Member of parliament

फोटो: The Wire

देश के 1991 सांसदों को मिल रही है पेंशन, आरटीआई में आई जानकारी

देश में कुल 1991 पूर्व सांसदों को पेंशन का भुगतान हो रहा है। इसमें लोकसभा के 1447 पूर्व सांसद और राज्यसभा के 544 सांसद शामिल है। ये जानकारी लोकसभा सचिवालय ने एक आरटीआई के जवाब में साझा की है। जानकारी के मुताबिक मई 2022 में 6.28 करोड़ रुपये की पेंशन का भुगतान किया जा चुका है। सांसदों की पेंशन का मुद्दा अग्निवीरों की पेंशन मुद्दे के साथ उठा था। सांसदों को मिलने वाली पेंशन पर काफी सवाल उठाए जा रहे थे।

शनि, 30 जुलाई 2022 - 04:20 PM / by रितिका

Tags: pension, Member of parliament, RTI

Courtesy: ABP Live

BJP MLA Rashmi Verma

फोटो: Navbharat Times

बिहार BJP विधायक रश्मि वर्मा ने दिया इस्तीफ़ा

बिहार के नगरकटियागंज से बीजेपी विधायक रश्मि वर्मा ने जनवरी 9 को अपनी निजी वजह से विधानसभा के सदस्य पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा को अपना इस्तीफा दिया है। इसपर बिहार बीजेपी अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा, उन्होंने अपना त्याग पत्र लिखा लेकिन विधानसभा अध्यक्ष के सामने पेश नहीं किया। बता दे कि चर्चित UPTET पेपर लीक कांड में बीजेपी विधायक रश्मि वर्मा के भाई राय अनूप प्रसाद का नाम सामने आया था।

सोम, 10 जनवरी 2022 - 11:01 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: BJP MLA, Resignation, Member of parliament

Courtesy: Aajtak News

Protest

फोटो: Zee News

सांसदों के निलंबन पर विपक्ष का बवाल, सांसदों ने किया प्रदर्शन

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में सांसदों ने निलंबित किए गए सासंदों का निलंबन वापस लेने के उद्देश्य से संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया। विपक्षी दलों का कहना है कि सदन को चलाने के लिए 12 सदस्यों का निलंबन वापस लिया जाए। प्रश्नकाल के दौरान भी सांसदों ने न्याय चाहिए के नारे लगाए। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि संसद बहस और चर्चा के लिए है। केंद्र को अन्य आवाजें भी सुननी चाहिए।

बुध, 01 दिसम्बर 2021 - 12:20 PM / by रितिका

Tags: parliament, winter session, Member of parliament, Shashi Tharoor, Rahul Gandhi

Courtesy: News 18 Hindi

Rajya Sabha

फोटो: The Print

राज्यसभा में कितने सांसद रहते है उपस्थित, स्टडी में हुआ खुलासा

एक ताजा स्टडी में ये जानकारी सामने आई है कि संसद सत्र के दौरान औसतन रोजाना 78% सांसद अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते है। संसद के उपरी सदन यानी राज्यसभा में सांसदों की उपस्थिति की समीक्षा करने पर सामने आया कि अन्नाद्रमुक सदस्य एसआर बालासुब्रमण्यम राज्यसभा के नियमित सदस्य है। वहीं डॉ. अशोक वाजपेयी, डॉ. डी.पी. वत्स, नीरज शेखर, विकास महात्मे औ रामकुमार वर्मा ने बीते छह सत्रों में 100% उपस्थिति पाई है।

मंगल, 05 अक्टूबर 2021 - 05:20 PM / by रितिका

Tags: Rajyasabha, parliament, Member of parliament

Courtesy: Aajtak

MP from Sambhal

फोटो: Amar Ujala

सपा सांसद ने की स्वतंत्रता सेनानियों और तालिबानियों की तुलना, देशद्रोह का मामला दर्ज

उत्तरप्रदेश के संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान पर देशद्रोह व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ है। सांसद ने तालिबानी आतंकियों की तुलना भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों से की थी। उन्होंने कहा था कि भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों की तरह तालिबानियों ने भी अपने देश को आजाद कराया है। इस मामले में भाजपा के पश्चिमी यूपी उपाध्यक्ष राजेश सिंघल ने संभल थाने में शफीकुर्रहमान बर्क के खिलाफ मामला दर्ज कराया और पुलिस से कार्यवाही करने की मांग की थी… read-more

बुध, 18 अगस्त 2021 - 06:20 PM / by देवजीत सिंह

Tags: sambhal, Member of parliament, Sedition, Samajwadi Party, BJP

Courtesy: Amar Ujala News

TMC MP

फोटो: RS tv

TMC सांसद के ट्वीट पर राज्यसभा में हुआ भारी हंगामा

टीएमसी नेता डेरेक ओब्रायन द्वारा किये गए एक ट्वीट पर राज्यसभा में भारी हंगामा देखने को मिला है। भाजपा संसद मुख्तार अब्बास नकवी ने इसे संसद का अपमान बताया। दरअसल मानसून सत्र में हंगामे के बीच बेहद जल्दबाजी में बिल पारित कराए जाने से नाराज टीएमसी नेता डेरेक ओब्रायन ने ट्वीट कर कहा था कि औसतन 7 मिनट में कम समय में एक विधेयक पारित कराया जा रहा है, क्या हम चाट पापड़ी बना रहे हैं। 

मंगल, 03 अगस्त 2021 - 05:01 PM / by देवजीत सिंह

Tags: TMC, parliament, Member of parliament, Union government, Central Government, BJP

Courtesy: Amar Ujala News

Rakesh Tikait

फोटो: Hindustan Times

किसानों के हित में अपनी आवाज न उठाने वाले सांसद की निंदा की जाएगी: राकेश टिकैत

तीन कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे किसान आज जंतर-मंतर पहुंचे हैं। प्रदर्शन के मद्देनजर आज सुबह से ही जंतर-मंतर पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई। भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि किसान अब अपनी संसद बैठाएंगे। सदन में अगर सांसद किसानों के हित में अपनी आवाज नहीं उठाएंगे तो उनके क्षेत्र में ही उनकी निंदा की जाएगी, फिर चाहे वो किसी भी पार्टी से हों।

गुरु, 22 जुलाई 2021 - 04:25 PM / by देवजीत सिंह

Tags: Kisan Andolan, rakesh tikait, BKU, parliament, Member of parliament, jantar mantar, farmer protest

Courtesy: ANI News

PK

फोटो: Indian Express

प्रशांत किशोर के कम्प्यूटर में मौजूद है 300 लोकसभा सीटों का पूरा डेटा

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर हाल ही में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी से मिले थे, जिसके बाद से ही उनके कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ के कॉलम इनसाइड ने लिखा है, दिलचस्प बात यह है कि किशोर के ज़्यादातर विपक्षी दलों से अच्छे रिश्ते है। इसके अलावा वे पीएम मोदी से भी मिलते रहते हैं। उनके पास आठ राज्यों के लगभग 300 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों का कंप्यूटराइज़्ड डेटा है।

रवि, 18 जुलाई 2021 - 08:15 PM / by देवजीत सिंह

Tags: Prashant kishore, Elections, Indian National Congress, Member of parliament, Data Analysis

Courtesy: Jansatta News

Parliament Monsoon Session

फोटो: RSTV

जुलाई 19 से शुरू होगा संसद का मॉनसून सत्र

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने बताया कि संसद का मानसून सत्र जुलाई 19 से शुरू होकर अगस्त 13 तक चलेगा। इस दौरान 19 दिनों तक संसद में काम होगा। स्पीकर ने बताया कि सभी सदस्यों और मीडिया को कोरोना के नियमों के मुताबिक ही अनुमति मिलेगी। वैक्सीन लगवाने वालों के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट अनिवार्य नहीं है। इस सत्र के दौरान विपक्ष भी सरकार को कई मुद्दों पर घेरेगा।

सोम, 12 जुलाई 2021 - 08:30 PM / by रितिका

Tags: Coronavirus, Coronavirus Pandemic, Member of parliament, parliament

Courtesy: abp news

Covid-19

फोटो: Humsamvet.com

मध्यप्रदेश मंत्री ऊषा ठाकुर- गोबर के कंडे पर हवन और हनुमान चालीसा पढ़ती हूँ इससे बढ़ती है रोग प्रतिरोध क्षमता

मध्यप्रदेश प्रशासन के सख्ती और मुख्यमंत्री के मास्क लगाने की अपील करने के बावजूद मंत्री-विधायकों को इसकी परवाह नहीं है। संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री ऊषा ठाकुर विधानसभा के बजट सत्र में बिना मास्क लगाए पहुंची थी। जब उनसे मास्क नहीं लगाने की वजह पूछी गयी तो उन्होंने कहा 'मैं हनुमान चालीसा का पाठ करती हूं, काढ़ा पीती हूं, गोबर के कंडे पर हवन करती हूं, इससे रोग प्रतिरोध क्षमता बढ़ती है।'  वहीं विधायक रमाबाई ने कहा कि मै जुर्माना दे दूंगी लेकिन मास्क… read-more

मंगल, 23 फ़रवरी 2021 - 04:46 PM / by Shruti

Tags: MP Assembly, MP Cultural Minister, Member of parliament, Shivraj Singh Chouhan

Courtesy: BHASKAR NEWS