Brics

फ़ोटो: Aljazeera

BRICS में शामिल होने के लिए ईरान ने किया आवेदन

BRICS  में शामिल होने के लिए ईरान ने आवेदन किया है। यह जानकारी ईरानी अधिकारी ने सोमवार को दिया। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि इस समूह में ईरान के शामिल होने से दोनों पक्षों को लाभ मिलेगा। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता  मारिया जाखारोवा ने कहा कि अर्जेंटीना ने भी इस समूह में शामिल होने के लिए आवेदन दिया है। 

मंगल, 28 जून 2022 - 05:45 PM / by Pranjal Pandey

Tags: BRICS, Iran, Russia, India, Argentina

Courtesy: Jagran

Gold

फ़ोटो: BBC

अमेरिका-यूरोप अब रूस से सोना आयात पर लगाएंगे प्रतिबंध

अमेरिका-यूरोप अब रूस से सोना आयात पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी में हैं। यूक्रेन के साथ जारी युद्ध के बीच रूस की मुश्किलें रोज बढ़ती ही जा रही हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि जी-7 के सदस्य देश रूस से सोने के आयात पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा करने जा रहे हैं। 2020 में रूस ने लगभग 19 अरब डॉलर मूल्य के सोने का निर्यात किया जो कुल वैश्विक स्वर्ण निर्यात का करीब 5 फीसदी है।

रवि, 26 जून 2022 - 05:40 PM / by Pranjal Pandey

Tags: America, Europe, G7, Russia, gold, Import

Courtesy: Tv9

russian army

फोटो: Al Jazeera

रूस ने यूक्रेन के सेवेरोडोनेत्स्क शहर पर किया कब्जा

रूस की सेना ने अब सेवेरोडोनेत्स्क शहर जो लुहांस्क क्षेत्र का प्रशासनिक केंद्र है को अपने कब्जे में ले लिया है। सेवेरोडोनेत्स्क शहर में रूस की सेना में बमबारी की थी जिसके बाद इंडस्ट्रियल शहर तबाह हुए थे और कई लोग मारे गए थे। एएफपी न्यूज एजेंसी के मुताबिक रूसी सेना के कब्जे में अब सेवेरोडोनेत्स्क शहर है, जिसकी पुष्टि शहर के मेयर ने की है। शहर में कुछ हजार लोग ही बचे है।

रवि, 26 जून 2022 - 09:25 AM / by रितिका

Tags: Ukraine, Russia, Russian Army, Ukraine Russia Crisis

Courtesy: AajTak News

Putin

फ़ोटो: RTE

लिथुआनिया ने रूस के कैलिनिनग्राद तक रेल के जरिए जाने वाले सामानों पर लगाया प्रतिबंध, भड़का रूस

रूस की अपने एक और पड़ोसी देश लिथुआनिया से अनबन हो गई है। लिथुआनिया ने रूस के कैलिनिनग्राद तक रेल के जरिए जाने वाले सामानों पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिसके बाद रूस भड़क गया है और उसने लिथुआनिया को चेतवानी दी है। इस पर लिथुआनिया ने जवाब देते हुए कहा कि हम इसके लिए तैयार हैं। लिथुआनिया के इन प्रतिबंधों से कैलिनिनग्राड में रूस से होने वाला 50 फीसदी आयात रुक जाएगा।

गुरु, 23 जून 2022 - 05:17 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Russia, Lithuania, Rail, Import, Ban

Courtesy: News18

Russia China

फ़ोटो: Reuters

रूस और चीन के युद्धपोत जापान और उसके द्वीपों के लगा रहे चक्कर

रूस और चीन के कम से कम 20 युद्धपोत पिछले कुछ दिनों से जापान और उसके द्वीपों के चारों ओर समुद्र में चक्‍कर लगा रहे हैं। जापान की सेना अपने देश के चारों तरफ लगातार चक्‍कर लगा रहे इन रूसी और चीनी युद्धपोतों पर नजर बनाए हुए है। अकेले पिछले 4 दिनों में ही जापानी सेना ने कम से कम 4 चीनी और 16 रूसी नौसैनिक जहाजों का पता लगाया है। ये रूसी युद्धपोत जापानी द्वीपों ओकिनावा और मियाकोजिमा के समुद्री इलाके से होकर गुजरे हैं।

मंगल, 21 जून 2022 - 06:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Russia, China, Japan, War, Naval

Courtesy: News18

Dimitri Muratov

फ़ोटो: Reuters

रूस के पत्रकार दिमित्रि मुरातोव ने किया अपने नोबेल पुरस्कार की नीलामी का फैसला, युध्द से विस्थापित बच्चों की करेंगे मदद

रूस के पत्रकार दिमित्रि मुरातोव ने शांति के लिए मिले अपने नोबेल पुरस्कार की  नीलामी का फैसला किया गया। मुरातोव नीलामी से मिलने वाली धनराशि यूक्रेन में युद्ध से विस्थापित हुए बच्चों की मदद के लिए सीधे यूनीसेफ को देंगे। नीलाम होने वाला नोबेल पदक 23 कैरेट सोने से निर्मित और 175 ग्राम वजन का है। नीलामी से मिली धनराशि संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनिसेफ को मिलेगी। यह प्रतिष्ठित संस्था धनराशि को यूक्रेनी बच्चों के कल्याण के लिए खर्च करेगी।

मंगल, 21 जून 2022 - 05:17 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Russia, UNICEF, Auction, Nobel, Ukraine

Courtesy: Jagran

War

फ़ोटो: The Gaurdian

NATO का दावा वर्षों तक जारी रह सकता है यूक्रेन- रूस युद्ध, रूस ने कहा- जल्द ही मिलेगी बड़ी कामयाबी

यूक्रेन में चार महीने से जारी भीषण युद्ध के बीच NATO प्रमुख ने कहा कि यह युद्ध ‘वर्षो’ तक जारी रह सकता है। इसके साथ ही नाटो के महासचिव जेन स्टोल्टेनबर्ग ने कहा कि ‘‘किसी को नहीं पता’’ कि युद्ध कितना लंबा चल सकता है, ‘‘हमें इसके वर्षों तक जारी रहने के हिसाब से तैयार रहना होगा।’’ यूक्रेन जल्द ही डोनबास को रूसी कब्जे से मुक्त करा लेगा। वहीं, रूस ने दावा किया है कि उसे जल्द बड़ी कामयाब मिलेगी

सोम, 20 जून 2022 - 05:10 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Ukraine, Russia, NATO, War

Courtesy: News18

Emenual Macron

फ़ोटो: BBC

यूरोपीय देशों के नेताओं ने कीव का किया दौरा, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूसी बर्बरता को दिया नरसंहार का नाम

यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच यूरोपीय देशों के नेताओं ने कीव का दौरा किया। इस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि कीव के एक उपनगर में रूसी बलों द्वारा ‘‘नरसंहार’’ युद्ध अपराध है। उन्होंने हमलों की ‘‘बर्बरता’’ की निंदा की जिसने शहर को तबाह कर दिया। रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले के बाद यह यूक्रेन की राजधानी की सबसे हाईप्रोफ़ाइल यात्रा है। उन्होंने इरपिन और कीव क्षेत्र के अन्य शहरों के निवासियों के साहस की प्रशंसा की।

गुरु, 16 जून 2022 - 07:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Europe, Ukraine, France, Kyiv, Russia

Courtesy: Amar ujala

airport authority of india

फोटो: The Live Nagpur

हवाई अड्डे के आधुनिकीकरण के लिए भारत-रूस में हुआ करार

भारत और रूस के बीच बड़ा करार हुआ है जिसके तहत अब भारतीय हवाई अड्डों को रूस की कंपनी लैंडिंग सिस्टम इंस्ट्रूमेंट मुहैया कराएगी। हवाई अड्डों के लिए मिलने वाली इस सुविधा के लिए एयर पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और रूस की एक कंपनी साइंटेफिक एंड प्रोडेक्श कॉर्पोरेशन रेडियो टेक्निकल सिस्टम ने हस्ताक्षर किए हैं। आधिकारिक बयान के मुताबिक भारत को आईएलएस 734 लैंडिंग सिस्टम के 34 सेट भारत के एयरपोर्ट को मिलेंगे।

शनि, 11 जून 2022 - 12:01 PM / by रितिका

Tags: Russia, India, Airport, Airport Authority Of India

Courtesy: ABP Live

S Jayshankar

फ़ोटो: Outlook

विदेश मंत्री एस जयशंकर का रूस से तेल खरीद पर पश्चिमी देशों को करारा जवाब

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रूस से तेल की खरीद करने को लेकर कहा कि यूक्रेन से जारी संघर्ष विकासशील देशों को प्रभावित कर रहा है। साथ ही साथ सवाल केवल भारत से क्यों? जबकि यूरोपीय देश भी रूस से गैस का आयात कर रहे हैं। अगर भारत रूस से तेल खरीद कर युध्द के लिए फंडिंग कर रहा है तो क्या यूरोपीय देश गैस को खरीद कर फंडिंग नहीं कर रहे हैं।

शुक्र, 03 जून 2022 - 06:45 PM / by Pranjal Pandey

Tags: foreign Minister, Russia, Import, Crude Oil

Courtesy: Jagran