक स्थलों पर योग करेंगे मोदी के 75 मंत्री

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 75 मंत्री इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देश के 75 ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों पर योग करेंगे। देश भर में मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव को चिह्नित करने के लिए 75 ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थानों पर योग कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए 75 मंत्रियों को नामित किया गया है। प्रधानमंत्री आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कर्नाटक के मैसूर पैलेस में योग… read-more

सोम, 13 जून 2022 - 09:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: International Yoga Day, PM Modi, Amit Shah, Rajnath Singh

Courtesy: Amar Ujala News

Rajnath Singh

फ़ोटो: TOI

राजनाथ सिंह वियतनाम के रक्षा मंत्री से मिले, द्विपक्षीय रक्षा संबंधों पर हुई चर्चा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हनोई में वियतनाम के राष्ट्रीय रक्षा मंत्री जनरल फाम वान गियांग के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई। राजनाथ सिंह इस समय वियतनाम की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं। इस बैठक में 2030 तक के लिए भारत-वियतनाम रक्षा साझेदारी के संयुक्त विजन स्टेटमेंट पर हस्ताक्षर किए गए। द्विपक्षीय रक्षा संबंधों और क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों को और विस्तारित करने के लिए प्रभावी और व्यावहारिक पहल पर व्यापक चर्चा की गयी।… read-more

बुध, 08 जून 2022 - 06:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Defence Minister, Rajnath Singh, Vietnam, meeting

Courtesy: Amar ujala

Defence

फोटो: Foreign Policy

भारत खरीदेगा 76 हजार करोड़ के हथियार, रक्षा मंत्रालय ने दी मंजूरी

भारत में सेनाओं को अब अधिक मजबूती मिलने वाला है क्योंकि रक्षा मंत्रालय ने  76 हजार करोड़ रुपये से हथियार खरीदने की मंजूरी दे दी है। इस राशि से सेना के लिए एंटी टैंक बख्तरबंद गाड़ियां, नौसेना के लिए आधुनिक जंगी जहाज और वायुसेना के लिए एयरक्राफ्ट के इंजन खरीदे जाएंगे। इसके लिए स्वदेशी कंपनियों और स्वदेशी डिजाइन को अहमियत देते हुए उनसे खरीददारी होगी। नेटवर्क के लिहाज से डिजिटल कोस्ट गार्ड परियोजना को मंजूरी दी गई है।

मंगल, 07 जून 2022 - 12:00 PM / by रितिका

Tags: Rajnath Singh, Defence Ministry, Defence Minister, arms purchase

Courtesy: Zee News

Benny Gantz

फ़ोटो: The Quint

इजरायल के रक्षा मंत्री बेन्नी गैंट्ज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ की बैठक

भारत और इजरायल ने 'विजन स्टेटमेंट' जारी किया है। भारत यात्रा पर आए इजरायल के रक्षा मंत्री बेन्नी गैंट्ज ने गुरुवार को अपने भारतीय समकक्ष राजनाथ सिंह के साथ 'विजन स्टेटमेंट' जारी किया। इस बैठक में दोनों नेताओं ने रक्षा सहयोग और ज्वलंत वेश्विक मुद्दों एवं क्षेत्रीय परिदृश्य पर चर्चा की। इस द्विपक्षीय बैठक के दौरान वैश्वक एवं क्षेत्रीय हालात के साथ-साथ रक्षा सहयोग और मजबूत बनाने पर चर्चा हुई।

गुरु, 02 जून 2022 - 05:45 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Defence Minister, Rajnath Singh, Israel, meeting

Courtesy: Jagran

Rajnath Singh

फ़ोटो: NDTV

नौसेना कार्यालय में सम्मेलन को संबोधित करेंगे रक्षा मंत्री, रणनीतिक स्तर पर होगी चर्चा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अप्रैल 28 को सैन्य-रणनीतिक स्तर पर महत्वपूर्ण समुद्री मामलों पर चर्चा को लेकर नौसेना कमांडरों के सम्मेलन को संबोधित करने रक्षा कार्यालय परिसर पहुंच गए हैं। भारतीय सेना के प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे और भारतीय वायु सेना के मार्शल विवेक राम चौधरी भी इस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे इस  बैठक में कमांडरों द्वारा हिंद महासागर में चीनी नौसेना की बढ़ती गतिविधियों के साथ-साथ हिंद-प्रशांत क्षेत्र में उसकी ताकत पर भी विशेष… read-more

गुरु, 28 अप्रैल 2022 - 12:13 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Rajnath Singh, Defence, Navy

Courtesy: Jagran