Azam Khan

फ़ोटो: Scroll.in

मुस्लिमों के वोट और राजनीतिक समीकरण को लेकर आजम खान का बयान

समाजवादी पार्टी नेता आजम खान ने अब मीडिया से बातचीत करते हुए मुस्लिमों को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा -"मुसलमानों को जो भी सजा मिल रही है, वो उनके राइट ऑफ वोट की वजह से मिल रही है और सभी राजनैतिक दल ये समझते हैं कि मुसलमान सियासी दलों के राजनीतिक समीकरण खराब कर देते हैं।" बता दें कि आजम खान को कुछ दिनों पहले ही जमानत मिली है और वे 27 महीने जेल में थे।

रवि, 22 मई 2022 - 02:40 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Azam Khan, MUSLIM, Samajwadi Party

Courtesy: News18hindi

Kapil sibbal

फ़ोटो: Timesofindia

कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल को राज्यसभा भेज सकती है समाजवादी पार्टी

कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता कपिल सिब्बल लम्बे समय से पार्टी से नाराज़ चल रहे हैं और अब इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि उन्हें समाजवादी पार्टी राज्यसभा भेज सकती है। दरअसल लंबे समय से कपिल सिब्बल मुलायम परिवार और अखिलेश यादव सरकार के कई केस लड़ते आए हैं, ऐसे में मुलायम परिवार और उनके रिश्ते किसी से छुपे नहीं हैं। हालांकि जानकारी यह भी है कि सिब्बल की बातचीत जेएमएम से चल रही है।

शुक्र, 20 मई 2022 - 09:20 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Kapil Sibal, Samajwadi Party, Indian National Congress

Courtesy: News18hindi

Azam khan and Achary pramod krishnam

फोटो: Newstrack

कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने आज़म खान से जेल में की मुलाकात

समाजवादी नेता आज़म खान से कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने जेल में मुलाकात की है। मुलाकात को लेकर किए गए सवाल पर कृष्णम ने कहा है कि वो कोई रणनीति बनाने नहीं आए है बल्कि आजम का हालचाल जानने आए है। उन्होंने सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि साधु का दिल उदार होना चाहिए और निर्दोष व्यक्ति अगर जेल में हो तो ये सबसे बड़ा अन्याय है।

सोम, 25 अप्रैल 2022 - 06:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Azam Khan, achary pramod krishnam, Samajwadi Party, uttarpradesh

Courtesy: Amar ujala

Iftar party

फ़ोटो: Indian express

इफ्तार पार्टी में पहुंचे समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अप्रैल 16 की शाम लखनऊ की एक इफ्तार पार्टी में शिरकत की है। दरअसल आजम खान से संबंधित यह खबर सामने आ रही थी कि अखिलेश यादव से मुस्लिम समाजवादी कार्यकर्ता नाराज चल रहे हैं। इसी बीच आजम खान के समर्थन में सपा के बड़े नेता सलमान जावेद राइन ने इस्तीफा भी दे दिया था। ऐसे में इफ्तार पार्टी में अखिलेश का पहुंचना ये दर्शाता है कि पार्टी में उथल पुथल थोड़ी कम हुई है।

रवि, 17 अप्रैल 2022 - 03:01 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Akhilesh Yadav, Samajwadi Party, iftar party, Lucknow

Courtesy: Aajtak

Akhilesh yadav

फोटो: Aajtak

अखिलेश ने नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता, कैलाश सिंह समेत कई बर्खास्त

समाजवादी पार्टी का विरोध करने वाले नेताओं पर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कड़ा फैसला लिया और उन्हें बाहर का रास्ता दिखाते हुए बर्खास्त कर दिया है। बर्खास्त नेताओं में पूर्व एमएलसी कैलाश सिंह, गाजीपुर के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव समेत पार्टी के अन्य सदस्य शामिल है। वहीं जानकारी यह भी है कि यादव से नाराजगी के चलते बैठक में कई बड़े नाम शामिल नहीं हुए जिसमें मुख्य तौर पर… read-more

बुध, 30 मार्च 2022 - 10:05 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Akhilesh Yadav, Samajwadi Party, shivpal yadav, pallavi patel

Courtesy: NDTV

Prashant kishore

फोटो: Hindustan Times

आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बनने के लिए 20 साल लगेंगे - प्रशांत किशोर

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बयान दिया है की आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय पार्टी बनकर उभरने में अभी 20 साल लगेंगे। प्रशांत ने कहा की किसी भी दल को राष्ट्रीय पार्टी बनने के लिए 20 करोड़ वोट हासिल करने की जरूरत है, जबकि आम आदमी पार्टी को 2019 में 27 लाख मत हासिल हुए थे। प्रशांत ने ये भी कहा की समाजवादी पार्टी को भी 30 फीसदी वोट मिले थे पर वो सरकार नहीं बना पाए।

मंगल, 29 मार्च 2022 - 07:00 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Prashant kishore, Aam Aadmi Party, National Party, Samajwadi Party

Courtesy: Jansatta

Akhilesh Yadav

फोटो: NDTV

नेता प्रतिपक्ष चुने गए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश में मार्च 26 को लखनऊ में हुई समाजवादी पार्टी के विधायक दल की बैठक में अखिलेश यादव को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। सदन में अखिलेश यादव जनता का पक्ष रखेंगे। अखिलेश विधान मंडल दल का नेता भी चुने गए है। बैठक में नेता प्रतिपक्ष का प्रस्ताव वरिष्ठ विधायक अवधेश प्रसाद ने किया है। अखिलेश को विधान मंडल दल का नेता बनाने का प्रस्ताव लालजी वर्मा ने रखा। 

शनि, 26 मार्च 2022 - 06:30 PM / by रितिका

Tags: Akhilesh Yadav, Samajwadi Party, Uttar Pradesh (130, Opposition leader

Courtesy: AajTak News

Mayank Joshi

फोटो: News Nation tv

भाजपा सांसद रीता बहुगुणा के बेटे मयंक जोशी सपा में शामिल, अखिलेश यादव ने किया ऐलान

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मार्च 05 उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के गोपालपुर विधानसभा की जनसभा में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए है। फरवरी 22 को अखिलेश यादव के साथ हुई उनकी मुलाकात की तस्वीर को सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करने के बाद से ही ये माना जा रहा था कि मयंक जोशी सपा में शामिल हो सकते है।

रवि, 06 मार्च 2022 - 02:30 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Samajwadi Party, mayank joshi, join SP, SP Akhilesh Yadav

Courtesy: Aaj Tak

SP Leader Swami Prasad Maurya

फोटो: UPTak

कुशीनगर में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या के काफिले पर हुआ हमला, BJP समर्थकों पर आरोप

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में यूपी सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री व सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर पथराव कर हमला किया गया। इस घटना में पथराव से कई गाड़ियों के शीशे टूट गए। इस मामले का आरोप भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों पर लगाया गया है। यह घटना कुशीनगर के खलवा पट्टी गांव में हुई। स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी बीजेपी सांसद संघमित्रा मौर्य ने कहा कि, उनके पिता पर बीजेपी के लोगों ने हमला कराया है। 

बुध, 02 मार्च 2022 - 11:30 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Samajwadi Party, Party leader, attacked, BJP MLA

Courtesy: NDTV India

Mayawati

फोटो: Times Now News

समाजवादी पार्टी से खुश नहीं मुसलमान, अखिलेश यादव की पार्टी को वोट नहीं देंगे: मायावती

बसपा प्रमुख मायावती ने फरवरी 23 को कहा कि, मुस्लिम समाजवादी पार्टी से खुश नहीं हैं, उन्होंने कहा, समुदाय से कोई भी अखिलेश यादव की पार्टी को वोट नहीं देगा। मायावती ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में लखनऊ के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद यह टिप्पणी की। बसपा अध्यक्ष ने कहा, यूपी के लोगों ने सपा को खारिज कर दिया है क्योंकि पार्टी को वोट देने का मतलब गुंडा राज और माफिया राज… read-more

बुध, 23 फ़रवरी 2022 - 10:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Samajwadi Party, Mayawati, Muslims

Courtesy: Asianet News