Rajnath Singh

फोटो: The Economic Times

सीमा पार से हुए हमले तो भारत आतंकवादियों के खिलाफ करेगा कार्रवाई : राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने असम दौरे के दौरान भारत सीमा पार से आतंकवाद को लेकर सख्त कदम उठाने की चेतावनी दी है। राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत सख्ती दिखाने में पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की तरफ से होने वाली घुसपैठ अधिकांश तौर से बंद हो गई है। पूर्वी सीमा पर स्थिरता व्याप्त है। बता दें कि राजनाथ सिंह ने ये संदेश अप्रैल 24 को पीएम मोदी के दौरे से पूर्व दिया है।

शनि, 23 अप्रैल 2022 - 08:00 PM / by रितिका

Tags: Terrorists, Rajnath Singh, Defence Minister Rajnath Singh

Courtesy: NDTV News

Rajnath singh

फ़ोटो: Indiatoday

राजनाथ सिंह की चीन को दो टूक, कहा - भारत को अगर किसी ने छेड़ा तो वो छोड़ेगा नहीं

भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पड़ोसी देश चीन को सीमा विवाद के मद्देनजर चेतावनी देते हुए कहा कि, भारत को अगर किसी ने छेड़ा तो भारत छोड़ेगा नहीं। राजनाथ सिंह ने यह बयान सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास द्वारा उनके सम्मान में आयोजित एक समारोह में संबोधन के दौरान दिया है। बता दें कि रक्षा मंत्री भारत व अमेरिका के बीच वाशिंगटन डीसी में आयोजित ‘टू प्लस टू' मंत्रिस्तरीय वार्ता में भाग लेने के लिए अमेरिका गए हैं।

शनि, 16 अप्रैल 2022 - 11:30 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Rajnath Singh, China, America

Courtesy: NDTV Hindi

helina missile

फोटो: DRDO

भारत ने किया हेलिना का सफल परीक्षण

भारत ने टैंक विध्वंसक मिसाइल ‘हेलिना’ का एक हेलीकॉप्टर के जरिए सफल परीक्षण अप्रैल 11 को किया है। इस सफल परीक्षण की जानकारी रक्षा मंत्रालय ने दी है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि डीआरडीओ, भारतीय थलसेना और भारतीय वायुसेना के वैज्ञानिकों ने इस परीक्षण को राजस्थान के पोखरण में किया, जिसमें मिसाइल को सफलतापूर्वक दागा गया। ये मिसाइल थर्ड जेनरेशन की फायर एंड फॉरगेट क्लास की एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल है।

मंगल, 12 अप्रैल 2022 - 07:45 PM / by रितिका

Tags: Pokharan, Missile, Rajnath Singh, Defence Ministry

Courtesy: News 18 Hindi

Rajnath singh and S jaishankar

फोटो: Newsmobile

राजनाथ सिंह और एस जयशंकर 2+2 वार्ता में हिस्सा लेने पहुंचे अमेरिका

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर अमेरिका पहुंच गए हैं। दोनों नेता अप्रैल 11 को वॉशिंगटन में भारत अमेरिका 2+2 मंत्रीस्तरीय वार्ता का हिस्सा बनेंगे। बता दें कि ये जो बाइडेन के कार्यकाल में होने वाली पहली 2+2 मंत्रीस्तरीय वार्ता होने वाली है। ब्लिंकन विदेश विभाग के फोगी बॉटम मुख्यालय में जयशंकर से मुलाकात करेंगे। इससे पूर्व पेंटागन में ऑस्टिन राजनाथ का स्वागत करेंगे।

सोम, 11 अप्रैल 2022 - 11:30 AM / by रितिका

Tags: Rajnath Singh, Dr S Jaishankar, S Jaishankar

Courtesy: Zee News

Joe Biden

फोटो: The Indian Express

जो बाइडेन ने कहा, दुनिया में भारत-अमेरिकी रिश्ते अहम

भारत और अमेरिका के बीच अगले सप्ताह 2+2 वार्ता होने वाली है। इस वार्ता से पूर्व अमेरिकी प्रेस सेक्रेटरी ने राष्ट्रपति जो बाइडेन के हवाले से कहा कि इससे भारत और अमेरिका के काम का इंडो पैसिफिक क्षेत्र में विस्तार होगा। दोनों देशों के बीच साझेदारी की जरुरत है। अमेरिका अपना काम भारत और इंडो पैसिफिक क्षेत्र में बढ़ाएगा। बता दें कि अप्रैल 11 को सेक्रेटरी ऑफ डिफेंस लॉयड जे ऑस्टिन III की रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात होनी है।

शनि, 09 अप्रैल 2022 - 10:25 AM / by रितिका

Tags: Americans, Joe BIden, Rajnath Singh

Courtesy: ABP Live

Pushkar Singh Dhami Uttarakhand CM

फोटो: India TV News

पुष्कर सिंह धामी बने रहेंगे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, मार्च 23 को शपथ ग्रहण

भाजपा ने मार्च 21 को घोषणा करते हुए बताया, उत्तराखंड के कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को विधायक दल का नेता चुना गया है। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, प्रल्हाद जोशी और पार्टी सांसद मीनाक्षी लेकी की उपस्थिति में देहरादून में विधायक दल की बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया। राजनाथ सिंह ने कहा, "पुष्कर सिंह धामी को विधायक दल का नेता चुना गया है। मैं बधाई देता हूं, मुझे विश्वास है कि उनके… read-more

मंगल, 22 मार्च 2022 - 10:10 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Pushkar Singh Dhami, Uttarakhand CM, Rajnath Singh

Courtesy: India TV

Brahmos

फोटो: The Economic Times

भारत की मिसाइल दुर्घटना का जवाब देने को तैयार था पाकिस्तान: रिपोर्ट

भारत द्वारा गलतीवश मार्च नौ को पाकिस्तान में मिसाइल लॉन्च किए जाने के बाद सामने आया कि पाकिस्तान भी बदले में ऐसी स्ट्राइक करने की योजना बनाई थी। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में बताया गया कि पाक ने अपना फैसला बदला क्योंकि शुरुआती जांच में ये हादसा गलती साबित हुआ था। रिपोर्ट के अनुसार भारत ने दोनों देशों के टॉप कमांडरों के बीच हॉटलाइन का इस्तेमाल जानकारी देने के लिए नहीं किया। दुर्घटना सिद्ध होने के कारण पाकिस्तान ने हमला स्थगित किया।

गुरु, 17 मार्च 2022 - 03:30 PM / by रितिका

Tags: Rajnath Singh, India, Pakistan, Missile

Courtesy: NDTV News

Women Fighter Pilots In Indian Air Force Now A Permanent Scheme

फोटो: Times Now News

भारतीय वायु सेना में महिला फाइटर पायलटों को शामिल करना अब एक स्थायी योजना: राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्विटर पर घोषणा करते हुए बताया, सरकार ने भारतीय वायु सेना में महिला फाइटर पायलटों को शामिल करने की प्रायोगिक योजना को स्थायी योजना में बदलने का फैसला किया है। राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, "यह भारत की 'नारी शक्ति' की क्षमता और हमारे प्रधानमंत्री श्री @narendramodi की महिला सशक्तिकरण की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। फ्लाइंग ऑफिसर अवनी और रफाल लड़ाकू विमान उड़ाने वाली… read-more

बुध, 02 फ़रवरी 2022 - 10:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Rajnath Singh, IAF, women fighter pilots

Courtesy: ABP Live

Rajnath Singh

फोटो: News 18

सैन्य पेंशनभोगियों के लिए बनाया खास पोर्टल, पूर्व कर्मचारियों को मिलेगी मदद

पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए पेंशन की समस्या का निस्तारण करने के लिए रक्षा मंत्रालय ने पूर्व सैनिक दिवस पर जनवरी 14 को ऑनलाइन पोर्टल स्थापित किया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ये पोर्टल पूर्व सैनिकों को पूर्व सैनिक कल्याण विभाग से सीधे संपर्क का मौका देगा। उन्होंने कहा कि ये पोर्टल पेंशनभोगियो के लिए सहायता देगा। पोर्टल पर आवेदनकर्ता आवेदन की पुष्टि और ट्रैकिंग स्थिति का पता लगा सकेंगे।

शुक्र, 14 जनवरी 2022 - 05:10 PM / by रितिका

Tags: Defence Minister Rajnath Singh, Rajnath Singh, Armed Forces

Courtesy: TV9 Hindi

Rajnath Singh

फोटो: Times Now News

जल्द खुलेंगे 100 नए सैनिक स्कूल, लड़कियों को सशस्त्र बलों में शामिल होने का अवसर प्रदान करेंगे: राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जनवरी 8 को कहा, 100 नए सैनिक स्कूल स्थापित करने के सरकार के फैसले से छात्राओं को सशस्त्र बलों में शामिल होने और राष्ट्रीय सुरक्षा में योगदान करने का अवसर मिलेगा। एक ऑनलाइन सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए सिंह ने कहा, सरकार सशस्त्र बलों में महिलाओं की भूमिका बढ़ाने के लिए उस दिशा में कई कदम उठाए गए हैं, जिसमें सैनिक स्कूलों में उनके प्रवेश का रास्ता साफ करना और स्थायी कमीशन प्रदान करना शामिल है। 

रवि, 09 जनवरी 2022 - 10:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Rajnath Singh, sainik schools, opening soon

Courtesy: Navbharat Times