Michael Lobo

फोटो: OneIndia

चुनाव से पहले गोवा के मंत्री माइकल लोबो ने मंत्री पद और विधायक पद से दिया इस्तीफा

गोवा में चुनावों से ठीक पहले बीजेपी के मंत्री माइकल लोबो ने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को मंत्री और विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह पार्टी के कामकाज से नाराज हैं। हालांकि, उन्होंने अपने फैसले के लिए केंद्र या राज्य के नेताओं को दोष नहीं दिया। उन्होंने कहा कि अपने साथ हो रहे व्यवहार से परेशान थे। इस्तिफ देने के बाद लोबो कई राजनीतिक दलों के साथ भी बातचीत कर रहे हैं।

सोम, 10 जनवरी 2022 - 05:45 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: BJP MLA, Resignation, cabinet minister

Courtesy: ABP News

BJP MLA Rashmi Verma

फोटो: Navbharat Times

बिहार BJP विधायक रश्मि वर्मा ने दिया इस्तीफ़ा

बिहार के नगरकटियागंज से बीजेपी विधायक रश्मि वर्मा ने जनवरी 9 को अपनी निजी वजह से विधानसभा के सदस्य पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा को अपना इस्तीफा दिया है। इसपर बिहार बीजेपी अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा, उन्होंने अपना त्याग पत्र लिखा लेकिन विधानसभा अध्यक्ष के सामने पेश नहीं किया। बता दे कि चर्चित UPTET पेपर लीक कांड में बीजेपी विधायक रश्मि वर्मा के भाई राय अनूप प्रसाद का नाम सामने आया था।

सोम, 10 जनवरी 2022 - 11:01 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: BJP MLA, Resignation, Member of parliament

Courtesy: Aajtak News

Deputy CM Randhawa

फोटो: Asianet News Hindi

पंजाब कांग्रेस में सिद्धू के आरोपों पर डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा ने की गृह मंत्रालय छोड़ने की पेशकश

पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू बिक्रम मजीठिया मामले में अपनी ही सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। उनके बयानों से तंग आकर प्रदेश के डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा ने नाराजगी जताई है। उन्होंने जनवरी 2 को सिद्धू को अति महत्वाकांक्षी बताते हुए गृह मंत्रालय छोड़ने की पेशकश की है। मंत्री भारत भूषण आशु ने भी सिद्धू के काम करने के अंदाज पर नाराजगी जताते हुए सिद्धू को कांग्रेस का कल्चर सीखने की भी नसीहत दी।

सोम, 03 जनवरी 2022 - 10:01 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: politics, Nationalist Congress Party, deputy cm, Resignation

Courtesy: Amarujala News

Sushmita Dev

फोटो: Deccan Herald

कांग्रेस की पूर्व सांसद सुष्मिता देव ने सोनिया गांधी को भेजा इस्तीफा

कांग्रेस की हाई-प्रोफाइल पूर्व सांसद और महिला अध्यक्ष सुष्मिता देव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। देव ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर इस्तीफे की जानकारी दी। उन्होंने अपने ट्विटर बायो को भी कांग्रेस के "पूर्व सदस्य" में बदल दिया। उन्होंने पार्टी से इस्तीफा देने का कोई ठोस कारण नहीं बताया। सोनिया गांधी को लिखे अपने पत्र में, देव ने कहा कि वह "सार्वजनिक सेवा का एक नया अध्याय शुरू कर रही हैं"।

सोम, 16 अगस्त 2021 - 04:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: sushmita dev, Congress Party, Resignation

Courtesy: ABP Live

Covid 19 Shahid Jameel

फोटो: Business Standard

वायरोलॉजिस्ट शाहिद जमील ने दिया वैज्ञानिक सलाहकार पद से इस्तीफा

सीनियर वायरोलॉजिस्ट डॉ. शाहिद जमील ने भारतीय SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम के वैज्ञानिक सलाहकार ग्रुप के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके पीछे की वजह का अभी पता नहीं चला है। शाहिद जमील को बड़ी जिम्मेदारी मिली थी। सरकार ने उन्हें जीनोम स्ट्रक्चर की पहचान करने का जिम्मा दिया था। इसके साथ ही वो वायरस से जुड़े विभिन्न मसलों पर सलाहकार भी थे। वो अशोका यूनिवर्सिटी में त्रिवेदी स्कूल ऑफ बायोसाइंस के डायरेक्टर का पद भी संभाल रहे थे।

सोम, 17 मई 2021 - 12:02 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: covid 19, health care, Scientist, Resignation

Courtesy: Dainik Jagran

Assembly Poll

फोटो: MediCircle

पुडुचेरी में कांग्रेस को विश्वासमत परीक्षण में मिली हार, मुख्यमंत्री नारायणसामी ने सौंपा इस्तीफा

पुडुचेरी में कांग्रेस को विश्वासमत परीक्षण में हार के बाद मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने उपराज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप दिया। कांग्रेस के विधायक के. लक्ष्मीनारायणन और द्रमुक के विधायक वेंकटेशन के फरवरी 21 को इस्तीफा देने के बाद 33 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस-द्रमुक गठबंधन के विधायकों की संख्या घटकर 11 हो गई है, जबकि विपक्षी दलों के 14 विधायक हैं। मुख्यमंत्री नारायणसामी ने कहा ‘लोगों ने जिन्हें नहीं चुना,… read-more

सोम, 22 फ़रवरी 2021 - 05:21 PM / by Shruti

Tags: Puducherry, Resignation, V Narayanaswamy, Congress

Courtesy: THEPRINT NEWS

Oxford university

फोटो: Mirror Media

ऑक्सफोर्ड छात्र संघ की पहली भारतीय महिला अध्यक्ष रश्मि सामंत ने दिया इस्तीफा

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में इतिहास बनाने वालीं ऑक्सफोर्ड छात्र संघ की पहली भारतीय महिला अध्यक्ष रश्मि सामंत ने विवाद के बीच अपनी पूर्व की कुछ टिप्पणियों के कारण पद से इस्तीफा दे दिया है। सामंत के पुराने सोशल मीडिया पोस्ट में 2017 के जर्मनी में बर्लिन होलोकास्ट मेमोरियल की यात्रा के दौरान एक पोस्ट में नरसंहार से जुड़ी टिप्पणी और मलेशिया की यात्रा के दौरान तस्वीर को ‘चिंग चांग’ शीर्षक देने से जुड़ा विवाद है, जिसमें कई छात्रों द्वारा इसे ‘नस्लीय… read-more

गुरु, 18 फ़रवरी 2021 - 07:33 PM / by Shruti

Tags: Rashmi Samant, Oxford University, Student Union, Resignation

Courtesy: The Print News

Mahima Kaul

Photo : Jagran Josh

ट्विटर इंडिया की पब्लिक पॉलिसी हेड महिमा कौल ने दिया इस्तीफा

ट्विटर इंडिया की पब्लिक पॉलिसी हेड महिमा कौल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह इस्तीफा व्यक्तिगत कारणों से दिया है। 
महिमा कौल के इस्तीफे की जानकारी, सोशल मीडिया के लगातार सवालों के घेरे में बने रहने के बीच आई है। पिछले एक सालों से हेट स्पीच जैसे मुद्दों को लेकर ट्विटर को कई सवालों के जवाब देने पड़े थे। हाल ही में भारत सरकार ने ट्विटर को किसान आंदोलन पर फर्जी और भड़काऊ ट्वीट को नहीं हटाने को लेकर निशाने पर लिया था।

रवि, 07 फ़रवरी 2021 - 01:38 PM / by Suman Shekhar

Tags: Twitter, Public Policy, Resignation

Courtesy: Live Hindustan