Kanwar Yatra 2022

फोटो: Navbharat Times

कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र जुलाई 26 तक बंद हुए गाजियाबाद के स्कूल

गाज़ियाबाद में कांवड़ियों की बढ़ती संख्या के मद्देनज़र जुलाई 26 तक सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आदेश जिलाधिकारी आरके सिंह द्वारा जारी किया गया है। आदेश का पालन ना करने पर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर वाहनों के आवागमन के लिए रोक लगा दी गई है। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (ईपीई) के बीच वाहनों के प्रवेश को… read-more

शुक्र, 22 जुलाई 2022 - 01:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Ghaziabad, Schools, closed, kanwar yatra 2022

Courtesy: Jagran News

Arvind Kejriwal

फोटो: Dainik Bhasker

केजरीवाल ने दिल्लीवासियों से किया कोविड की एहतियाती खुराक लेने का आग्रह

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज दिल्लीवासियों से कोविड 19 के खिलाफ एहतियाती खुराक लेने का आग्रह किया। उन्होंने अभिभावकों से 12 से 17 वर्ष की आयु के अपने बच्चों को दूसरी खुराक का टीका लगवाने का भी आग्रह किया, साथ ही स्कूलों में टीकाकरण शिविर लगाने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि स्कूल के अधिकारी इस उद्देश्य के लिए स्थानीय जिला प्रशासन के अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।

रवि, 17 जुलाई 2022 - 03:15 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Delhi, Covid -19, precaution dose, vaccination camps, Schools, Arvind Kejriwal

Courtesy: Times Now Hindi

Kanwar Yatra 2022

फोटो: Latestly

कांवड़ यात्रा के मद्देनजर हरिद्वार में जुलाई 20 से 26 तक बंद रहेंगे सभी स्कूल और मदरसे: उत्तराखंड

कोरोना महामारी के कारण दो साल बाद कांवड़ यात्रा शुरू हो चुकी है। हरिद्वार डीएम विनय शंकर पांडेय ने आज जानकारी देते हुए बताया कि कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनज़र जिले के सभी सरकारी/गैर सरकारी/निजी स्कूल/संस्कृत स्कूल/मदरसा और आंगनबाडी केंद्र को जुलाई 20 से जुलाई 26 तक बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। आदेश का पालन ना करने वाले स्कूलों और संस्थाओं पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी… read-more

रवि, 17 जुलाई 2022 - 02:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Uttarakhand, Schools, madrasas, haridwar, closed, kanwar yatra

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Uttar Pradesh

फोटो: India TV News

इस साल स्वतंत्रता दिवस पर यूपी में खुले रहेंगे स्कूल, कॉलेज और कार्यालय

स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, सरकारी, गैर सरकारी कार्यालय और सबसे महत्वपूर्ण बाजार खुले रहेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि यह स्वतंत्रता दिवस इस वर्ष प्रत्येक जिले में एक विशेष कार्यक्रम के रूप में मनाया जाएगा क्योंकि यह स्वतंत्रता का 75 वां वर्ष है। मुख्य सचिव डीएस मिश्रा ने कहा कि दीपावली की तरह विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा और इसे राष्ट्रीय जन आंदोलन बनाया जाना चाहिए। 

गुरु, 14 जुलाई 2022 - 12:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: independence day 2022, no holiday, uttar prades, Schools, colleges, offices

Courtesy: Live Hindustan

Heavy Rainfall

फोटो: Aajtak

IMD द्वारा भारी बारिश की चेतावनी के बाद पुणे में आज बंद रहेंगे स्कूल

महाराष्ट्र में मौसम विभाग (IMD) ने अगले 48 घंटों के लिए पालघर, नासिक, पुणे में भारी बारिश के चलते रेड अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी द्वारा रेड अलर्ट जारी करने के बाद पुणे नगर निगम (PMC) ने आज पुणे के सभी स्कूल बंद करने की घोषणा की है। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने भारी बारिश के मद्देनजर जिला अधिकारियों को आपातकालीन सेवाओं को अलर्ट पर रखने के आदेश जारी किये हैं।

गुरु, 14 जुलाई 2022 - 09:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Schools, closed, IMD, HEAVY RAINFALL, Maharashtra

Courtesy: Latestly News

Sri Lanka  Fuel Crisis

फोटो: National Duniya

श्रीलंका ईंधन संकट: सरकार ने की आज से स्कूलों के लिए सप्ताह भर की छुट्टी की घोषणा

ईंधन संकट का सामना कर रहे श्रीलंका में एक सप्ताह के लिए स्कूल बंद रहेंगे। शिक्षा मंत्रालय ने जुलाई तीन को कहा, देश भर के सभी सरकारी स्कूलों में 4 से 8 जुलाई तक अवकाश रहेगा। स्कूल के प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों और छात्रों की उपस्थिति कम होने पर मंत्रालय के अधिकारियों, प्रांतीय शिक्षा सचिवों और अन्य अधिकारियों ने यह निर्णय लिया है। सरकार ने स्कूलों को बंद करने के साथ ही उनसे ऑनलाइन पढ़ाई जारी रखने की अपील की है।

सोम, 04 जुलाई 2022 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Sri Lanka, Fuel Crisis, Holiday, Schools

Courtesy: India.Com

Jharkhand School Closed

फोटो: Patrika

झारखंड में भारत बंद के कारण बंद हुए राज्य के सभी स्कूल

अग्निपथ योजना के ख़िलाफ़ आज पूरे देश में कई संगठनों द्वारा भारत बंद का आवाह्न किया गया है। इसी के मद्देनज़र आज झारखंड में सभी स्कूलों को बंद रखने की घोषणा की गयी है। झारखंड के शिक्षा विभाग के सचिव राजेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि, 'कुछ संगठनों द्वारा आहूत भारत बंद के मद्देनजर, झारखंड में सभी स्कूल कल, 20 जून को बंद रहेंगे। एहतियात के तौर पर यह निर्णय लिया गया है।'

सोम, 20 जून 2022 - 01:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Jharkhand, announced, Bharat Bandh, agneepath scheme, Schools

Courtesy: Live Hindustan

West Bengal

फोटो: India.com

पश्चिम बंगाल सरकार ने 'अत्यधिक गर्मी' के कारण 26 जून तक बढ़ाईं गर्मी की छुट्टियां

लगातार लू की स्थिति को देखते हुए, पश्चिम बंगाल सरकार ने आज प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों को 26 जून तक और 10 दिनों के लिए बढ़ा दिया। प्रमुख सचिव मनीष जैन ने एक अधिसूचना में कहा, छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। सरकारी विज्ञप्ति कह गया कि "अत्यधिक गर्मी के कारण छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सक्षम प्राधिकारी ने गर्मी की छुट्टी बढ़ाने का फैसला किया है।" 

सोम, 13 जून 2022 - 05:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: West Bengal, Schools, summer, heatwave

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

School Closed In Haryana

फोटो: News 18

हरियाणा सरकार ने की ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा

हरियाणा के शिक्षा विभाग की ओर आदेश जारी किया गया है कि प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में जून एक से जून 30 तक गर्मियों की छुट्टियां होगी। कोरोना महामारी के कारण दो साल तक बच्चों की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ा है इसीलिए गर्मियों की छुट्टियों में बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई करेंगे। सरकार ने इसे लेकर आदेश जारी करते हुए कहा है कि 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी घर पर ही टैब से आनलाइन पढ़ाई करेंगे। 

गुरु, 26 मई 2022 - 05:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Government, Schools, Haryana, summer vacations

Courtesy: News 18

Yogi Adityanath

फ़ोटो: Jagran

योगी आदित्यनाथ का अधिकारियों को निर्देश कहा- स्कूलों में लगाए जाएं मस्जिदों से उतारे गए लाउडस्पीकर

मुख्यमंत्री ने कहा कि नियमों के उल्लंघन के बाद जिन लाउडस्पीकर्स को हटाया गया है वह फिर से नहीं लगने चाहिए। अगर दोबारा से उतारे हुए लाउडस्पीकर लगते हैं तो इलाके के थाने के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ऐसे लाउडस्पीकर स्कूलों में लगाए जाएं। योगी आदित्यनाथ ने हर जिले के पुलिस कप्तान और जिलाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि थानों की जवाबदेही तय होनी चाहिए और नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

गुरु, 19 मई 2022 - 05:01 PM / by Pranjal Pandey

Tags: CM, UP, Loudspeakers, Schools, Mosque

Courtesy: News18